मुख्यमंत्री ने होली को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का पर्व बताया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की होली अपने आप में विशिष्ट पहचान रखती है। होली में बड़े-छोटे का भेद नहीं रहता। सब एक समान रंगों में सराबोर होकर खुशी व आनंद से होली मनाते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों को होली की बधाई देते हुए सभी की खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि होली के रंगों की तरह सभी के जीवन में सात रंगीय हर रंग घुले रहे मिलें रहें, सभी के जीवन को सुखमय…
Year: 2023
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को खटीमा स्थित थारू विकास भवन में उत्तराखण्ड जनजाति एवं अन्तर्राष्ट्रीय थारू सम्मेलन 2023 में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य जनजाति महोत्सव का आयोजन जो प्रतिवर्ष किया जाता है उसके लिये उत्तराखण्ड जनजाति शोध संस्थान से धनराशि दी जायेगी। खटीमा जनजातिय खेल प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करने हेतु प्रतिवर्ष जनजातिय युवा खेल महोत्सव आयोजित किया किये जाने व ग्राम पहेनिया में देवा पोषक शारदा नहर क्षतिग्रस्त पुल का निर्माण किया जायेगा तथा ग्राम लामाखेड़ा में विद्युत सब स्टेशन का निर्माण किये जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि थारू समाज, हमारे लिए एक परिवार की…
मसूरी में जीओ ट्रीयू 5जी सेवा का विधिवत शुभारंभ करते मंत्री गणेश जोशी।
प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी शनिवार को मसूरी पहुंचे। जहां कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी स्थित गांधी चौक में जीओ ट्रीयू 5 जी सेवा का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी वासियों को 5जी सेवा प्रारंभ होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मंत्री गणेश जोशी ने कहा आज देश आधुनिक तकनीकी की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा मसूरी में आज 5 जी की शुरूवात होने से मसूरी वासियों के साथ साथ मसूरी में लाखो करोड़ों की संख्या…
नैनीताल जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया हल्द्वानी स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में फुटबॉल मैदान का शिलान्यास,खेल व खिलाड़ियों को आगे बढाने के लिए सरकार कर रही लगातार प्रयास-रेखा आर्या,एक वर्ष के भीतर होगा फुटबॉल मैदान का कार्य पूरा, होंगे राष्ट्रीय स्तरीय खेल-रेखा आर्या।
आज नैनीताल जनपद की प्रभारी मंत्री व वर्तमान में उत्तराखण्ड़ सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या हल्द्वानी स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंची जहां उन्होंने रक्षा राज्य मंत्री व नैनीताल सांसद अजय भट्ट के साथ फुटबॉल मैदान का विधिवत भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में बन रहे इस फुटबॉल मैदान की कुल लागत करीब 477.39 लाख रुपये है जो कि एक वर्ष के अंतराल में पूर्ण हो जाएगा। इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने अपने संबोधन में समस्त क्षेत्र वासियो को बधाई दी ।उन्होंने कहा कि हमारी…
श्रमिकों का शोषण कर रहा श्रम विभाग, कांग्रेस सेवादल ने किया देहरादून अजबपुर कलां स्थित कार्यालय पर जबरदस्त प्रदर्शन,सीएम के अंतर्गत आता है श्रम विभाग, अधिकारी बने हुए हैं संवेदनहीन।
श्रमिकों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस सेवा दल ने आज देहरादून अजबपुर कलां स्थित श्रम विभाग के कार्यालय पर जबरदस्त धरना प्रदर्शन किया l पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित एवं प्रदेश प्रवक्ता भास्कर चुग के नेतृत्व में लगभग 11:00 बजे उक्त कार्यालय पर पहुंचे l मौके पर किसी भी अधिकारी को मौजूद ना पाकर कांग्रेस सेवा दल के तमाम कार्यकर्ता वही सहायक श्रम आयुक्त केके गुप्ता के कक्ष के बाहर धरने पर बैठ गए और विभाग के विरुद्ध…
चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन के दौरान ही मेडिकल हिस्ट्री जरूरी, पढ़ें अपडेट…
Chardham Yatra 2023: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आज सचिवालय में चारधाम यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के सुदृढ़ीकरण किए जाने के सम्बन्ध में बैठक लेते हुए कहा कि चारधाम यात्रा को बेहतर और सुरक्षित बनाने के लिए चारधाम यात्रा मार्गों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। मुख्य सचिव ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन के दौरान ही मेडिकल हिस्ट्री की जानकारी ले ली जाए व यात्रा के दौरान 55 वर्ष से अधिक आयु के श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य की जांच की जाए। इससे…
टिहरीः जी-20 कार्यक्रम के लिए 4 नोडल अधिकारी नामित, देखें किसे मिली क्या जिम्मेदारी…
Uttarakhand News: जिला मजिस्ट्रेट टिहरी गढ़वाल द्वारा आगामी माह मई एवं जून, 2023 में होने वाले जी-20 कार्यक्रम के दृष्टिगत समस्त आवश्यक व्यवस्थाओं एवं कार्यों को समयान्तर्गत पूर्ण करवाने हेतु कार्य क्षेत्रवार 4 नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जी-20 सम्मेलन के दृष्टिगत अपने-अपने कार्य क्षेत्रान्तर्गत समस्त विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए समस्त आवश्यक व्यवस्थाओं को समयान्तर्गत पूर्ण करें तथा प्रतिदिन किये किए गए कार्यो की प्रगति रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी को एवं उन्हें उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। इन्हें मिली ये…
देहरादून में बेरोजगार युवाओं ने शुरू किया सत्याग्रह आंदोलन, ये है मांग…
UKSSSC Paper Leak: आंदोलन के बाद युवा एक बार फिर सड़क पर आ गया है। बताया जा रहा है कि यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग करे रहे बेरोगजार युवा अपनी मांग पर अड़े है। सीबीआई जांच की मांग को लेकर बेरोजगार युवाओं ने शुक्रवार से देहरादून में सत्याग्रह आंदोलन शुरू कर दिया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने एक बार फिर सीबीआई जांच को लेकर मोर्चा खोल दिया है। बताया जा रहा है कि बॉबी पंवार ने एकता विहार…
उत्तराखंड में यहां गहरी खाई में गिरा वाहन…
Accident: पौड़ी के लक्ष्मण झूला द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि मोहनचट्टी के पास एक वाहन (UK 14TA 1965) खाई लगभग 100-150 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF रेस्क्यू टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीम मुख्य आरक्षी किशोर कुमार के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुये खाई मे उतरकर वाहन तक पहुँच बनायी। उक्त वाहन में एक व्यक्ति ही सवार था जोकि…
उत्तराखंड में शासन ने किए 4 पीसीएस अफसरों के तबादले, देखें लिस्ट…
देहरादून:- उत्तराखंड में शासन ने एक बार फिर अधिकारियों में बड़ा फेरबदल किया है। बताया जा रहा है कि शासन ने 4 पीसीएस अफसरों के तबादले किए हैं।जिसकी सूची जारी की गई है। मिली जानकारी के अनुसार देहरादून से एडीएम वित्त एवं राजस्व केके मिश्रा का टिहरी तबादला हो गया है। उनके स्थान पर अब रामजी शरण शर्मा टिहरी से देहरादून आने में सफल हो गए हैं। उनके दून आने की चर्चाएं बीते कुछ दिनों से जोरों पर थी। वहीं परीक्षा नियंत्रक शालिनी नेगी को एग्जाम कंट्रोलर यूकेएसएससी से हटाकर…
