मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को प्रातः भ्रमण के दौरान विधानसभा परिसर भराड़ीसैंण के मुख्य मार्ग पर सफाई कर रहे स्वछता कर्मियों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधानसभा सत्र में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से भी वार्ता की एवं उनके खाने, रहने से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री स्थानीय ग्रामीणों से भी बातचीत की। मुख्यमंत्री ने स्थानीय समस्याओं की जानकारी भी ली।
Year: 2023
प्रातः भ्रमण में निकले सीएम धामी ने जाना स्थानीय स्वच्छता कर्मचारियों से हाल !
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को प्रातः भ्रमण के दौरान विधानसभा परिसर भराड़ीसैंण के मुख्य मार्ग पर सफाई कर रहे स्वछता कर्मियों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधानसभा सत्र में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से भी वार्ता की एवं उनके खाने, रहने से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री स्थानीय ग्रामीणों से भी बातचीत की। मुख्यमंत्री ने स्थानीय समस्याओं की जानकारी भी ली।
प्रथम नॉर्थ वैली कप -2023 फुटबाल टूर्नामेंट का पेवेलियन ग्राउंड में हुई शुरुआत।
आज दिनांक 16 मार्च 2023 को एवरेस्ट स्टार ग्रुप द्वारा आयोजित प्रथम नॉर्थ वैली कप -2023 फुटबाल टूर्नामेंट की शुरुवात हुई । प्रतियोगिता का शुभारम्भ माननीय पूर्व मुख्यमंत्री-उत्तराखंड हरीश रावत ने किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी टीमों के खिलाड़ियों से भेंट की व उन्हें शुभकामनाएं प्रदान की। प्रतियोगिता का आज का पहला मैच “प्रेरणा FC औऱ 8th गढ़वाल” के मध्य खेला गया।जिसमें प्रेरणा FC ने 1-0 से रोमांचक जीत दर्ज की। प्रेरणा FC की तरफ से रजत कुमार (10 नंबर जर्सी) ने गोल दर्ज किया। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य…
गैरसैंण(भराड़ीसैण) क्षेत्र को प्राथमिकता के आधार पर बढ़ा रहे आगेः मुख्यमंत्री,मुख्यमंत्री ने राजकीय इंटर कॉलेज भराड़ीसैंण में सुदृढ़ीकरण, आर्ट-क्राफ्ट कक्ष एवं पुस्तकालय कक्ष का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को राजकीय इंटर कॉलेज भराड़ीसैंण में सुदृढ़ीकरण, आर्ट-क्राफ्ट कक्ष एवं पुस्तकालय कक्ष का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को फूलदेई पर्व की शुभकामनाएं देते हुए विधानसभा परिसर भराड़ीसैंण में इस अवसर पर आने के लिए बच्चों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आपके विधानसभा परिसर में आने से वहां एक एक अलग प्रकार की ऊर्जा आ गईं इस दौरान मुख्यमंत्री ने बोर्ड की परीक्षाएं प्रारंभ होने पर भी बच्चों को शुभकामनाएं दी और कहा कि सभी छात्र अच्छे अंको से…
गैरसैंण(भराड़ीसैण) क्षेत्र को प्राथमिकता के आधार पर बढ़ा रहे आगेः मुख्यमंत्री,मुख्यमंत्री ने राजकीय इंटर कॉलेज भराड़ीसैंण में सुदृढ़ीकरण, आर्ट-क्राफ्ट कक्ष एवं पुस्तकालय कक्ष का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को राजकीय इंटर कॉलेज भराड़ीसैंण में सुदृढ़ीकरण, आर्ट-क्राफ्ट कक्ष एवं पुस्तकालय कक्ष का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को फूलदेई पर्व की शुभकामनाएं देते हुए विधानसभा परिसर भराड़ीसैंण में इस अवसर पर आने के लिए बच्चों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आपके विधानसभा परिसर में आने से वहां एक एक अलग प्रकार की ऊर्जा आ गईं इस दौरान मुख्यमंत्री ने बोर्ड की परीक्षाएं प्रारंभ होने पर भी बच्चों को शुभकामनाएं दी और कहा कि सभी छात्र अच्छे अंको से…
भराड़ीसैंण में अयोजित हुआ श्री अन्न भोज,मांगल गीतों के बीच मुख्यमंत्री ने लिया पहाड़ी व्यंजनों का आनंद।
गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान आज कृषि विभाग की ओर से भराड़ीसैंण में श्री अन्न (मिलेट) भोज का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस दौरान मांगल गीत के बीच पहाड़ी व्यंजनों का आनंद लिया। कृषि विभाग की ओर से आयोजित मिलेट भोज में तमाम पहाड़ी व्यंजन परोसे गए जिनमें कोदे की रोटी, अरसा, झंगोरे की खीर, गैत का फानू, लाल चावल, आलू के गुटके बनाए गए थे। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी, वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने एक…
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने निर्देशन में कृषि विभाग द्वारा भराड़ीसैंण में स्थित विधानसभा परिसर में आयोजित किया “श्री अन्न भोज” कार्यक्रम,कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष सहित सत्तापक्ष एवं विपक्ष के विधायको ने लिया श्री अन्न भोज का आनंद,कृषि विभाग द्वारा आयोजित श्री अन्न भोज कार्यक्रम की सभी ने जमकर की सराहना,कृषि मंत्री ने कहा कार्यक्रम का आयोजन मोटे अनाज के पौष्टिक गुणों का प्रचार प्रसार करने के साथ पहाड़ी व्यंजनों के सेवन को बढ़ावा देना है।
अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष 2023 के अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी के निर्देशन में कृषि विभाग द्वारा भराड़ीसैंण में स्थित विधानसभा परिसर में आयोजित “श्री अन्न भोज” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण सहित सभी कैबिनेट मंत्री एवं पक्ष-विपक्ष के सभी विधायक, मुख्य सचिव सहित सभी अधिकारीगणों और पत्रकारों ने भोज कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और मोटे अनाज के पौष्टिक व्यंजनों का भरपूर आनंद लिया। कृषि विभाग द्वारा आयोजित भोज कार्यक्रम में सभी ने जमकर सराहना भी की। इस…
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों संग भराड़ीसैंण में मनाया लोकपर्व फूलदेई,बच्चों को लोक संस्कृति और लोक परंपराओं से जोड़ने के लिए बालपर्व के रुप में संस्थागत तौर पर मनाया जायेगा फूलदेई।
उत्तराखण्ड के लोक पर्व फूलदेई के अवसर पर गुरूवार को भराड़ीसैंण स्थित मुख्यमंत्री आवास में क्षेत्र के बच्चों ने पारम्परिक मांगल गीतों के साथ रंग-बिरंगे प्राकृतिक पुष्पों की वर्षा की। मुख्यमंत्री ने सभी को इस पावन पर्व की शुभकामना देते हुए कहा कि किसी भी राज्य की संस्कृति एवं परंपराओं की पहचान में लोक पर्वों की अहम भूमिका होती है। हमें अपने लोक पर्वों एवं लोक परम्पराओं को आगे बढ़ाने की दिशा में लागातार प्रयास करने होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को अपनी लोक संस्कृति और लोक पंरपराओं से…
प्रदेश के सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है बजट-रेखा आर्या,कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार कहा राज्य के सर्वांगीण विकास में कारगर साबित होगा बजट।
आज ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण में राज्य का बजट पेश किया गया। गैरसैंण (भराड़ीसैंण) विधानसभा भवन में वित्त मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने वित्तीय वर्ष 2023-2024 के लिए कुल 77,407 करोड़ रुपये का बजट विधानसभा के पटल पर रखा।कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस बजट में सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखा गया है।खासकर कि किसान, महिलाओ, युवाओ के लिए यह बजट लाभदायक सिद्ध होगा।कहीं ना कहीं आज के बजट में राज्य के सभी क्षेत्रों के लिए सरकार ने प्रावधान किया हुआ…
मंत्री गणेश जोशी ने बजट को बताया ऐतिहासिक कहा अमृत काल का यह पहला बजट प्रदेश को सशक्त उत्तराखंड बनाने में निभाएगा अहम भूमिका,मंत्री ने कहा यह बजट केन्द्र सरकार की प्रेरणा से केन्द्रीय बजट के “सप्तर्षि” से सम्बद्ध किया गया बजट है।
भराड़ीसैंण विधानसभा में आज धामी सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश किया गया। इस वर्ष के लिए 77407.08 करोड़ का बजट पेश किया, जिसमें रोजगार, पर्यटन, निवेश सहित सभी वर्गो का विशेष ध्यान दिया गया है। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बजट बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि अमृत काल का यह प्रथम बजट केन्द्र सरकार की प्रेरणा से हमने केन्द्रीय बजट में निर्दिष्ट “सप्तर्षि” से स्वयं को सम्बद्ध किया है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आजादी के 100 वी वर्षगांठ में राष्ट्र को…
