आज दिनांक 28 मार्च को गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदम बहादुर थापा, भाजपा शहीद दुर्गामल्ल मण्डल की अध्यक्ष ज्योति कोटिया ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुकाकात की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री से सरकार में गोरखा समुदाय के प्रतिनिधित्व की मांग की। इसके बाद इस प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से भी भेट की। इस अवसर पर कर्नल आरएस क्षेत्री, कैप्टन दिनेश प्रधान, टीडी भूटिया आदि उपस्थित रहे।
Year: 2023
ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत एसटीएफ ने की ड्रग्स के खिलाफ एक और बड़ी कार्यवाही, एस.टी.एफ.की ए.एन.टी.एफ. टीम ने देर रात थाना सिविल लाइन कोतवाली रुड़की क्षेत्र से किए, करीब 10 लाख रूपये की नशीली दवाईयों के साथ दो नशा तस्कर गिरप्तार,पकड़े गये नशा तस्करों से 74440 नशीली दवाएं बरामद,
उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम हेतु माननीय मुख्यमंत्री के उत्तराखंड के ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के आदेश पर एसटीएफ की ए.एन.टी.एफ टीम (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) द्वारा कोतवाली सिविल लाइन रुड़की पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए अभियुक्त साहिब ए आलम पुत्र नवाबजान निवासी रहमतनगर मुरादाबाद उमर 23 वर्ष व अभियुक्त जुबेर पुत्र सिराज अहमद निवासी उपरोक्त के कब्जे से 74440 प्नशीली दवाइयां बरामद की गई एसटीएफ द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली…
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने मंगलवार को सचिवालय में सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई घोषणाओं के सम्बन्ध में बैठक ली।
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री घोषणाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन घोषणाओं पर तत्काल कार्य शुरू किया जा सकता है, उन पर शीघ्र कार्य शुरू किया जाए, जिन घोषणाओं के पूर्ण करने के लिए पॉलिसी बनाए जाने की आवश्यकता है, अगले 10 दिनों में पॉलिसी ड्राफ्ट तैयार कर लिया जाए। मुख्य सचिव ने सभी घोषणाओं के पूर्ण होने की समयावधि निर्धारित कर लिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों को किराए में 50 प्रतिशत छूट के…
मां नैना देवी की पद यात्रा में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी, माता रानी का लिया आशीर्वाद।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी कैंट में नवरात्रि के अवसर पर आयोजित मां नैना देवी की पद यात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने मां नैना का आशिर्वाद लिया और प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की भी कामना की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, संध्या थापा, विष्णु गुप्ता, मेघा भट्ट, मनोज क्षेत्री आदि उपस्थित रहे।
अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित हुई राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 84वीं बैठक,यात्रा मार्गों पर बढ़ाई जाए बैंक की शाखाएं और एटीएम की संख्या- एसीएस।
अपर मुख्य सचिव वित्त आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) की 84वीं बैठक आयोजित की गई। एसएलबीसी की बैठक के दौरान अपर मुख्य सचिव ने चारधाम यात्रा मार्गों पर आगामी वित्तीय वर्ष में नई बैंक शाखा खोलने हेतु लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही यात्रा शुरू होने तक केदारनाथ और यमुनोत्री में एटीएम और मोबाइल एटीएम को स्थापित करने के निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि बैंक व ज़िला प्रशासन के सहयोग से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा…
आगामी चार धाम यात्रा के लिए स्थानीय लोगों के पंजीकरण की अनिवार्यता को खत्म किया जाए। देवभूमि उत्तराखण्ड आने वाले सभी श्रद्धालुओं को उत्तराखण्ड की चारधाम यात्रा में दर्शन करवाये जायेंगे।
जिन श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा के लिए होटलों एवं होमस्टे में बुकिंग करा ली है, उनकी दर्शन केे लिए भी व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के दौरान ये निर्देश अधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि व्यवस्थित, सुगम एवं सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए सभी तैयारियां समय पर पूर्ण कर ली जाय। देवभूमि उत्तराखण्ड आने वाले श्रद्धालु चारधाम यात्रा के साथ राज्य के अन्य प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटक स्थलों पर भी जाएं, इसके लिए…
मंत्री गणेश जोशी ने कैंट क्षेत्र में बनने जा रहे सामुदायिक भवन की भूमि का किया निरीक्षण,शीघ्र ही किया जायेगा गढ़ी कैंट में हो रहे सामुदायिक भवन के निर्माण का शिलान्यास -गणेश जोशी।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी कैंट में मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत बनने जा रहे सामुदायिक भवन निर्माण के लिए चयनित भूमि का अधिकारियों के साथ मौका मुआयना किया। मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि सामुदायिक भवन में पार्किंग, सभागार, कक्ष आदि का समुचित ध्यान दिया जाए। मंत्री ने कैंट एरिया में पुराने भवनों के जीर्णोधार के भी अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने…
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा,मंत्री ने अधिकारियों को तय समय पर सैन्यधाम का निर्माण कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश।
प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को सैनिक कल्याण निदेशालय में सैन्यधाम के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों से सैन्यधाम के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी भी प्राप्त की। बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को कोच्चि जाकर देश के पहले स्वदेश निर्मित विमानवाहक पोत आईएनएस (INS) ‘विक्रांत’ अध्ययन किया जाए। मंत्री जोशी ने कहा सैन्य धाम में (INS) ‘विक्रांत’ के मॉडल…
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत देहरादून में राज्य सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में किया प्रतिभाग,हमारी सरकार ” विकल्प रहित संकल्प ” के धेय के साथ कर रही कार्य -गणेश जोशी।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत सामुदायिक केन्द्र हाथीबड़कला में राज्य सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित बहुउद्देशीय शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने बहुउद्देशीय शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉलों का अवलोकन भी किया। मंत्री गणेश जोशी ने बहुउद्देशीय शिविर में उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रदेश सरकार द्वारा इस एक वर्ष के कार्यकाल में किए गए अभूतपूर्व विकास कार्य किए गए है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और प्रदेश…
