उन्होंने मुख्यमंत्री को जोशीमठ भूधसाव के प्रभावित पीड़ितों की मदद के लिये विश्वविद्यालय के अध्यापको एवं कार्मिकों द्वारा दिये गये अपने एक दिन के वेतन की कुल रू. 1,91,350 (एक लाख इक्यानबे हजार तीन सौ पचास रुपए) की धनराशि का चेक सौंपा।
Year: 2023
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में कुलपति दून विश्वविद्यालय प्रो0 सुरेखा डंगवाल ने भेंट की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में कुलपति दून विश्वविद्यालय प्रो0 सुरेखा डंगवाल ने भेंट की।
प्रत्येक ब्लाॅक में होगी संयुक्त सहकारी खेती: डाॅ. धन सिंह रावत95 विकासखण्डों में खुलेंगे जन सुविधा केन्द्र एवं जन औषधि केन्द्र।
प्रदेश के प्रत्येक विकासखण्ड में वीर माधोसिंह भण्डारी संयुक्त सहकारी खेती की जायेगी। इसके साथ ही बहुद्देशीय सहकारी समितियों के अन्तर्गत सभी 95 विकासखण्डों में जन सुविधा केन्द्र एवं जन औषधि केन्द्रों की स्थापना भी की जायेगी। इस सम्बन्ध में विभागीय अधिकारियों को उपरोक्त योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए चरणबद्ध ढंग से कार्य करने के निर्देश दे दिये गये हैं। सूबे के सहकारिता मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास सहकारिता विभाग के उच्चाधिकारियों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…
प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 182 करोड़ की चार परियोजनाओं का किया गया शिलान्यास।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य से संबंधित लगभग 182 करोड़ रूपये की चार परियोजनाओं का शिलान्यास किया। जिसमें 124.10 करोड़ की लागत से दून मेडिकल कॉलेज में 500 शैय्या के नवीन ब्लॉक का निर्माण, रूद्रप्रयाग में 20.38 करोड़ की लागत से क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण, श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में 18.80 करोड़ की लागत से क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण एवं हल्द्वानी (नैनीताल) में 19.48 करोड़ की लागत से क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण कार्य शामिल है। मुख्यमंत्री…
स्वच्छता मशाल एवं स्वच्छता शपथ में दिया मातृशक्ति ने अपना योगदान!
नगर निगम देहरादून द्वारा स्वच्छ उत्सव 2023 के अंतर्गत आज स्वच्छता शपथ एवं स्वच्छता मशाल मार्च कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सर्वप्रथम नगर निगम देहरादून सभागार में विश्व विद्यालय, स्वयं सहायता समूह, स्कूल और अन्य समाज सेवी महिलाओं को शपथ दिला कर इसकी शुरुआत की गई.स्वच्छता उत्सव 2023 एवं वुमन आइकन लीडिंग स्वच्छता अवार्ड 2023 के लिए नगर निगम देहरादून में आज 31 मार्च को विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया गया ,इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के क्षेत्र में महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्य को समाज के आगे ले…
ब्लूमिंग बर्ड स्कूल को 05 नग कंप्यूटर प्रदान करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को पंजाब नेशनल बैंक के सीएसआर मद के तहत ब्लूमिंग बड्स स्कूल, गढ़ी कैंट को 05 नग कम्प्यूटर वितरित किए। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी द्वारा कहा गया कि समाज अथवा देश की शक्ति का आकलन वहां की आर्थिक शक्ति से नहीं बल्कि इस बात से किया जाता है कि वहां का समाज कितना शिक्षित है। आज डिजिटलाईजेशन के समय में कम्प्यूटर शिक्षा का होना अत्यन्त आवश्यक है। विदित हो कि मंत्री ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर स्कूल पहुँचकर कंप्यूटर देने की…
नेहा जोशी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया संवाद और गौरजा देवी मां के किए दर्शन।
गुरुवार को टिहरी जनपद के नैनबाग ब्लॉक में भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने महिला स्वयं सहायता समूहों से संवाद किया। जिसमें ब्लॉक में 10 ग्राम संगठित समूहों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर नेहा जोशी ने महिलाओं को धामी सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महिला केंद्रित योजनाओं के बारे में अवगत कराया व बताया कि कैसे महिलाएं इन योजनाओं का लाभ लेकर आगे अपने उद्यम को बढ़ा सकती हैं l उन्होंने बताया कि विभिन्न बैंकों द्वारा संचालित योजनाएं जिससे कि सब्सिडी में लोन लेकर अपने उद्यम…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले कृषि मंत्री गणेश जोशी, जैविक उत्पाद कीट की भेंट।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को पतंजलि योगपीठ में पतंजलि विश्वविद्यालय के 300 करोड़ की लागत से निर्मित प्रशासनिक ब्लॉक का लोकार्पण किया तथा पतंजलि संन्यास आश्रम के 29वें संन्यास दिवस के द्वितीय संन्यास दीक्षा महोत्सव का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया।
अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि वे हर बार यहां से नई ऊर्जा और चेतना लेकर गए हैं। उन्होंने कहा कि पतंजलि परिवार आने वाले दिनों में कई क्षेत्रों में देश के पुनरुद्धार और पुनर्निर्माण का काम करेगा। उन्होंने कहा कि योग, आयुर्वेद और स्वदेशी के तीनों क्षेत्रों में बाबा रामदेव ने विगत 25 सालों में अभूतपूर्व योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि योग, आयुर्वेद और स्वदेशी आंदोलन के साथ-साथ बाबा रामदेव अब शिक्षा पर भी ध्यान दे रहे हैं। श्री शाह ने…
