गोर्खाली सुधार सभा के 85वें स्थापना दिवस की मंत्री गणेश जोशी ने दी बधाई।

गोर्खाली सुधार सभा के 85वें स्थापना दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभा के सभी सदस्यों सहित समस्त गोर्खाली समाज को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा गोर्खाली सुधार सभा द्वारा पूर्व की भाँति समाज के उत्थान के लिए निकट भविष्य में भी और अधिक उत्साह और लगनशीलता के साथ कार्य किया जाऐगा तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के हित में कार्यों का निष्पादन होगा, जिससे गोर्खाली समाज सहित समस्त वर्ग निश्चित रूप से लाभान्वित होगा। मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली सुधार सभा के सभी सदस्यों को…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आने वाले 10 वर्ष उत्तराखण्ड की उन्नति के होंगे इसके लिये सभी विभाग को विकास के लक्ष्य निर्धारित कर उस दिशा में कार्य करने के निर्देश दिये गये हैं, उन्होंने कहा कि विकास की दृष्टि से उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करना हमारा लक्ष्य है।

सोमवार को विकासखण्ड कनालीछीना के मुवानी में शेर सिंह कार्की सरस्वती विहार विद्यालय में भाऊराव देवरस सभागार का मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विद्यालय के विस्तार के लिये 50 लाख की धनराशि, रामगंगा में मोटर पुल के निर्माण तथा मुवानी महाविद्यालय की सड़क का डामरीकरण किये जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 तक उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए राज्य सरकार…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आने वाले 10 वर्ष उत्तराखण्ड की उन्नति के होंगे इसके लिये सभी विभाग को विकास के लक्ष्य निर्धारित कर उस दिशा में कार्य करने के निर्देश दिये गये हैं, उन्होंने कहा कि विकास की दृष्टि से उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करना हमारा लक्ष्य है।

सोमवार को विकासखण्ड कनालीछीना के मुवानी में शेर सिंह कार्की सरस्वती विहार विद्यालय में भाऊराव देवरस सभागार का मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विद्यालय के विस्तार के लिये 50 लाख की धनराशि, रामगंगा में मोटर पुल के निर्माण तथा मुवानी महाविद्यालय की सड़क का डामरीकरण किये जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 तक उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए राज्य सरकार…

पंचायत प्रमुखों के प्रत्यक्ष चुनाव की महाराज की बात का अन्य राज्यों के मंत्रियों ने किया स्वागत,प्रदेश में पंचायतों के नेतृत्व में 1102 अमृत सरोवरों का किया गया है निर्माण: पंचायतीराज मंत्री,मोटे अनाजों के प्रयोग से चारधाम प्रसाद हो रहा तैयार,नई दिल्ली में पंचायतों के प्रोत्साहन संबंधी राष्ट्रीय सम्मेलन-सह पुरस्कार समारोह।

उत्तराखण्ड हेतु निर्धारित 975 अमृत सरोवरों के सापेक्ष 1102 अमृत सरोवरों का निर्माण किया गया है। राज्य में स्थानीय एवं जैविक उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए तथा स्वस्थ ग्राम थीम की प्राप्ति हेतु स्थानीय मोटे अनाजों का प्रयोग कर नैनो पैकेजिंग इकाईयों के माध्यम से चारधाम प्रसाद तैयार किया जा रहा है। हमें पंचायतों को सशक्त करने के लिए पंचायत प्रमुख के प्रत्यक्ष चुनावों की संभावनाओं को भी धरातल पर उतारना होगा। प्रदेश के पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने…

आईएसबीटी / ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्रान्तर्ग लावारिश अवस्था में खडे बाहनों पर यातायात पुलिस का एक्शन,लावारिश अवस्था में खड़े, सभी वाहनों को मार्ग से हटाया गया।

देहरादून शहर क्षेत्र अंतर्गत मार्गों पर कई समय से खड़े लावारिस वाहनों को जिलाधिकारी देहरादून के माध्यम से यातायात पुलिस द्वारा चिन्हित किया गया है । जिलाधिकारी देहरादून सोनिका द्वारा सड़क पर खड़े ऐसे लावारिस वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही हेतु अक्षय कोंडे, पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून को निर्देशित किया गया था । पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिलाधिकारी देहरादून के आदेश के अनुपालन में त्वरित संज्ञान लेते हुए यातायात पुलिस की टोईंग क्रेन के माध्यम से आईएसबीटी / ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्रान्तर्गत खड़े 18 लावारिस वाहनों को मार्ग से हटाया गया…

मित्र के विदेश मंत्री बनने पर महाराज ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दी बधाई,अपने मित्र नेपाल के नये विदेश मंत्री नारायण प्रसाद सऊद और उनकी पत्नी के साथ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज।

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाली कांग्रेस के नेता और अपने मित्र नारायण प्रसाद सऊद के नेपाल के नये विदेश मंत्र बनने पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाली कांग्रेस के नेता और अपने परम मित्र नारायण प्रसाद सऊद के नेपाल के नये विदेश मंत्र बनने पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। उन्होने नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’, नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष…

38 लाख बच्चों को खिलाई जायेगी कृमिनाशक दवाः डॉ0 धन सिंह रावत,प्रदेशभर में सोमवार को स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं शहरी पीएचसी पर दी जायेगी डोज,स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत देहरादून से कार्यक्रम का वर्चुअल माध्यम से करेंगे शुभारंभ।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग उत्तराखंड की पहल पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सोमवार 17 अप्रैल 2023 को प्रदेशभर में 1 से 19 आयु वर्ष के 38 लाख बच्चों को कृमिनाशक दवा दी जायेगी। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के 14वें चरण की शुरुआत देहरादून के बी.एस. नेगी राजकीय इंटर कालेज गुजराड़ा से की जाएगी, जिसका शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत वर्चुअल माध्यम से करेंगे। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिये सभी जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को शिक्षा विभाग सहित अन्य रेखीय विभागों से समन्वय स्थापित करने…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नागथात (बिरौड़) जौनपुर टिहरी गढ़वाल पहुंचकर नागदेवता मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पूजा अर्चना कर प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं सुख समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने  इस अवसर पर घोषणा की कि नागथात बिरोड़ मुंगाथात (अणदणा) अषाड़ थात को पर्यटन क्षेत्र घोषित किया जायेगा। नागथात मन्दिर के प्रांगण का सौंदर्यीकरण एवं विस्तारीकरण किया जायेगा। पुरोला विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत डरोगी तक मोटरमार्ग के नव निर्माण की घोषणा की गई। कुकड़सारी से भद्रीगाड़ तक मोटरमार्ग का निर्माण किया जाएगा।  मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बहुत ही पवित्र दिन है जब भगवान नागराजा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है और हम बहुत भाग्यशाली हैं, जो हमको इस पावन मौके पर भगवान नागराजा का साक्षात…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में शिशु सदन केदारपुरम के बच्चों ने भेंट की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी बच्चों का परिचय प्राप्त किया और उन्हें भोजन करवाया। इस अवसर पर शिशु सदन के बच्चों के लिए खेल एवं मनोरंजन की गतिविधियां भी आयोजित की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपने बीच देखकर बच्चे काफी उत्साहित दिखे। मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को जीवन में हमेशा परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा की जिस समय जो कार्य करें, उसे पूरे मनोयोग से करें। भविष्य के लिए अपना लक्ष्य निर्धारित कर, उस पर निरंतर आगे बढ़ते रहें। जो मेहनत करते हैं, उन्हें…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को ऋषिकुल कॉलेज मैदान, हरिद्वार में मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा आयोजित सद्भभावना सम्मलेन एवं राष्ट्रीय एकता शिविर कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर ऋषिकुल मैदान में चाहर दिवारी के निर्माण कार्य को घोषणा की। इस दौरान मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से मुख्यमंत्री धामी को आगामी चार धाम यात्रा में आने वाले 1000 श्रद्धालुओं के लिए दुर्घटना बीमा चेक सौंपा गया। उल्लेखनीय है कि मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा चारधाम यात्रा में आने वाले प्रति यात्री के लिए 1 लाख की करवाई जा रही है। चार धामों के लिए 1000 व्यक्तियों के लिए कुल 10 करोड़ का दुर्घटना बीमा समिति द्वारा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री…