प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को देहरादून आईएसबीटी स्थित हिमालय वैलनेश कंपनी के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग परिषद देहरादून चैप्टर ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ यूनिवर्सल ब्रदरहुड एक वार्ता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित सभी वक्ताओं ने अपने विचार रखें। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने आयोजन के लिए संस्था को बधाई देते हुए कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग परिषद् भारतीय नागरिक और प्रवासी भारतीयों के बीच एक सामाजिक, सांस्कृतिक एवं भावनात्मक सम्बन्धों का सेतु निर्मित करने की भूमिका…
Year: 2023
स्वास्थ्य विभाग को शीघ्र मिलेंगे 76 एमबीबीएस डॉक्टर,श्रीनगर मेडिकल कॉलेज से पास आउट हुआ वर्ष 2016 का एमबीबीएस बैच,एक वर्ष की इंटर्नशिप के बाद राजकीय अस्पतालों में मिलेगी तैनाती,नए डॉक्टर के आने से चारधाम यात्रियों को भी मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा,
सूबे में स्वास्थ्य सेवाएं लगातार मजबूत हो रही है। इसी क्रम में शीघ्र ही स्वास्थ्य विभाग को 76 एमबीबीएस डॉक्टर मिलने जा रहे हैं, जोकि श्रीनगर मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई के साथ जूनियर डॉक्टर के तौर पर एक साल का प्रशिक्षण पूरा कर चुके हैं। इन सभी डॉक्टरों को प्रदेश के विभिन्न चिकित्सा इकाइयों में तैनाती दी जायेगी, जिससे प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था और अधिक बेहतर होगी साथ ही प्रदेश में चल रही चार धाम यात्रा में यात्रियों को भी बेहतर स्वास्थ्य सेवा सुलभ हो सकेगी। राजकीय मेडिकल…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिटिल स्कॉलर्स स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
सीएम धामी ने कहा कि वर्ष 1983 में स्व.मेजर शिवनाथ भल्ला ने इस विद्यालय के रूप में जिस पौधे की नींव रखी थी, वह आज वट वृक्ष का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि एक सामान्य परिवार में जन्मे मेजर शिवनाथ भल्ला जी ने पहले तो एक सैनिक के रूप में देश की सेवा की है और फिर बच्चों को शिक्षा प्रदान कर उनके भविष्य को संवारने के लिए लिटिल स्कॉलर्स विद्यालय की नींव रखी। कठिन परिश्रम और संघर्षों से भरा भल्ला जी का जीवन और पुरुषार्थ हम सभी के…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिटिल स्कॉलर्स स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
सीएम धामी ने कहा कि वर्ष 1983 में स्व.मेजर शिवनाथ भल्ला ने इस विद्यालय के रूप में जिस पौधे की नींव रखी थी, वह आज वट वृक्ष का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि एक सामान्य परिवार में जन्मे मेजर शिवनाथ भल्ला जी ने पहले तो एक सैनिक के रूप में देश की सेवा की है और फिर बच्चों को शिक्षा प्रदान कर उनके भविष्य को संवारने के लिए लिटिल स्कॉलर्स विद्यालय की नींव रखी। कठिन परिश्रम और संघर्षों से भरा भल्ला जी का जीवन और पुरुषार्थ हम सभी के…
सीएम धामी से मिलने पहुंचे नन्हे मुन्ने बच्चे।
सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को मुक्तेश्वर पहुंचे, जहां वह कुमाऊँ मंडल विकास निगम मुक्तेश्वर में पहुंचे थे कि केंद्रीय विद्यालय मुक्तेश्वर के तीन नन्हे मुन्ने बच्चे मुख्यमंत्री से आकर मिले। अपने बीच मुख्यमंत्री को देख बच्चे काफी उत्साहित थे, केंद्रीय विद्यालय में कक्षा छठी की छात्रा करुणा और कक्षा तीसरी की छात्रा रुचि और कक्षा एक के छात्र शैलेश पांडे ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की । इस दौरान सीएम धामी भी बच्चों को देख काफी प्रफुल्लित हुए उन्होंने नन्हे-मुन्ने बच्चों से बातचीत की और उनका हालचाल जाना…
कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास विभाग तथा जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में समिति द्वारा 6867.77 लाख रूपए की धनराशि का अनुमोदन विभागवार किया गया।
जनपद प्रभारी मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिये कि समिति के प्रत्येक सदस्य के 20-20 लाख रूपये के प्रस्ताव लेकर आज ही योजना में शामिल किये जाये और 10-10 सोलर लाइट लगवाने के प्रस्ताव भी शामिल किये जाये। श्री गणेश जोशी ने कहा कि सरकार सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है और जिला योजना से सोलर लाइट्स लगवाने हेतु उरेडा विभाग का बजट इस वर्ष में 31 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास एवं…
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी मन की बात के 100वा संस्करण को पूर्व सैनिकों के साथ सुनेंगे।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी 30 अप्रैल को न्यू कैंट रोड़ स्थित कैंप कार्यालय में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 100वा संस्करण को पूर्व सैनिकों के साथ सुनेंगे। गौरतलब है कि साल 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने मासिक रेडियो कार्यक्रम शुरू किया था। अब 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 100वां एपिसोड प्रसारित होगा। ‘मन की बात’ हर महीने के आखिरी रविवार को ऑल इंडिया रेडियो पर प्रसारित होने वाला…
मंत्री रेखा आर्या ने जल संस्थान के अधिकृत अधिकारी के बैठक में उपस्थित ना होने पर जिलाधिकारी को दिए स्पष्टीकरण मांगने और वेतन रोकने के निर्देश,नैनीताल जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने ली जिला योजना की बैठक, जिला योजना में करीब 64 करोड़ की धनराशि हुई अनुमोदित।
नैनीताल आज प्रसार प्रशिक्षण केंद्र बागजाला,हल्द्वानी में जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में जिला नियोजन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित हुई।बैठक से पूर्व सभागार में दिवंगत कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की गई। बैठक में 64 करोड 98 लाख 14 हजार का परिव्यय जिला योजना समिति की बैठक में अनुमोदित किया गया। जनपद के लिए अनुमोदित परिव्यय में से सामान्य के लिए 51 करोड 76 लाख 14 हजार, अनुसूचित जाति उप योजना के…
नैनीताल जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया हल्द्वानी स्थित महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण, जाना संवासिनियों का हालचाल।
आज जनपद नैनीताल की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या हल्द्वानी स्थित महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र पहुंची जहां उन्होंने केंद्र का निरीक्षण किया।इस दौरान प्रभारी मंत्री ने महिला कल्याण केंद्र में निवासरत संवासिनियों से वार्ता कर उनका हालचाल जाना।जहां कुछ संवासिनियों ने अपनी-अपनी विभिन्न समस्याओं से मंत्री रेखा आर्या को अवगत कराया।जिनके निस्तारण के निर्देश उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दिए।उन्होंने कहा कि सरकार संवासिनियों के प्रति गंभीर है और उन्हें समाज की मुख्यधधारा में लाने के लिए हर संभव कार्य कर रही है। वही प्रभारी मंत्री ने रसोईघर, कक्षों, शौचालय आदि…
डीजीपी अशोक कुमार का निर्देश ” ऑपरेशन मर्यादा ” पर हो सख्ती से पालन !
प्रदेश के तीर्थ स्थलों की मर्यादा और पर्यटक स्थलों पर स्वच्छता बनी रहे इसके लिए अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड ने सभी जनपद प्रभारियों को तीर्थ स्थलों एवं गंगा किनारों पर हुड़दंग और मादक पदार्थों का सेवन करने वालों को तुरंत गिरफ्तार और पर्यटक स्थलों पर गंदगी करने वालों के विरूद्ध ’’ऑपरेशन मर्यादा’’ के अन्तर्गत जुर्माने करते हुए सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया है।
