मुख्यमंत्री ने किया ललित शौर्य की पुस्तकों का विमोचन।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास कैम्प कार्यालय में युवा साहित्यकार ललित शौर्य की पुस्तकों ’गंगा के प्रहरी’ एवं ’स्वच्छता ही सेवा’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने पुस्तकों को नदी संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता के लिए लाभदायी बताते हुए कहा कि गंगा के प्रहरी पुस्तक में कहानियों के माध्यम से नदियों के बारे में जानकारी के साथ नदियों की स्वच्छता के बारे में बताया गया है। वहीं ’स्वच्छता ही सेवा’ पुस्तक में स्वच्छता से सम्बंधित कहानियां स्वच्छता के साथ स्वच्छ भारत अभियान को जन-जन…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को जी एम एस रोड स्थित फार्म हाउस में “भाजपा संयुक्त मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति“ की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि कार्यसमिति की इस बैठक में महाजनसंपर्क अभियान, संगठनात्मक विषयों, मन की बात, बूथ सशक्तिकरण अभियान सहित अन्य विषयों पर किये गये गहन मंथन से जो ’प्रेरणा रूपी अमृत’ निकलेगा वह निश्चित रूप से प्रदेश भाजपा के लिए अत्यंत लाभकारी होगा।

उन्होंने कहा कि हमें इन विशेष अभियानों के माध्यम से समाज के हर वर्ग और हर व्यक्ति तक पहुंचना है। महाजनसंपर्क अभियान द्वारा विभिन्न समुदायों के साथ ही समाज के प्रबुद्ध वर्ग, युवा वर्ग तथा महिलाओं के बीच जाना होगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बदलते हुए भारत की उभरती तस्वीर को आमजन के समक्ष रखते हुए उन्हें केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी देनी होेगी।   उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  मोदी के कुशल नेतृत्व में पिछले नौ सालों में देश के हर…

आई.जी. रेंज महोदय करन सिंह नगन्याल द्वारा रेंज के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ लम्बित विवेचनाओं के निस्तारण हेतु चलाये जा रहे अभियान की गयी समीक्षा

आज दिनांक 31.05.2023 को *आई.जी.गढ़वाल रेंज श्री करन सिंह नगन्याल महोदय* द्वारा जनपद देहरादून स्थित पुलिस कार्यालय सभागार पहुंचकर *D.I.G./S.S.P. देहरादून* *एवं जनपद देहरादून के समस्त राजपत्रित अधिकारियों* के साथ वर्तमान में प्रचलित विवेचनाओं के निस्तारण अभियान की समीक्षा कर अधिक अवधि से लम्बित चली आ रही विवेचनाओं के निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। ▪️इसके अतिरिक्त परिक्षेत्र के जनपद हरिद्वार ,चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी व उत्तरकाशी के साथ *विडियो कॉन्फ्रेंसिंग* के माध्यम से अभियान की समीक्षा की गयी। ▪️थाना स्तर/सर्किल स्तर पर लम्बित अभियोगों की समीक्षा कर उनके समयबद्ध…

शीघ्र भरे जायेंगे एनएचएम के 883 रिक्त पदः डॉ. धन सिंह रावत,अधिकारियों को दिये बजट व्यय की कार्ययोजना बनाने के निर्देश।

सूबे में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत विभिन्न जनपदों में रिक्त 883 पदों को शीघ्र भरा जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दे दिये गये हैं। इसके अलावा राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने के दृष्टिगत प्रदेशभर के विशेषज्ञ चिकित्सकों का पृथक कैडर बनाने एवं उनकी अधिवर्षता आयु 65 वर्ष करने का प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट में लाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं। वर्ष 2023-24 हेतु विभाग को स्वीकृत वार्षिक बजट व्यय करने के लिये ठोस कार्ययोजना तैयार…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को घण्टाकर्ण मंदिर गजा, टिहरी गढ़वाल पहुंचकर घण्टाकर्ण देवता के दर्शन एवं विधिवत् पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

साथ ही समस्त देश एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी द्वारा मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत लागत धनराशि रुपए 60.90 लाख के विश्राम गृह निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 11वां श्री घंटाकर्ण महायज्ञ एवं धार्मिक सांस्कृतिक मेले में प्रतिभाग कर मातृशक्ति को नमन करते हुए कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि घंटाकर्ण देवता की पवित्र भूमि पर दूसरी बार पहुंचने का मौका मिला है। कहा कि केदारखंड के 148वें अध्याय में इसकी पौराणिकता का…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय वित्त मंत्री, श्रीमती निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर विकास और कार्यान्वयन ट्रस्ट की शीर्ष मॉनिटरिंग अथॉरिटी की दूसरी बैठक में सचिवालय से वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया।

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड के किच्छा तहसील के अन्तर्गत लगभग 1000 एकड़ पर विकसित किये जाने वाले अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रियल कोरिडोर प्रोजेक्ट के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना में लगभग 7500 करोड का प्रत्यक्ष निवेश व युवाओं के लिए लगभग 20000 रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस परियोजना के लिए स्पेशल पर्पज व्हीकल (एस.पी.वी) का गठन, पर्यावरणीय अनुमति, शेयर होल्डर एग्रीमेंट व स्टेट सपोर्ट एग्रीमेंट, ग्राउण्ड वाटर अनुमति एवं सीडा द्वारा…

महा जनसंपर्क अभियान की तैयारियो को लेकर पार्टी पाधिकारियों संग बैठक करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर देश भर में महा जनंसपर्क अभियान चलाने के दिशानिर्देश के क्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान को लेकर मसूरी विधानसभा के पार्टी पदाधिकारियों के साथ आगामी पार्टी के प्रस्तावित कार्यक्रमो को लेकर बैठक की। बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने महा जनसंपर्क अभियान के तहत आयोजित होने वाले पार्टी के प्रस्तावित कार्यक्रमो की रूपरेखा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कार्यक्रमो के सफल क्रियान्वयन…

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुर्नवास रंजीत सिन्हा ने एनडीएमए भारत सरकार से आए अधिकारियों की उपस्थिति में चारधाम यात्रा के सफल संचालन हेतु एक समीक्षा बैठक डीएमएमसी सभागार सचिवालय में ली।

बैठक में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भारत सरकार के  राजेंद्र सिंह ने राज्य में चल रही चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने तीर्थ यात्रा को और बेहतर और सुगम बनाने के लिए विभागीय अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पिछले यात्रा अनुभवों के बाद राज्य ने व्यवस्थाओं में काफी अच्छे परिवर्तन किये है, जिनको पीएम कार्यालय द्वारा काफी नजदीक से मॉनिटरिंग किया गया। इस बार भी हम सभी को संयुक्त प्रयास करने हैं कि यात्रा पहले से और अधिक सफल और सुखद ढंग से सम्पन्न हो…

युवा मोर्चा की नई कार्यकारणी के सदस्यों और पदाधिकारियों को संबोधित करते मंत्री गणेश जोशी।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को कैम्प कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी श्रीदेव सुमन नगर मण्डल के युवा मोर्चा की नई कार्यकारणी के सदस्यों और पदाधिकारियों के स्वागत कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने युवा मोर्चा के नई कार्यकारिणी के सदस्यों और पाधिकारियों को दायित्व मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर बधाई देते हुए भी युवाओं से मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 09 वर्षो में लिए गए अहम…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर सभी मीडिया प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दी हैं।

हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के रूप में पत्रकारिता देश की राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक आदि विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। हिन्दी पत्र-पत्रिकाओं ने समाज में जन जागरूकता के प्रसार में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में भी हिन्दी पत्रकारिता का स्वर्णिम इतिहास रहा है। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने भी हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर सभी मीडिया प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दी हैं।