सूबे में बनेंगे रक्तदाता मॉडल कॉलेज व मॉडल विलेजः डॉ. धन सिंह रावत,अधिकारियों को दिया इस वर्ष डेढ़ लाख रक्तदाताओं के पंजीकरण का लक्ष्य,विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तवीरों को किया सम्मानित।

प्रदेश में स्वैच्छिक रक्तदान के लिये इस वर्ष ई-रक्तकोष पोर्टल पर डेढ़ लाख रक्तदाताओं के पंजीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिये सभी जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने को कहा गया है। प्रदेश में स्वैच्छिक रक्तदान के लिये युवा पीढ़ी को प्रेषित करने के उद्देश्य से प्रत्येक जनपद में एक-एक मॉडल कॉलेज बनाये जायेंगे। इसी प्रकार सभी 13 जनपदों में एक-एक गांव भी गोद लिये जायेंगे, जहां प्रत्येक परिवार से कम से कम एक व्यक्ति का रक्तदान के लिये पंजीकरण…

नगर निगम द्वारा स्वच्छता सप्ताह जो की 12 जून को शुरू हो गया है वा 18 जून को महा सफाई अभियान के साथ समाप्त होगा के अंतर्गत पूरे देहरादून में रैली, सफाई अभियान, नुक्कड़ नाटक वा रेडियो के माध्यम से भी प्रचार प्रसार किया जा रहा है. “नगर निगम, देहरादून द्वारा आज दिनांक 14.06.2023 को स्वच्छता सप्ताह के अंतर्गत निम्न कार्यक्रम किए गए।

1- वार्ड न0 56 , धर्मपुर मे डिस्पेंसरी रोड पर स्वच्छता शपथ एवम स्वच्छता कार्यक्रम किया गया. 2- वार्ड न0 18 मे इन्दिरा कालौनी में लासियाल चौक पर स्वच्छता कार्यक्रम किया गया. 3- वार्ड न0 94 मे पुलिया न0 6, नत्थनपुर मे स्वच्छता शपथ एवम स्वच्छता कार्यक्रम किया गया.   4- वार्ड न0 16 मे गाॅधीपार्क मे स्वच्छता शपथ एवम स्वच्छता कार्यक्रम किया गया.   5- वार्ड न0 56 , धर्मपुर मे सब्जीमंडी मे स्वच्छता शपथ एवम स्वच्छता कार्यक्रम किया गया.   6- वार्ड न0 45 मे स्वच्छता कार्यक्रम किया…

समान नागरिक संहिता उत्तराखंड, विशेषज्ञ समिति द्वारा दिल्ली में किया गया जनसंवाद।

समान नागरिक संहिता उत्तराखंड के परीक्षण एवं क्रियान्वयन हेतु गठित विशेषज्ञ समिति द्वारा नई दिल्ली, कांस्टीट्यूशन क्लब में प्रवासी उत्तराखण्डियों प्रबुद्धजनों, समाजसेवियों एवं पत्रकारों के साथ जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान समिति जनसंवाद के माध्यम से लोगों के विचार एवं मंतव्य से अवगत हुई।         प्रवासी उत्तराखंडियों, प्रबुद्धजनों, समाजसेवी एवं पत्रकारों ने यू.सी.सी. पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्णय की प्रशंसा की और इसके शीघ्र कार्यान्वयन का आग्रह किया उत्तराखण्ड राज्य में समान नागरिक संहिता के सभी हितधारकों से चर्चा की जा चुकी…

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात करते मध्य कमान के आर्मी कमाण्डर ले0 जनरल एनएस राजा सुब्रमणि।

सुबे के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भारतीय सेना में मध्य कमान के आर्मी कमाण्डर लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने उनके आवास में भेंट की। मंत्री के डोईवाला में कैंटीन खोलने के प्रस्ताव पर आर्मी कमांडर ने सहमति जताई और इस दिशा में जल्द कार्यवाही का भरोसा दिया। मंत्री ने पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं से भी आर्मी कमांडर को अवगत कराया, उन्होंने पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान मंत्री ने आर्मी कमाण्डर को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर…

अन्य प्रदेशों से आयातित दूध व दुग्ध पदार्थो, पोलट्री उत्पादों की निर्भरता को कम किया जाए- सीएम पुष्कर सिंह धामी,मेरीनों भेड़ पालन को बढ़ावा देने के लिए शीघ्र ही उत्तराखण्ड तथा आस्ट्रेलियन ब्रीडर के मध्य एमओयू,उत्तराखण्ड की चीनी मिलों को ऑपरेशन प्रोफिट में लाने के लिए अधिकारी प्रोएक्टिव मोड पर कार्य करे-मुख्यमंत्री,धरातल पर योजनाओं के क्रियान्वयन को मात्र औपचारिकता न समझे अधिकारी- मुख्यमंत्री।

उत्तराखण्ड में मेरीनों भेड़ पालन को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही आस्ट्रेलियन ब्रीडर से एक एमओयू करने जा रहे हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने डेरी विकास तथा पशुपालन विभाग को उत्तराखण्ड की आर्थिकी में सुधार के उद्देश्य से अन्य प्रदेशों से आयातित दूध व दुग्ध पदार्थो, पोलट्री उत्पादों की निर्भरता को कम करने का लक्ष्य दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में गन्ना विकास विभाग, पशुपालन विभाग, डेरी विकास विभाग तथा मत्सय विभाग की विभागीय योजनाओं की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट…

आंगनबाड़ी सहायिका के निधन उपरांत महिला एवम बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने परिजनों को दी करीब 5 लाख 42 हजार की सहायता राशि,आंगनबाड़ी बहने हैं हमारा परिवार, हर परिस्थिति में विभाग है साथ मे खड़ा-रेखा आर्या।

आज सूबे की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या बड़ीमणि गांव चिन्यालीसौड़ पहुंची। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गत माह गुलदार के हमले के कारण मृतक आंगनबाड़ी सहायिका स्व. सुनीता देवी के परिजनों से सांत्वना भेंट की। बता दे कि स्वर्गीय सुनीता देवी बड़ी मणि में ही आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के पद पर नियुक्त थी।   विभागीय मंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के कार्मिकों द्वारा 5 लाख की आर्थिक सहायता राशि एकत्र की जिसे ड्राफ्ट के रूप में आज स्व.सुनीता के बच्चों एवं पति सुंदरलाल को…

महा जनसंपर्क अभियान के तहत विशिष्ट लोगों से मुलाकात करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विकास तीर्थ में आयोजित टिफिन बैठक में भी हुए सम्मिलित

भारतीय जनता पार्टी के महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम ‘संपर्क से समर्थन‘ के तहत प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को मसूरी मण्डल में विशिष्ट व्यक्तियों से संपर्क किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 9 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर 2024 के लिए उनका समर्थन मांगा। संपर्क से समर्थन अभियान के दौरान मंत्री जोशी ने प्रसिद्ध लेखक गणेश शैली, लोकगायिका रेशमा शाह, साहित्यकार प्रमोद कपूर, पूर्व सैन्य अधिकारी बिग्रेडियर रवि डिमरी, वरिष्ठ पत्रकार विजेन्द्र पुण्डीर एवं बीएसएफ के पूर्व आईजी मनोरंजन त्रिपाठी से…

बल्लीवाला फ्लाईओवर मरम्मत कार्य के दृष्टिगत वाहनों की आवाजाही हेतु रहेगा 03 दिन के लिए बंद।

आज दिनांक 13/06/2023 से 03 दिवस हेतु जीएमएस रोड पर स्थित महत्वपूर्ण *बल्लीवाला फ्लाईओवर* मेंटनेंस के कार्य हेतु बंद किया जाएगा।       श्री अक्षय कोंडे, IPS, SP ट्रैफ़िक देहरादून द्वारा मौके का स्थलीय निरीक्षण कर सेफ्टी की दृष्टि से कुछ कार्य करने हेतु बताया गया है जैसे उक्त मार्ग सड़क दुर्घटना के दृष्टिगत ब्लैक स्पॉट है तथा डिवाईडर तोड़ने के कारण परमानेंट डिवाईडर लगाने हेतु बताया गया है ।       बल्लूपुर से कमला पैलेस की ओर जाने तथा आने वाले वाहन वाले वाहन बल्लीवाला फ्लाईओवर का…

स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने किया आधुनिक लैब का लोकार्पण,श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को जीनोम सिक्वेंसिंग लैब की सौगात,सूबे के चार मेडिकल कॉलेजों में स्थापित की जा चुकी जीनोम सिक्वेंसिंग लैब।

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में अब जीनोम सिक्वेंसिंग की जा सकेगी। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज मेडिकल कॉलेज में नव स्थापित जीनोम सिक्वेंसिंग लैब का विधिवत लोकार्पण किया। अति आधुनिक तकनीकी से युक्त लैब के उद्घाटन अवसर पर डा. रावत ने प्रधानमंत्री व केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताते हुये कहा कि अब प्रदेश के चार मेडिकल कॉलेजों में जीनोम सिक्वेसिंग लैब स्थापित की चुकी है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में दून एवं हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में जीनोम सिक्वेंसिंग लैब क्रियाशील है और अब श्रीनगर मेडिकल…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को सचिवालय में मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने भेंट की।

इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री से सेना से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि ने कहा कि चंपावत में सीएसडी कैंटीन के विस्तारीकरण के लिए धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है। रुद्रप्रयाग में भी सीएसडी कैंटीन के लिए भवन बनाया जा रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने उनका आभार व्यक्त किया। लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री को गढ़वाल राइफल्स के रेजीमेंटल सेंटर, लैंसडाउन एवं कुमांऊ रेजीमेंट के सेंटर रानीखेत आने के लिए भी न्यौता दिया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड सब…