अशोक कुमार ने कहा कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में यह बैठक आयोजित की जाती है। इस बैठक से काफी लाभ हुआ है और रेलवे सुरक्षा व्यवस्था से सम्बन्धित सभी एजेन्सियों में आपसी समन्वय बहतर हुआ है। बैठक में विभिन्न सुरक्षा व प्रशासनिक बिन्दुओं पर विचार विर्मश किया गया तथा निम्न महत्त्वपूर्ण निर्णय लिये गयेः- 1- ट्रेनों पर पत्थरबाजी एवं रेलवे ट्रेक से छेड़छाड़ की घटनाओं पर सख्त रूख अपनाते हुए अभियोग पंजीकृत कर ऐसे लोगों की गिरफ्तारी की जाए। 2- ट्रेनों में पत्थरबाजी रोकने…
Year: 2023
एस0टी0एफ0 उत्तराखण्ड /साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून द्वारा द्वारा गैर राज्य बिहार के शेखपुरा जिले से चारधाम यात्रा हेतु हैली सेवा के नाम पर पूरे भारत में ठगी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश,स्पेशल टास्क फोर्स ने चार धाम हेली सेवा से जुड़ी 35 फर्जी वेबसाइटों को भी ब्लॉक कर दिया है।
वर्तमान समय में उत्तराखण्ड राज्य में चारधाम यात्रा प्रचलित है, जिस कारण विभिन्न राज्यों से श्रधालुओं द्वारा श्री केदानाथ धाम दर्शन हेतु हैलीकॉप्टर सेवा प्राप्त करने हेतु ऑनलाईन टिकट बुक करवाये जा रहे है। साईबर अपराधियों द्वारा भी साईबर अपराध करने हेतु समय के साथ-साथ धोखाधड़ी करने हेतु नये-नये तरीके अपनायें जाते रहे हैं व चारधाम यात्रा हेतु हैली सेवा ऑनलाईन टिकट बुकिंग के नाम पर भी देश के विभिन्न राज्यों से हैली सेवा टिकट ऑनलाईन बुक करवाने वालों के साथ भी साईबर ठगी की जा रही है। *माननीय…
मुख्यमंत्री के जल संरक्षण की मुहिम को परवान चढ़ाएगा प्राधिकरण, ग्रुप हाउसिंग/ मॉल/होटल आदि में रेन वाटर हार्वेस्टिंग की होगी जांच,एमडीडीए उपाध्यक्ष ने समस्त अभियंताओं को मौके पर जांच के दिये निर्देश।
मुख्यमंत्री के जल संरक्षण की मुहिम को परवान चढ़ाएगा प्राधिकरण, ग्रुप हाउसिंग/ मॉल/होटल आदि में रेन वाटर हार्वेस्टिंग की होगी जांच -एमडीडीए उपाध्यक्ष ने समस्त अभियंताओं को मौके पर जांच के दिये निर्देश देहरादून। जल संरक्षण को लेकर एमडीडीए ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंत्र पर आगे बढ़ते हुए तमाम होटल, मॉल, ग्रुप हाउसिंग आदि में रेन वाटर हार्वेस्टिंग टैंक का प्रावधान किया गया है या नहीं, इसकी अब मौके पर जाकर पड़ताल करने का निर्णय लिया है। ऐसा न करने…
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
देहरादून के राजपुर स्थित मुखर्जी पार्क में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक और राजनीतिक चितंक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर आयोजित पुष्पांजलि एवं गोष्ठी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। गोष्ठी से पहले मंत्री ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। https://ukexpress.co.in/wp-content/uploads/2023/06/VID-20230623-WA0031.mp4 इस अवसर पर कबीना मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी का पूरा जीवन राष्ट्र की एकता और अखंडता को समर्पित रहा। वे अपने सिद्धांतों से कभी पीछे नहीं हटे। उनका राजनीति और शिक्षा के क्षेत्र में…
भाजपा के घर-घर संपर्क अभियान के तहत व्यापारियों एवं विशिष्ट लोगों से मुलाकात करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 34 राजपुर में भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के अंतर्गत घर-घर संपर्क अभियान में मनोज टंडन, राजेश कुमार, संदीप गुप्ता, शिल्पा खन्ना, शाहिल, प्रीतपाल सिंह सेठी आदि व्यापारियों एवं विशिष्ट लोगो से मुलाकात कर उन्हें मोदी सरकार द्वारा 9 वर्षों में कराये गये मुख्य विकास कार्यों की पुस्तिका भेट की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने व्यापारियों एवं विशिष्ट लोगों से मोदी सरकार के सफलतम नौ वर्षों की पूर्ण होने पर उनका फीडबैक लिया। जिसपर उपस्थित सभी…
गोवा से लोटे मंत्री गणेश जोशी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी जी की भेंट।
प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी अपने तीन दिवसीय गोवा दौरे से देहरादून लौटने पर आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात कर उन्हें गोवा में GSAMB और COSAMB द्वारा आयोजित हुए तीन दिवसीय सफल सम्मेलन की जानकारी दी। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री को गोवा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (GSAMB) और राष्ट्रीय राज्य कृषि विपणन बोर्ड परिषद (COSAMB) की और से उपहार भी भेंट किया।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने गोवा में किया रिहा डिस्टिलरीज बॉटलिंग प्लांट का निरीक्षण।
प्रदेश के कृषि मंत्री एवं कौसंब के चेयरमैन गणेश जोशी ने गोवा के अपने दिन दिवसीय दौरे के तीसरे दिन रिहा डिस्टिलरीज बॉटलिंग प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने बॉटलिंग प्लांट के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की और प्रोसेसिंग, पैकेजिंग तथा मार्केटिंग के बारे में भी जानकारी ली। निरीक्षण के उपरांत कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में होल्टीकल्चर के क्षेत्र में बागवानी में अधिक उत्पादन किया जाता रहा है। जैसे सेब, नाशपती, माल्टा इत्यादि जो सी ग्रेड के फल है, जिन्हे मार्केट…
ट्रैफ़िक पुलिस द्वारा अब ड्रोन का ये भी उपयोग – सड़क खोद रहे कॉंट्रैक्टरो पर हुई कार्यवाही,ड्रोन द्वारा रखी जा रही निर्माण सामग्री मार्ग पर फैलाने वालो पर नजर।
यातायात पुलिस देहरादून द्वारा यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित किये जाने हेतु किये जा रहे प्रयासों में ड्रोन से भी मदद ली जा रही है। *देहरादून ट्रैफ़िक पुलिस पूरे देश की एक ही ऐसी पुलिस हे जो ड्रोन के माध्यम से ट्रैफ़िक चालान करने की क्षमता रखती हे।* जहां एक ओर ड्रोन के माध्यम से यातायात जाम की स्थिथि में उसको व्यवस्थित किये जाने में सहायता मिल रही है वहीं दूसरी ओर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही भी की जा रही है है ।…
महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र को सड़क, होम-स्टे सहित करोड़ों की योजनाओं की सौगात दी।
चौबट्टाखाल विधायक और प्रदेश के लोक निर्माण, पंचायती राज, पर्यटन, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के दौरान 468.35 लाख की धनराशि की अनेक योजनाओं की सौगात दी। चौबट्टाखाल विधायक और प्रदेश के लोक निर्माण, पंचायती राज, पर्यटन, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को अपने विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के दौरान विकासखण्ड पोखड़ा को राज्य योजना के अंतर्गत 261.88, लाख की धनराशि की जूनीसेर-बांसई मोटर मार्ग के डामरीकरण और सतपुली में 199.47 लाख की…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवप्रयाग स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर में वेद शास्त्र अनुसंधान का वर्चुअल माध्यम से शुभारम्भ किया,श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर केंद्र सरकार की उत्तराखण्ड को बड़ी सौगात -सीएम,प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर के निर्माण और विकास कार्यों की निगरानी,संस्कृत को रोजगार से जोड़ना आवश्यक-मुख्यमंत्री,संस्कृति को जानने के लिए संस्कृत को जानना जरूरी-सीएम।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय से वर्चुअल माध्यम से देवप्रयाग स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर में स्वामी करपात्री जी महाराज के स्मृति में वेद शास्त्र अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह देवभूमि के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है कि संस्कृत के क्षेत्र में श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर बहुत कम समय में बड़ा नाम बन गया है। यह परिसर केंद्र सरकार की उत्तराखण्ड को बड़ी सौगात है। देव…
