मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से एयर मार्शल रवि गोपाल कृष्णा कपूर ने चर्चा के दौरान कहा कि नए पुलों की भार क्षमता को कम से कम 24 टन तक प्रस्तावित किया जाना जरूरी है। इससे भारतीय वायुसेना तथा थल सेना के भारी वाहनों के आवाजाही आसानी से हो सकेगी। उन्होंने अनुरोध किया कि राज्य में नए पुलों के निर्माण एवं अपग्रेडेशन में भार क्षमता 24 टन तक रखी जाए। बैठक के दौरान चर्चा की गई कि भारतीय वायु सेना तथा गढ़वाल मण्डल विकास निगम तथा भारतीय वायु सेना व…
Year: 2023
आई0 जी0 गढ़वाल रेंज महोदय द्वारा किया गया कांवड़ मेला क्षेत्र का भ्रमण।
आज दिनांक 14-07-2023 को पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र, करन सिंह नगन्याल महोदय द्वारा कावड मेला के दृष्टिगत हर की पौडी क्षेत्र, मेला कंट्रोल रूम (जनपद हरिद्वार), ऋषिकेश क्षेत्र (जनपद देहरादून),मुनिकीरेती क्षेत्र (जनपद टिहरी गढ़वाल),लक्ष्मण झूला तथा गरूढ चट्टी क्षेत्र (जनपद पौडी), का भ्रमण कर कांवड़ यात्रा में डाक कांवड़/कांवड़ के दौरान मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया*। ▪️ ड्यूटी प्वांईटों पर नियुक्त अधिकारी व कर्मचारियों से कांवडियों के मन्दिर दर्शन व जलाभिषेक हेतु चल रही भीड़ व यातायात व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुये कल दिनांक 15.07.2023 को…
चन्द्रयान-3 की सफल लॉचिंग पर महाराज ने दी बधाई।
चन्द्रयान-3 की सफल लॉचिंग पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने इसरो के वैज्ञानिकों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चन्द्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग के ऐतिहासिक अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने इसरो के वैज्ञानिकों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इसरो के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत के परिणाम स्वरूप “मेक इन इंडिया” का यह मिशन कामयाब रहा है। महाराज ने…
महाराज ने कहा मालन नदी पर टूटे पुल की जांच का प्रस्ताव शीघ्र भेंजे,नदियों की स्थिति का ब्यौरा भी किया तलब।
प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, लघु सिंचाई, पर्यटन, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम प्रबन्धन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने भारी बारिश के बाद बाढ़ और भू-कटाव की चपेट में आये कोटद्वार के मालन नदी पर बने पुल के टूटने के मामले में लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय को जांच के आदेश दिए हैं। प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, लघु सिंचाई, पर्यटन, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम प्रबन्धन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने भारी बारिश के बाद बाढ़ और भू-कटाव की चपेट में आये…
उत्तराखंड टिहरी: पांचालीकाण्ठा क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से 60 बकरियों की मौत!
जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र से प्राप्त सूचना के अनुसार तहसील घनसाली रा.क्षेत्र घुत्तु में पांचालीकाण्ठा क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से बैशाख सिंह निवासी ग्राम कैलबागी व महजन सिंह निवासी गवाणा तल्ला की लगभग 60 बकरीयों की मृत्यु हो गयी है। तहसील घनसाली से राजस्व टीम एवं पशु चिकित्सा टीम मौके हेतु रवाना हो गयी है। वहीं अतिवृष्टि से विकासखण्ड जौनपुर, चम्बा, भिलंगना, नरेन्द्रनगर, देवप्रयाग एवं कीर्तिनगर के अन्तर्गत ग्राम कलावन, भूत्सी, बाड़ीयों, भासौं, डांग, चवालखेत, ओडाडा, बाजींगा, नागचौड, मूल्यगांव, मालूमरोडा, दसोली, रेठी, पलेठी, त्यूणा बैंड, महड़ में विद्युत…
दिल्ली में कृषि मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात करते ललित सूरी हिस्पिटलिटी ग्रुप के वाईस प्रेसिडेंट, 19 जुलाई को देशभर के ललित होटल में होगा श्रीअन्न भोज का शुभारंभ।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से दिल्ली में ललित सूरी हिस्पिटलिटी ग्रुप के उपाध्यक्ष रॉकी कालरा ने मुलाकात की। गौरतलब है कि ललित ग्रुप के हिस्पिटलिटी क्षेत्र में दिल्ली सहित देश के अन्य 11 राज्यों में कुल 12 बड़े होटलों का संचालन वर्तमान में कर रहे है। उन्होंने मुलाकात के दौरान प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी को अवगत कराया कि ललित होटल द्वारा मिलेट्स वर्ष 2023 के तहत (श्री अन्न) मिलेट्स के प्रचार प्रसार के साथ साथ उनके द्वारा 12 राज्यों संचालित होटलों में मिलेट्स के कई रेसिपी तैयार…
महाराज ने अस्पताल जाकर केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का हालचाल जाना।
लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, जलागम प्रबन्धन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने चाणक्यपुरी, नई दिल्ली स्थित प्राइमस अस्पताल पहुँच कर वहां स्वास्थ्य लाभ कर रहे केंद्रीय पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह का हाल-चाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। प्रदेश के पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, जलागम प्रबन्धन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को चाणक्यपुरी, नई दिल्ली स्थित प्राइमस अस्पताल में घुटनों की सफल सर्जरी के बाद स्वास्थ्य लाभ…
नई दिल्ली में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने राष्ट्रीय बाग़वानी मिशन के कमिश्नर के साथ की बैठक,टमाटर जून-जुलाई माह में न्यूनतम दरों में होगा उपलब्ध, शीघ्र की जाएगी कोल्ड स्टोरेज की स्थापना – गणेश जोशी।
प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखंड सदन नई दिल्ली में राष्ट्रीय बाग़वानी मिशन के कमिश्नर डॉ प्रभात कुमार शुक्ला एवं उपस्थित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कृषि एवं उद्यान से संबंधित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में तय हुआ कि जल्द ही उत्तराखंड 05 सेंटर फॉर एक्सीलेंस खोले जाएँगे, जिसमें एक सेंटर फॉर एक्सीलेंस की अनुमानित लागत करीब रु.10 करोड़ होगी। मंत्री कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि शीघ्र ही इस संबंध में एक महत्वपूर्ण उच्च…
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं मुख्यमंत्री ने किया कैथ लैब का लोर्कापण,दून मेडिकल कॉलेज में होंगी हार्ट व कैंसर रोगों की जांच,आईसीयू कॉम्पलेक्स शुरू होने से मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत,मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य मंत्री ने जताया केन्द्रीय मंत्री का आभार।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गुरूवार को दून मेडिकल कॉलेज में पहली सरकारी कैथलेब के साथ डिजिटल रेडियोग्राफी एवं मेमोग्राफी का शुभारंभ किया गया। अपने संबोधन में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सक्षम मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ अन्य क्षेत्रों में भी विकास के नए प्रतिमान स्थापित हो रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चारधाम यात्रा में समग्र देश के लोग यहां आते है। गंगा…
माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा दिनांक 21.06.2023 से दिनांक 21.07.2023 तक मानव जाति के अस्तित्व के लिए पेड़ों का महत्व एवं वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण पर एक माह का जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
उक्त अभियान के तहत जनपद देहरादून में भी नगर निगम, न्याय विभाग तथा वन विभाग ने संयुक्त रूप से जनपद देहरादून के विभिन्न हिस्सों में वृक्षारोपण व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये। इसी अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 13.07.2023 को राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, गल्जवाडी, सहसपुर, देहरादून में एक विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया. कार्यक्रम में नगर निगम के उप नगर आयुक्त रोहिताश शर्मा द्वारा छात्रों को स्वच्छ पर्यावरण के लिए वृक्षों एवं वनो की आवश्यकता पर गहन जानकारी दी गयी। सवश्री हर्ष यादव,वरिष्ठ न्यायाधीश/सचिव, जिला…
