कर्नल अमिय त्रिपाठी द्वारा एआरओ कैंपस परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें उनके द्वारा अवगत कराया गया कि भारतीय सेना ने जेसीओ/ओआर (JCO/OR) के भर्ती प्रक्रिया में एक युगांतकारी बदलाव किया है। भर्ती प्रक्रिया अब तीन चरणों में होगी पहले चरण में सभी अभ्यार्थियों को www.joinindianarmy.nic.in (JIA वेबसाइट) में ऑनलाइन पंजीकरण कर ऑनलाइन एप्लीकेशन या आवेदन जमा करना होगा और उसके बाद एक सामान्य प्रवेश परीक्षा (CEE) में भाग लेना होगा। दूसरे चरण में चुनिंदा अभ्यार्थियों को उनके निर्धारित आर्मी भर्ती कार्यालय द्वारा भर्ती रैली के लिए…
