देहरादून, 14 जनवरी 2025: 38वें राष्ट्रीय खेल से पहले माननीय खेल और महिला एवं बाल कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने मकर संक्रांति के अवसर पर राजकीय शिशु सदन और राजकीय बालिका निकेतन, देहरादून के बच्चों को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आमंत्रित कर उनके साथ हर्षोल्लास से मकर संक्रांति का त्योहार मनाया। खेल मंत्री ने स्वयं बच्चों के लिए मकर संक्रांति की पारंपरिक खिचड़ी पकाई और परोसी। उन्होंने बच्चों के साथ पतंग उड़ाई और पिट्ठू खेला, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह और आनंद का माहौल बना। इस कार्यक्रम का उद्देश्य…
Category: उत्तराखण्ड
खेल मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों संग मनाई मकर संक्रांति, राष्ट्रीय खेल की तैयारियों का लिया जायजा
देहरादून, 14 जनवरी 2025: 38वें राष्ट्रीय खेल से पहले माननीय खेल और महिला एवं बाल कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने मकर संक्रांति के अवसर पर राजकीय शिशु सदन और राजकीय बालिका निकेतन, देहरादून के बच्चों को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आमंत्रित कर उनके साथ हर्षोल्लास से मकर संक्रांति का त्योहार मनाया। खेल मंत्री ने स्वयं बच्चों के लिए मकर संक्रांति की पारंपरिक खिचड़ी पकाई और परोसी। उन्होंने बच्चों के साथ पतंग उड़ाई और पिट्ठू खेला, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह और आनंद का माहौल बना। इस कार्यक्रम का उद्देश्य…
पारंपरिक सांस्कृतिक झांकी के साथ हुआ उत्तरायणी मेले का आगाज…
ऐतिहासिक उत्तरायणी मेले का सांस्कृतिक झांकी के साथ आगाज हो गया है। झांकी को कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत व जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। झांकी में आर्मी बैंड ने जहां देश भक्ति का जोश भरा तो कलाकारों व स्कूली बच्चों ने स्थानीय पारम्परिक संस्कृति के साथ ही विविध प्रांतों की संस्कृति की छटा बिखेरी।झांकी तहसील परिसर से शुरू होकर नुमाईश मैदान में जाकर समाप्त हुई। तहसील मुख्यालय से झांकी को कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत व जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने हरी झंडी दिखाकर रवाना…
घेंजा का त्योहार: एक सांस्कृतिक धरोहर…
घेंजा का त्योहार, जो पौष महीने के अंत में मनाया जाता है, उत्तराखंड की लोकसंस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह त्योहार मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में मनाया जाता है, लेकिन समय के साथ, शहरी जीवन की व्यस्तता में यह त्योहार धीरे-धीरे भुलाया जाने लगा है। कितने लोगों को इस अद्भुत त्योहार के बारे में ज्ञात है? यह प्रश्न आज के संदर्भ में काफी महत्वपूर्ण है। घेंजा की तैयारी और परंपरा घेंजा का त्योहार मोटे अनाज जैसे कौणी, साठी, चावल और मक्का के मिश्रण से तैयार किया जाता है।…
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखंड की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न…
देहरादून, 13 जनवरी 2025: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एन.एच.एम.) उत्तराखंड की मिशन निदेशक, स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। मिशन निदेशक द्वारा एन.एच.एम. के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों व अभियानों की समीक्षा की गई। मिशन निदेशक द्वारा सीपीएचसी एवं गैर संचारी रोग कार्यक्रम के अंतर्गत जनपदों में स्थापित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में दी जा रही मूलभूत सेवाओं को बेहतर बनाए जाने हेतु संबंधित अधिकारयों को समय-समय पर मूल्यांकन एवं पर्यवेक्षण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। स्वाति एस. भदौरिया, मिशन निदेशक, एन.एच.एम. द्वारा…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति एवं उत्तरायणी पर्व की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति एवं उत्तरायणी पर्व की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि सूर्यदेव की उपासना, दान एवं धर्म परायणता का यह पर्व लोगों के जीवन में उत्साह और उमंग का संचार करता है। यह पर्व हमारे देश की समृद्ध विरासत और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में मकर संक्रांति और इस अवसर पर किये जाने वाले दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है। यह पावन…
राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में मैराथन दौड़ आयोजित की गई…
देहरादून, 13 जनवरी 2025: स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य पर जिला प्रशासन,युवा कल्याण विभाग एवं प्रा.र .द. विभाग एवं खेल विभाग के तत्वाधान में प्रातः 9:00 बजे सर्किट हाउस से अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार तक मैराथन दौड़ आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में ओपन महिला पुरुष एवं अंडर 12 बालक/ बालिकाओं की दौड़ आयोजित की गई। इस अवसर पर अपर निदेशक खेल व युवा कल्याण उत्तराखंड श्री अजय अग्रवाल जी एवं उप निदेशक खेल श्री शक्ति सिंह जी द्वारा हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ…
डोईवाला विधायक गैरोला ने वार्ड नंबर 96 नवादा के चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन…
देहरादून: डोईवाला के भाजपा विधायक बृजभूषण गैरोला ने रविवार को नगर निगम चुनाव के नवादा वार्ड नंबर 96 के चुनाव का विधिवत उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि इस वार्ड से भाजपा प्रत्याशी वीरेन्द्र वालिया की लोकप्रिय समाजसेवी के रूप में पहचान है। स्थानीय स्तर की समस्याओं जिनमें सीवर लाइन, नालियों और सड़क निर्माण व मरम्मत, सी.सी.टी.वी.कैमरे लगाना,पेयजल की आपूर्ति,बन्दरों के आतंक से मुक्ति व स्ट्रीट लाइट्स के समाधान और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रतिबद्ध है। विधायक ने मेयर सौरभ थपलियाल सहित भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों के…
अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन विशेष – प्रथम सत्र
अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन के प्रथम सत्र में विनिर्माण, ऊर्जा उत्पादन और स्टार्टअप में निवेश की संभावनाओं पर विचार विमर्श किया गया। थाईलैंड से आए ब्रॉस्टेन ग्रुप के अध्यक्ष डॉ एके काला ने कहा कि 30 साल तक विदेश में काम करने के बाद अब वो भारत में अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट खोलने की तैयारी कर रहे हैं, इसमें वो उत्तराखंड को प्राथमिकता देंगे। वो चाहते हैं कि उत्तराखंड में ऑयल एंड गैस सेक्टर के लिए उपकरण तैयार कर दुनिया भर में सप्लाई करें। डॉ एके काला ने कहा कि वो…
मुख्यमंत्री धामी ने किया अंतरराष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन का शुभारंभ…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में अंतरराष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन का शुभारंभ किया। विभिन्न देशों में निवासरत उत्तराखंडियों के इस समागम में अपनी मूल जड़ों, विरासत और मातृभूमि के प्रति अटूट प्रेम और उत्साह की झलक दिखी। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के प्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि तेजी से विकसित हो रहे उत्तराखंड में निवेश की व्यापक संभावना है। साहसिक पर्यटन, पावर जेनरेशन, एरोमेटिक, विनिर्माण, कृषि, उद्यान, हर्बल, आयुष एंड वैलनेस इत्यादि में निवेश की आभार संभावनाएं हैं। कहा कि हमने राज्य को निवेश डेस्टिनेशन के रूप…