उत्तरकाशी के सीमांत जादुंग गांव की कायाकल्प के प्रयास तेज हो गए हैं। राज्य सरकार पिछले वर्ष से ही जादुंग गांव की सूरत बदलने के लिए जुटी हुई है। शीतकाल की वजह से बंद किए गए निर्माण कार्य दो महीने बाद फिर से शुरू करने की तैयारी है। कोशिश ये ही है कि इस वर्ष जादुंग गांव में सुखद बदलाव की तस्वीर नजर आनी चाहिए। वर्ष 1962 में भारत-चीन युद्ध के बाद से उत्तरकाशी जिले का सीमांत गांव जादुंग वीरान था। पिछले वर्ष से यहां छाई खामोशी टूटने लगी है।…
Category: उत्तराखण्ड
राज्य सरकार के कर्मचारी करवाएंगे यूसीसी के तहत विवाह पंजीकरण…
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर, राज्य सरकार अधीन कार्यरत विवाहित कर्मचारियों का विवाह पंजीकरण यूसीसी के तहत सुनिश्चित करवाने को कहा है। मुख्य सचिव ने अपने पत्र में कहा है कि उत्तराखण्ड समान नागरिक संहिता (UCC) के तहत 26.03.2010 के बाद हुए विवाहों के पंजीकरण को अनिवार्य किया गया है। इसी क्रम में समान नागरिक संहिता हेतु नामित जनपदीय नोडल अधिकारी द्वारा अपने जिले में कार्यरत समस्त विवाहित कार्मिकों के विवाह पंजीकरण समयबद्ध रूप से पूर्ण कराया जाएगा। इस सम्बन्ध में प्रत्येक जनपद द्वारा नियमित…
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर चल रही तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया…
उत्तरकाशी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री योगदान देगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए हर्षिल-मुखवा क्षेत्र के साथ ही समूचा उत्तराखंड पूरी तरह से तैयार है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे, अपर पुलिस महानिदेशकवी मुरूगेशन सहित अन्य उच्चाधिकारियों के साथ हर्षिल-मुखवा क्षेत्र का भ्रमण कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर की जा रही तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
मुख्यमंत्री धामी ने पुलिस महानिरीक्षक केवल खुराना के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को किशनपुर, देहरादून स्थित पुलिस ऑफिसर्स कॉलोनी में पुलिस महानिरीक्षक केवल खुराना के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
धामी सरकार लाई उत्तराखंड में टेलीमेडिसिन क्रांति, डॉ. आर. राजेश कुमार को प्रतिष्ठित सम्मान…
देहरादून: प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए निरंतर प्रयासरत है। स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों से सुदूर गांव के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक भी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। यह प्रयास टेलीमेडिसिन से ही संभव हो पाएं हैं। हैदराबाद में आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित कार्यक्रम में सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं की धूम रही। इस कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार को डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार ने कहा कि…
पाकिस्तान को पीटकर भारत सेमीफाइनल में… किंग कोहली ने पड़ोसी मुल्क को बाहर का रास्ता दिखाया
भारत ने पाकिस्तान को हराकर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। रोहित ब्रिगेड ने दुबई में खेले गए अपने दूसरे मैच में पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया। पाकिस्तान की ओर से रखे गए 242 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 42.3 ओवर में 4 विकेट पर 244 रन बनाए। टीम इंडिया की जीत में विराट कोहली ने अहम रोल निभाया। विराट कोहली ने चौका लगाते हुए न केवल भारत को जीत दिलाई, बल्कि 51वां वनडे शतक भी पूरा किया। श्रेयस अय्यर…
मुख्यमंत्री धामी ने महासू मंदिर परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को महासू मंदिर परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। उन्होंने जौनसार बावर की संस्कृति पर आधारित विभिन्न लोक नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान स्वयं भी हारूल तांदी लोकनृत्य किया। उन्होंने मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद भी बांटा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार विरासत के साथ विकास को आगे बढ़ा रही है। एक ओर जहां मंदिर परिसर का भव्य निर्माण कार्य कर हम विकास करेंगे वहीं इससे हमारी देवभूमि की विरासत…
मुख्यमंत्री ने हनोल की स्थित महासू महाराज की पूजा अर्चना, प्रदेश में खुशहाली की कामना की…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हनोल स्थित विश्व प्रसिद्ध महासू महाराज एवं बाशिक महाराज महेंद्रथ में पूजा अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली तरक्की एवं प्रगति की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर का भ्रमण किया एवं स्थानीय लोगों से मुलाकात कर राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं का फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने स्थानीय ग्रामवासियों से महासू महाराज मंदिर परिसर के पुनर्निर्माण के संबध में भी सुझाव लिए। उन्होंने कहा स्थानीय जनता की भावनाओं के अनुरूप ही मंदिर का पुनर्विकास किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने महासू…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री की मन की बात का 119वां संस्करण सुना…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जगतगुरू आश्रम, हरिद्वार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 119वां संस्करण सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम पूरे देश वासियों को एक नई प्रेरणा देता है। मन की बात से सभी में नया प्रोत्साहन एवं उत्साहवर्धन होता है। देश के सामूहिक प्रयासों, युवा सपनों और नागरिकों की आकांक्षाओं की बात को प्रधानमंत्री सबसे साझा कर, बेहतर कार्यों के लिए देशवासियों को प्रेरित करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने…
यूपी ने दिल्ली से लिया हार का बदला, दर्ज की टूर्नामेंट में पहली जीत…
बंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी ने चिनेले हेनरी की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में नौ विकेट पर 177 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 19.3 ओवर में 144 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई। क्रांति गौड़ और ग्रेस हैरिस की घातक गेंदबाजी की बदौलत यूपी वॉरियर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 33 रन से हराकर महिला प्रीमियर लीग के तीसरे संस्करण में पहली जीत दर्ज की। शनिवार को बंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले…