बीजेपी उत्तराखण्ड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम से मिले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में बीजेपी उत्तराखण्ड के प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम को उत्तराखंड में भाजपा के महाजनसम्पर्क अभियान के दौरान उत्तराखण्डवासियों का बीजेपी को मिल रहे अपार समर्थन के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान कई समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

यूएसडीएमए द्वारा नोडल अधिकारियों की कैपिसिटी बिल्डिंग हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया गया

उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के आपदा प्रबन्धन विशेषज्ञों द्वारा प्रतिदिन सचिवालय में विभिन्न विभागों के आपदा नोडल अधिकारियों के क्षमता निर्माण (कैपेसिटी बिल्डिंग) हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है | इसी क्रम में मंगलवार को प्रशिक्षण के दूसरे दिन यूएसडीएमए के विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न विभागों के आपदा नोडल अधिकारियों को सचेत एप, रिसोर्स मैपिंग, फोरकास्टिंग सिस्टम, एपीआई लिंकिंग, ऑड अवर स्ट्रेटजी, आपदा प्रबन्धन में नई टेक्नॉलॉजी का उपयोग आदि की जानकारी दी गई। विभिन्न विभागों के आपदा नोडल अधिकारियों के क्षमता निर्माण (कैपिसिटी बिल्डिंग ) हेतु यह…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को बरसात से प्रभावित क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान आई.एस.बी.टी देहरादून में सड़क पर जल भराव को देखते हुए मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिये कि जल भराव के कारणों की जाँच की जाय एवं जो भी अधिकारी इसमें दोषी पाये जाते हैं, उन पर सख्त कारवाई की जाए। ड्रेनेज की समस्या का शीघ्र समाधान करवाने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए। मुख्यमंत्री ने इसके बाद चन्द्रबनी देहरादून का स्थलीय निरीक्षण किया। चन्द्रबनी में एक कॉलोनी में जंगल से पानी आने की वजह से जल भराव की स्थिति आई। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पर…

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने भेंट की।

इस अवसर पर कला एवं साहित्य क्षेत्र से जुड़े सुधीर पाण्डे, शालिनी शाह, प्रवीन काला, अमित जोशी  राजेश शाह, वरूण ढ़ौढ़ियाल एवं गौरव ने भी भेंट की। मुख्यमंत्री ने सभी कलाकारों को सम्मानित भी किया।   केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने देहरादून में सांस्कृतिक केंद्र शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में फिल्मांकन की ओर फिल्मकारों का रूझान तेजी से बढ़ा है। उन्होंने यहां पर सांस्कृतिक केंद्र के साथ ही रिसर्च सेंटर बनाने का सुझाव भी…

यूएसडीएमए द्वारा नोडल अधिकारियों की कैपिसिटी बिल्डिंग हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आरम्भ।

उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के आपदा प्रबन्धन विशेषज्ञों द्वारा प्रतिदिन सचिवालय में विभिन्न विभागों के आपदा नोडल अधिकारियों को कुशल आपदा प्रबन्धन हेतु प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को यूएसडीएमए के विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न विभागों के आपदा नोडल अधिकारियों को सचेत एप, रिसोर्स मैपिंग, फोरकास्टिंग सिस्टम, वाहनों के जीपीएस का एपीआई लिंकिंग, ऑड अवर स्ट्रेटजी, आपदा प्रबन्धन में नई टेक्नॉलॉजी का उपयोग आदि की जानकारी दी गई। विभिन्न विभागों के आपदा नोडल अधिकारियों के क्षमता निर्माण (कैपिसिटी बिल्डिंग ) हेतु यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रतिदिन संचालित…

कावड़ यात्रियों की सुविधा हेतु यातायात पुलिस द्वारा लगाई गई, रूट एवम डायवर्जन संबंधी जानकारी की फ्लेक्सी,सहारनपुर के छुटमलपुर तक यातायात पुलिस कर रही ड्यूटी।

वर्तमान समय में प्रचलित कावड़ मेला के दृष्टिगत जनपद देहरादून की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित एवं सुनियोजित करने के उद्देश्य से *विभिन्न चौराहों/ तिराहो एवं लिंक मार्गो (बल्लूपुर, कमला पैलेस, शिमला बायपास चौक, आईएसबीटी, कारगी चौक, पुरानी बाईपास चौकी, रिस्पना पुल आदि ) पर रूट डायवर्ट संबंधी फ्लेक्सी, साइनैज आदि स्थापित किए गए* ताकि पोंटा / हिमांचल बाया विकासनगर तथा सहारनपुर बाया आशा रोड से हरिद्वार / ऋषिकेश जाने वाले कावड़ यात्रियों / अन्य वाहन चालकों को जारी रूट प्लान के अनुसार असुविधा का सामना ना करना पड़े। यातायात पुलिस…

सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में मनाया जायेगा हरेला पखवाड़ा,कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत ने दिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश,कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत ने दिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश।

सूबे के लोक पर्व हरेला को सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में एक पखवाड़े तक मनाया जायेगा। हरेला पखवाडे के दौरान 16 से 23 जुलाई तक सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों सहित समस्त छात्र-छात्राएं अपने-अपने विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं आस-पास के क्षेत्रों में सघन वृक्षारोपण करेंगे। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं।   कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर विद्यालयी शिक्षा एवं उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने विभागीय अधिकारियों को लोक पर्व हरेला को विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में…

मुख्यमंत्री धामी व मंत्री रेखा आर्य ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत प्रदेश के 13 जनपदों के जिला कार्यक्रम अधिकारियों हेतु नवीन विभागीय वाहनों का किया लोकापर्ण

आज देहरादून स्थित निम्बूवाला में माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व मंत्री रेखा आर्या ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत प्रदेश के 13 जनपदों के जिला कार्यक्रम अधिकारियों हेतु नवीन विभागीय वाहनों का लोकापर्ण किया! मंत्री रेखा आर्य ने कहा की निश्चित ही हमारे विभागीय अधिकारियों को इन वाहनों के मिलने से उन्हें अपने विभागीय कार्य को करने के साथ ही आवागमन में सुविधा प्राप्त होगी!   साथ ही मंत्री आर्या ने मुख्यमंत्री का इन वाहनों के लोकार्पण हेतु हार्दिक आभार एवं धन्यवाद किया! इस अवसर पर…

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने जाना हाल, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना।

प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में एक निजी अस्पताल में केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात की। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का हाल चाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने रविवार को गढ़ीकैन्ट में उपनल के 19वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी भी उपस्थित रहे।

राज्यपाल ने इस अवसर पर कला, साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल और सैनिक कल्याण मंत्री ने उपनल के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 03 कर्मचारियों को भी पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। पर्वतारोहण और साइकिलिंग के क्षेत्र में कई मेडल जीतने वाले पूर्व सैनिक कलम सिंह बिष्ट को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया।           कार्यक्रम में राज्यपाल ने सम्मानित होने वाले सभी छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने उपनल संस्था…