विकास के लक्ष्य को हासिल करने के लिये सम्मिलित रूप से प्रयास करने होंगेः मुख्यमंत्री धामी –17 व्यक्ति व संस्था एसडीजी एचीवर अवार्ड से सम्मानित -मुख्यमंत्री किया सम्मानित देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सुभाष रोड स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम में 17 व्यक्तियों और संस्थाओं को एसडीजी एचीवर अवार्ड से सम्मानित किया। जिसमें 12 संस्थाओं एवं 05 लोगों को व्यक्तिगत रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि वर्ष 2030 तक सत्त विकास लक्ष्यों को पूर्ण करने के लिए जनपदों में प्रतियोगिता…
Category: उत्तराखण्ड
राज्य की आर्थिकी को बढ़ाने में निवेश सम्मेलन निभायेगा अहम भूमिका: धामी
राज्य की आर्थिकी को बढ़ाने में निवेश सम्मेलन निभायेगा अहम भूमिका: धामी देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के लिए आवासीय परियोजनाओं एवं अन्य विषयों पर रियल एस्टेट इन्वेस्टर के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिसम्बर 2023 में प्रस्तावित इन्वेस्टर समिट राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। राज्य की आर्थिकी को बढ़ाने में निवेश सम्मेलन अहम भूमिका निभायेगा। कहा कि राज्य सरकार अगले 25 सालों के रोडमैप को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है। विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े निवेशकों से लगातार…
सीएम धामी व केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने किया विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने मंगलवार को ननूरखेड़ा स्थित शिक्षा निदेशालय में राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया। इस अवसर पर राज्य के 141 पी.एम.श्री विद्यालयों एवं नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय का शिलान्यास भी किया गया। मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने राज्य में मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा मेधावी छात्रवृत्ति योजना एवं मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना का भी शुभारंभ किया। कार्यक्रम में एन.डी.ए एवं आई.एम.ए में चयनित कैडेट को पुरूस्कार की धनराशि भी प्रदान की गई। कार्यक्रम के…
उत्तराखंड के लिए वरदान साबित होगा दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कॉरिडोरःमहाराज
-लोनिवि मंत्री ने पैदल चलकर किया टनल का निरीक्षण, कहा तेजी हो रहा है काम देहरादून: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को दिल्ली- देहरादून निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे का स्थलीय निरीक्षण कियाI इस दौरान उन्होंने दिल्ली-देहरादून इकोनोमिक कारिडोर और टनल का पैदल चलकर स्थलीय निरीक्षण कियाI निरीक्षण के दौरान लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि यह कारिडोर हमारे लिए एक वरदान है। इसके बनने से हम मात्र -ढाई से तीनघंटे में दिल्ली पहुंच जायेंगे। उन्होंने कहा कि इसका निर्माण तेजी से चल रहा है और इसमें जो 3.60 किमी उत्तराखंड…
चोपता वैली में तैयार होगा इको टूरिज्म जोन, वन विभाग ने भेजा प्रस्ताव
– साढे तीन करोड की लागत से तैयार होगा टूरिज्म जोन मिनी रुद्रप्रयाग: स्विट्जरलैंड के नाम से प्रसिद्ध रूद्रप्रयाग जिले की चोपता घाटी में इको टूरिज्म जोन तैयार होने जा रहा है। वन विभाग ने इसके लिए कवायद शुुरू कर दी है। विभाग ने इको टूरिज्म बोर्ड को साढे तीन करोड रूपये की लागत का प्रस्ताव भेजा है। बोर्ड से स्वीकृति मिलने के बाद विभाग अग्रिम कार्रवाई शुुरू कर देगा। प्रभागीय वनाधिकारी रुद्रप्रयाग अभिमन्यु ने बताया कि मुख्य सचिव ने सभी जिलों मेें इकोे टूरिज्म जोन तैयार करने के निर्देश…
मानसून के धीमा पड़ते ही चारधाम यात्रा ने रफ्तार पकड़ी
मानसून के धीमा पड़ते ही चारधाम यात्रा ने रफ्तार पकड़ी उत्तरकाशी: मानसून की रफ्तार धीमी होते ही एक सिंतबर से शुरू हुए चारधाम यात्रा के दूसरे चरण ने अब गति पकड़ ली है। दूसरे चरण की शुरुआत के पहले ही दिन यानी एक सितंबर को चारों धाम में 5,666 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे, जबकि सात सितंबर तक यह आंकड़ा 17,100 पर पहुंच गया था। वर्षाकाल में भूस्खलन के चलते मार्ग के ध्वस्त होने से कई-कई दिन यात्रा को रोका गया और यात्रियों को मार्ग पर समय गुजारना पड़ा था।…
नम आंखों से दी गई शहीद दीपेंद्र को अंतिम विदाई
नम आंखों से दी गई शहीद दीपेंद्र को अंतिम विदाई -अंतिम यात्रा में उमड़ा लोगों का हुजूम पौड़ी जम्मू-कश्मीर में 9-गढ़वाल में तैनात शहीद दीपेंद्र सिंह रावत को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। शहीद जवान दीपेंद्र अपने पीछे पत्नी और एक बेटे को छोड़ गये हैं।शहीद की अंतिम विदाई में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। उत्तराखंड में कोटद्वार के बीरोंखाल विकासखंड के पसोल गांव का बेटा राइफलमैन दीपेंद्र सिंह रावत (30) पुत्र राजेंद्र सिंह रावत जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए थे। शुक्रवार देर शाम…
बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा 2405 मतों से जीती
बागेश्वर : कैबिनेट मंत्री स्व. चंदन राम दास की मृत्यु से खाली हुई बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में हुए उप चुनाव में स्व. चंदन राम दास की पत्नी पार्वती देवी ने 2810 मतों से जीत हासिल की है। पार्वती देवी को 33,247 मत मिले है जबकि दूसरे नंम्बर पर रहे कांग्रेस के प्रत्याशी बंसत कुमार को 30,842 मत मिल है। उप चुनाव लड रहे यूकेडी के प्रत्याशी अर्जुन देव को 840, सपा के भगवती प्रसाद को 619, यूपीपी के भागवत कोहली को 263 व 1214 लोगों ने नोटा का बटन दबाया…
हल्द्वानी: पर्वतीय क्षेत्रों के अधिकतर पुल और पुलिया अंग्रेजों के जमाने के हैं। बहुत से ऐसे पुल और पुलिया हैं, जो जर्जर हो चुके हैं या ट्रैफिक दबाव के अनुसार भार सहने की क्षमता नहीं है और उनकी चैड़ाई भी काफी कम है। जिसके चलते अक्सर पहाड़ की सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में अब लोक निर्माण विभाग इन पुलों को पुनर्निर्माण की कार्रवाई करने जा रहा है। जिसमें पुलों की लंबाई और चैड़ाई बढ़ाई जाएगी। मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग गिरीश चंद्र आर्य ने बताया…
–शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह ने जारी किया परीक्षाफल -हाईस्कूल के रिजल्ट में 06.87 व इंटरमीडिएट 05.60 फीसदी की हुई वृद्धि देहरादून: राज्य में पहली बार आयोजित उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की परीक्षाफल सुधार परीक्षा-2023 का परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। परीक्षाफल सुधार परीक्षा के उपरांत हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में 06.87 प्रतिशत व इंटरमीडिएट में 05.60 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस प्रकार वर्ष 2023 का हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 85.17 से बढ़कर 92.04 हो गया है जबकि इंटरमीडिया का परीक्षा परिणाम 80.98 से बढ़कर 86.57 हो…