2025 तक उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने का लक्ष्य: धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘स्टेट ऑफ द स्टेट – उत्तराखण्ड फर्स्ट’ कार्यक्रम में प्रतिभाग कियाI इस दौरान सीएम ने संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार हर क्षेत्र में कार्य कर रही है। महिला सशक्तिकरण, रोजगार, वैलनेस, आयुर्वेद, आयुष, पर्यटन, इन्फ्रास्टक्चर के विकास, औद्यानिकी के क्षेत्र में तेजी से कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2025 तक उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसे पूरा करने के लिए सरकार लगातार कदम आगे बढ़ा रही…

निर्माण कार्यों में लेटलतीफी नहीं होगी बर्दाश्तः डॉ. धन सिंह

निर्माण कार्यों में लेटलतीफी नहीं होगी बर्दाश्तः डॉ. धन सिंह -केन्द्र पोषित योजनाओं की धीमी प्रगति पर अधिकारियों को लगाई फटकार -शर्तों के अनुरूप काम न होने पर ब्लैक लिस्ट होंगी कार्यदायी संस्था देहरादून: प्रदेशभर की चिकित्सा इकाईयों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं अन्य केन्द्र पोषित योजनाओं के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के ढुलमुल रवैये पर भी गहरी नाराजगी व्यक्त की। तय समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरे…

लोकायुक्त नियुक्त करने का हाईकोर्ट ने दिया अंतिम अवसर

लोकायुक्त नियुक्त करने का हाईकोर्ट ने दिया अंतिम अवसर -कोर्ट ने सरकार को दिया तीन माह का समय -लोकायुक्त की नियुक्ति तक कर्मचारियों का वेतन देने का दिया निर्णय नैनीताल: उत्तराखंड उच्च न्यायालय नैनीताल में गौलापार निवासी रवि शंकर जोशी द्वारा, लोकायुक्त की नियुक्ति की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ ने राज्य सरकार को लोकायुक्त की नियुक्ति करने के लिए तीन माह का अंतिम अवसर दिया।  इस दौरान नैनीताल हाईकोर्ट ने…

बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार गिरफ्तार

बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार गिरफ्तार  -बागेश्वर उपचुनाव में आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति का दौर शुरू बागेश्वर: बेरोजगार संगठन के अध्यक्ष बॉबी पवार को बागेश्वर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैI बताया जा रहा है कि बॉबी बागेश्वर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे। इससे पूर्व ही पुलिस ने उन्हें बाबा बागनाथ मंदिर जाते हुए गिरफ्तार कर लियाI उनकी गिरफ्तारी को लेकर आचार संहिता के उल्लंघन का हवाला दिया जा रहा है। शुक्रवार को पुलिस द्वारा बेरोजगार संगठन के अध्यक्ष बॉबी पवार को बाबा बागनाथ मंदिर जाते हुए गिरफ्तार कर…

महाराज ने यूएसनगर के डीपीआरओ को निलंबित करने दिये आदेश

महाराज ने यूएसनगर के डीपीआरओ को निलंबित करने दिये आदेश देहरादून: पंचायतीराज एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने यूएसनगर के जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) रमेश चंद्र त्रिपाठी को विजिलेंस टीम के द्वारा रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े जाने पर विभागीय उच्च अधिकारियों को तत्काल निलंबित कर मामले की जांच के आदेश दिये हैं। महाराज ने कहा है कि भ्रष्टाचार एवं रिश्वतखोरी करने वाले अधिकारी किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे। कहा कि उधमसिंह नगर के आरोपी डीपीआरओ रमेश चंद्र त्रिपाठी विजिलेंस टीम के द्वारा रिश्वत लेते हुए…

भारत ने रचा इतिहासः चंद्रयान-3 की चांद सफल लैंडिंग, पीएम मोदी ने दी बधाई

-पीएम मोदी ने की इसरो की सराहना -ये क्षण विकसित भारत के शखनांद और नई ऊर्जा नई चेतना काः पीएम मोदी -चंदा मामा अब पास केः सीएम धामी देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसरो के वैज्ञानिकों को चंद्रयान के चांद पर सफल लैंडिग की बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस सफलता को भारत का विजयघोष बताया, वहीं सीएम धामी ने इसे चन्दा मामा पास की लाईन दीI पीएम मोदी ने कहा कि हमारे परिवारजनों जब हम अपनी आंखों के सामने ऐसा इतिहास…

भारत ने रचा इतिहासः चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग, पीएम मोदी ने दी बधाई

-पीएम मोदी ने की इसरो की सराहना -ये क्षण विकसित भारत के शखनांद और नई ऊर्जा नई चेतना काः पीएम मोदी -चंदा मामा अब पास केः सीएम धामी देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसरो के वैज्ञानिकों को चंद्रयान के चांद पर सफल लैंडिग की बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस सफलता को भारत का विजयघोष बताया, वहीं सीएम धामी ने इसे चन्दा मामा पास की लाईन दीI पीएम मोदी ने कहा कि हमारे परिवारजनों जब हम अपनी आंखों के सामने ऐसा इतिहास…

बदलेगी बचपन की कविता,अब चन्दा मामा होंगे पास के: सीएम धामी

बदलेगी बचपन की कविता,अब चन्दा मामा होंगे पास के: सीएम धामी NewsIndiaAlert Team 23/08/2023 उत्तराखण्ड देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसरो के वैज्ञानिकों को इस सफलता की अग्रिम बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि उन्हें यह सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने कहा कि हम बचपन में सुना करते थे कि चंदा मामा दूर के लेकिन इस सफलता के बाद अब चंदा मामा भी हमारे पास के हो जाएंगे। सीएम ने कहा कि चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर होने वाली लैंडिंग पर देश और दुनिया की नजरें लगी रही। मिशन चंद्रयान…

रोडवेज में 162 पदों पर आउटसोर्सिंग से होगी भर्ती

देहरादून: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर हैI उत्तराखंड परिवहन निगम में चालक और परिचालक के पदों पर आउटसोर्सिंग से भर्ती होगी। रोडवेज में 162 ड्राइवर और कंडक्टरों की भर्ती होगी। यह भर्ती आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से करवाई जाएगी। एजेंसी के चयन के लिए निविदा की प्रक्रिया चल रही है। दरअसल रोडवेज में सीधी भर्ती पर 2016 से रोक है। हर साल कर्मचारी रिटायर हो रहे हैं, लेकिन रोक के कारण उनकी जगह नई नियुक्तियां नहीं हो पा रही हैं। इससे सबसे ज्यादा परेशानी ड्राइवर.…

नील पर्वत पर बना पुस्ता बहा,चार दुकाने क्षतिग्रस्त,चंडी देवी मंदिर दर्शन पर रोक

नील पर्वत पर बना पुस्ता बहा,चार दुकाने क्षतिग्रस्त,चंडी देवी मंदिर दर्शन पर रोक हरिद्वार: लगातार हो रही वर्षा और भूस्खलन से चंडी देवी मंदिर के समीप नील पर्वत पर बना पुस्ता बह गया। पुस्ता बहने और लगातार हो रहे भूस्खलन से चंडीदेवी मंदिर परिसर खतरे की जद में हैं। खतरे को देखते हुए फिलहाल मंदिर दर्शन पर रोक लग गई है। वहीं रोपवे और पैदल मार्ग को बंद कर दिया गया है। चंडी देवी मंदिर परिसर को खाली कराया गया। पुस्ता बहने से चार दुकानें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। मौके…