त्यूणी के जंगलों में लगी भीषण आग विकासनगर: जौनसार-बावर के सीमांत त्यूणी क्षेत्र के जंगल में लगी भीषण आग से चारों तरफ धुएं का गुबार फैल गया। धुंए से श्वास के रोगियों को सांस लेने में परेशानी हो रही। जंगल में फैली आग के चलते स्थानीय प्रशासन व वन विभाग की टीम भी अलर्ट हो गई। आग की लपटें दूर तक फैलने से आसपास के जगंलों को खतरा हो गया है। इस पर नियंत्रण पाने को वन विभाग की टीम ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास कर रही…
Category: उत्तराखण्ड
संविदा कर्मचारी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
संविदा कर्मचारी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में भेल के संविदा कर्मचारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार रविवार देर रात पूर्वी नाथनगर निवासी विजयंत चैधरी (38 वर्ष) पुत्र जसवंत चैधरी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद के माथे से सटाकर गोली मार ली। जिससे परिजनों में हड़कंप मच…
नए कानून के विरोध में उतरे रोडवेज बस चालक, यात्रियों को करना पड़ा परेशानियों का सामना
नए कानून के विरोध में उतरे रोडवेज बस चालक, यात्रियों को करना पड़ा परेशानियों का सामना देहरादून: हिट एंड नए केस में नए कानून के विरोध में सोमवार को रोडवेज बस चालक हड़ताल पर चले गए। चालकों ने प्रदर्शन कर नए कानून का विरोध किया। जिसका असर राजधानी देहरादून के साथ-साथ प्रदेश के अन्य जनपदों व कुमायू के रामनगर, हल्द्वानी में भी देखने को मिल रहा है। हड़ताल की वजह से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि, हिट एंड रन केस के नए…
सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं
सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को नव वर्ष 2024 की शुभकामनाएं दी।मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में विकास के पथ पर बढ़ रहा है। कहा कि विगत ढाई वर्षों में अनेक महत्वपूर्ण और कठोर निर्णय हमने लिए हैं, जो 23 वर्षों में संभव नहीं हो पाए थे। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां उत्तराखंड में देश का सबसे कठोर नकल विरोधी…
काबीना मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों संग टपकेश्वर मंदिर में की पूजा अर्चना
काबीना मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों संग टपकेश्वर मंदिर में की पूजा अर्चना देहरादून: नववर्ष के मौके पर काबीना मंत्री रेखा आर्या ने तीनों बच्चों संग टपकेश्वर मंदिर में महादेव का रुद्राभिषेक तक आशीर्वाद के लिया। उन्होंने भोलेनाथ से समस्त देश एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह साल हमारे लिए ऐतिहासिक होने जा रहा है। जिस सपने का इंतजार हर सनातन धर्मी वर्षों से करता आ रहा था वह सपना अब साकार होने जा रहा है। उन्होंने कहा…
पीएम का मन की बात कार्यक्रम, समाज में बेहतर कार्य करने की प्रेरणा: सीएम धामी
पीएम का मन की बात कार्यक्रम, समाज में बेहतर कार्य करने की प्रेरणा: सीएम धामी देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को प्रेमनगर, सुद्धोवाला में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 108वां संस्करण सुना। इस अवसर पर उन्होंने लेखक हरि सिंह बिष्ट द्वारा लिखी गई पुस्तक ’मन की बात-सकारात्मक संवाद से सशक्त भारत’ का विमोचन भी किया। इस पुस्तक में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के 75वें संस्करण से 99वें संस्करण तक विस्तार से वर्णन किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम…
डीएम वंदना ने सुनी जनसमस्याएं
डीएम वंदना ने सुनी जनसमस्याएं नैनीताल: जिलाधिकारी, वन्दना सिंह ने शनिवार को साप्ताहिक जनसुनवाई के तहत विकास खंड धारी के अंतर्गत न्यायपंचायत सरना के अंतर्गत गुनी गांव में उद्यान विभाग द्वारा स्थापित क्लस्टर पॉली हाउस योजना का निरीक्षण, हरिनगर सरना में जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माणाधीन पम्पिंग योजना, चाय विकास बोर्ड द्वारा विकसित चाय बागान आदि योजनाओं का निरीक्षण किया तथा , देवनगर ग्राम सभा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय पलड़ा में जनसुनवाई कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया।जिलाधिकारी ने गुनी गांव में उद्यान विभाग द्वारा स्थापित क्लस्टर पॉली हाउस…
सुनिष्ठा सिंह ने जीता मिसेज इंडिया उत्तराखंड टाइटल
सुनिष्ठा सिंह ने जीता मिसेज इंडिया उत्तराखंड टाइटल देहरादून: नई दिल्ली में आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की सौंदर्य प्रतियोगिता में देहरादून, उत्तराखंड निवासी सुनिष्ठा सिंह ने तीन खिताब जीत कर उत्तराखंड को गौरवांवित किया है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में पीछे छोड़ अकेले , मिसेज़ इंडिया उत्तराखंड, मिसेज़ इंडिया बोल्ड एंड ब्यूटीफुल, मिसेज़ इंडिया फोटोजेनिक, टाइटल के तीन ख़िताब अपने नाम किए हैंI सुनिष्ठा ने उत्तराखंड राज्य का नाम रोशन करने के साथ राज्य की अनेक महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। सुनिष्ठा सिंह एक बेटे…
मुख्यमंत्री ने किए गिरिराज महाराज के दर्शन, प्रदेश व देश की खुशहाली की कामना
मथुरा/देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को दो दिवसीय भ्रमण पर मथुरा पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ा स्थली गोवर्धन धाम में दानघाटी मंदिर में गिरिराज महाराज के दर्शन कर देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इसके उपरांत मुख्यमंत्री धामी ने गुरु कृपा गार्डन में पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट की। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य ओम प्रकाश सिंह, विधायक पूरण प्रकाश, पूर्व विधायक कारिंदा सिंह, पूर्व चेयरमैन खेमचंद्र शर्मा, महादेव शर्मा ने उनका गिरिराज प्रभु की…
पर्वतीय क्षेत्रों में आज बर्फबारी के आसार
पर्वतीय क्षेत्रों में आज बर्फबारी के आसार देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। शनिवार को भी सुबह की शुरुआत हल्की धूप के साथ हुई। वहीं, कुमाऊं के कुछ इलाकों में और हरिद्वार में घना कोहरा छाया रहा। वहीं, प्रदेश के पर्वतीय जिलों में शनिवार को बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। इससे सुबह-शाम के साथ दोपहर में भी ठंड बढ़ जाएगी। इसके बाद नए साल पर मैदानी इलाकों में सुबह और रात घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, चमोली…