विभिन्न सामाजिक संगठनों ने दी ऋषिकुल क्षेत्र की मासूम को श्रद्धांजलि

हरिद्वार। विभिन्न सामाजिक संगठनों सभा द्वारा रोड धर्मशाला में शान्ति यज्ञ का आयोजन कर अनाचार व हत्या का शिकार हुई ऋषिकुल क्षेत्र की मासूम को श्रद्धासुमन अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर उसकी आत्मशांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष सुरेश गुलाटी व संजीव चौधरी ने कहा कि मासूम पूरे शहर की बेटी थी। उसे इंसाफ दिलाने के लिए लड़ाई जारी रहेगी। जो भी दोषियों के पक्ष के खड़ा नजर आएगा उसका खुल कर विरोध किया जाएगा। अनिल भाष्कर ने कहा-हरिद्वार में इस तरह…

प्रदेश में 267 कोरोना संक्रमित मिले, पांच की मौत

देहरादून। उत्तराखंड में बीते 24 घंटे के भीतर पांच कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है, जबकि 267 नए संक्रमित मिले हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 91811 पहुंच गई है। इनमें 84705 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को 11788 सैंपल जांच में निगेटिव पाए गए। वहीं, देहरादून जिले में 123 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। नैनीताल में 54, हरिद्वार में 22, उत्तरकाशी में 18, पौड़ी में 13, ऊधमसिंह नगर में 11, टिहरी में 11, चंपावत में सात, पिथौरागढ़ में तीन, रुद्रप्रयाग में दो,…

सचिव आरके सुधांशु ने किया निर्माणाधीन उत्तराखण्ड निवास का निरीक्षण

देहरादून। सचिव सूचना एवं प्रौद्योगिकी, लोक निर्माण व राज्य संपत्ति रमेश कुमार सुधांशु द्वारा आज नई दिल्ली स्थित निर्माणाधीन उत्तराखण्ड निवास का निरीक्षण किया गया। सचिव सुधांशु द्वारा परियोजना प्रबंधन को निर्देश दिये कि निर्माण कार्य निर्धारित मानक के अनुरूप गुणवत्तायुक्त एवं समय सीमा में पूरा करना सुनिश्चित किया जाए। निर्माणाधीन उत्तराखण्ड निवास के निर्माण का कार्य माह दिसम्बर 2021 तक पूर्ण कर दिया जाये। उत्तराखण्ड निवास का निर्माण कार्यदायी संस्था उत्तराखण्ड पेयजल निगम, देहरादून द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर इंजीनियर राकेश चन्द्र, परियोजना प्रबन्धन निर्माण इकाई…

भारत की हर बेटी के जीवन में शिक्षा का दीप जलेः स्वामी चिदानन्द सरस्वती

ऋषिकेश। सावित्रीबाई फुले की 190 वीं जयंती के अवसर पर परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने नारी अधिकारों, नारी शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में अविस्मर्णीय योगदान देने वाली प्रथम आधुनिक नारीवादी कार्यकर्ता सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुये कहा कि भारत की प्रथम महिला शिक्षक और बालिका विद्यालय की पहली प्राचार्या सावित्रीबाई फुले को नारी शिक्षा, साक्षरता और उस समय समाज में व्याप्त अस्पृश्यता  को समाप्त करने और पिछड़े वर्ग के उत्थान आदि अनेक उपलब्धियों के लिये उन्हें हमेशा याद…

ACTF टीम के सदस्यों ने किया गरीबो को ऊनी वस्त्र और कंबल वितरित

हरिद्वार। कडा़के की ठंड से ठिठुर रहे लोगों को ठंड से निजात दिलाने के लिए ACTF के टीम के सदस्यों ने गंगा घाटों पर जा जाकर के गरीब बेसहारा निर्धन विकलांग यात्रियों एवं अन्य व्यक्तियों को ऊनी वस्त्र एवं कंबल वितरित किया। यह मुसलमान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जटाशंकर श्रीवास्तव ने कहा कि ACTF एक समाज सेवा के कार्य में अपने दायित्वों को पूरी करने के लिए कृत संकल्प रहती है। इसी तरह से करोना काल में भी इस ट्रस्ट ने अपना अमूल्य सहयोग किया है। संस्था के प्रदेश कोषाध्यक्ष…

महंत संतोषानंद महाराज के जन्म उत्सव पर अनेक पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

हरिद्वार। अवधूत मंडल आश्रम के महंत संतोषानंद जी महाराज को उनके जन्म उत्सव पर पूर्वाचल उत्थान संस्था, सिडकुल इकाई के अध्यक्ष बीएन राय, कनखल इकाई के अध्यक्ष काली प्रसाद शाह, महासचिव विष्णु देव शाह, संरक्षक डॉ नारायण पंडित के साथ नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तराखंड के कोषाध्यक्ष एवं प्रेस क्लब हरिद्वार के कार्यकारिणी सदस्य विकास कुमार झा ने अवधूत मंडल आश्रम में जाकर शुभकामनाएं दी। वहीं संगम ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने भी अवधूत मंडल आश्रम पहुंच करके अवधूत मंडल आश्रम, हीरा दास हनुमान मंदिर के महामंडलेश्वर 1008 स्वामी संतोष आनंद…

बड़ी संख्या में महिलाओं ने ग्रहण की भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता

हरिद्वार। आज रानीपुर विधानसभा के शिवालिक नगर मंडल में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शीतल पुंडीर द्वारा टिहरी विस्थापित कॉलोनी में कार्यक्रम का आयोजन कर क्षेत्र की महिलाओं को मंडल अध्यक्ष डॉ. अमरीश शर्मा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। दिन भर होती रही बारिश के बाद भी बड़ी संख्या में महिलाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। महिलाओं द्वारा पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन की रीतियों-नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने व शिवालिक नगर मंडल में महिलाओं की भागीदारी को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाने का संकल्प…

बहुद्देशीय शिविर का आयोजन 4 जनवरी को होगा कोटाबाग में

नैनीताल:  जिलाधिकारी सविन बंसल से प्राप्त निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी एसएस जंगपांगी ने बताया कि तहसील कालाढूंगी के कोटाबाग में अधिक से अधिक मूलभूत सुविधाऐं उपलब्ध कराने एवं जन समस्याओं के मौके पर ही निराकरण किये जाने के उद्देश्य से शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप आगामी 4 जनवरी को प्रातः 11 बजे से जीआईसी कोटाबाग में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। श्री जंगपांगी ने आयोजित होने वाले बहुद्देशीय शिविर के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि सुदूरवर्ती क्षेत्रों में अधिक से अधिक…

बूटा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

देहरादून:  उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने देश के जाने-माने नेता भारत के पूर्व गृहमंत्री सरदार बूटा सिंह के निधन पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है। स्वर्गीय बूटा सिंह को समाज के पिछड़े और गरीब और दबे कुचले वर्गों का नेता बताते हुए धीरेंद्र प्रताप ने उनके निधन को देश की बड़ी क्षति बताया है उन्होंने कहा है कि भारत का गृहमंत्री रहते हुए भी उनमें बहुत ही आत्मीयता थी और अहंकार लेश मात्र का भी नहीं था। वह सारा दिन गरीबों पिछड़ों कमजोर वर्ग के लोगों…

यूनाइटेड सिख फेडरेशन ने की डीजीपी से भेंट

देहरादून:  यूनाइटेड सिख फेडरेशन की टीम ने उत्तराखंड डीजीपी अशोक गर्ग जी के साथ मुलाकात कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं एवं उत्तराखंड का डीजीपी नियुक्त होने की बधाई दी तथा संस्था की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। चर्चा के दौरान फेडरेशन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने कहा कि डीजी उत्तराखंड लॉ एंड ऑर्डर के रूप में अशोक गर्ग ने बेहतरीन कार्य किया है, जिसके कारण उत्तराखंड में कानून व्यवस्था बेहतर है, जिसके लिए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है और अब प्रदेश के लोग उनसे…