ऑल इंडिया मास्टर्स क्लासिक पावरलिफ्टिंग चौंपियनशिप 2023 में अमित सिन्हा, अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस दूरसंचार/वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड पुलिस स्पोटर्स कंट्रोल बोर्ड ने 120 किग्रा भार वर्ग में कुल 435 किलोग्राम वजन (180 स्क्वाट, 95 बेंच प्रेस, 160 डेड लिफ्ट) के साथ स्वर्ण पदक अर्जित कर प्रदेश और उत्तराखण्ड पुलिस का मान बढ़ाया है।

दिनांक 12 जुलाई से 16 जुलाई, 2023 तक जीएमआर स्पोर्ट्स एरेना, राजम, विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश में आयोजित ऑल इंडिया मास्टर्स क्लासिक पावरलिफ्टिंग चौंपियनशिप 2023 में अमित सिन्हा, अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस दूरसंचार/वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड पुलिस स्पोटर्स कंट्रोल बोर्ड ने 120 किग्रा भार वर्ग में कुल 435 किलोग्राम वजन (180 स्क्वाट, 95 बेंच प्रेस, 160 डेड लिफ्ट) के साथ स्वर्ण पदक अर्जित कर प्रदेश और उत्तराखण्ड पुलिस का मान बढ़ाया है। प्रतियोगिता में 23 राज्यों से कुल 456 भारोत्तोलकों ने प्रतिभाग किया। इसके साथ ही अमित सिन्हा दिनांक 8-15 अक्टूबर 2023…

चार दिवसीय गढ़-कुमाऊं दौरे पर कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत,चमोली व अल्मोड़ा जनपद में आपदा प्रबंधन की बैठक लेंगे प्रभारी मंत्री,विभिन्न शिक्षण संस्थानों में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत,

कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत चार दिवसीय प्रदेश भ्रमण पर हैं। इस दौरान वह चमोली एवं अल्मोड़ा जनपद में आपदा के दृष्टिगत जिला प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन विभाग की बैठक लेंगे। इसके अलावा वह अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर सहित रूद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर तथा अल्मोड़ा जनपद में हरेला सप्ताह के तहत विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे। साथ ही वह विभिन्न महाविद्यालयों के भवनों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम में भी प्रतिभाग करेंगे। इससे पहले कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज…

उत्तराखंड को देश में निर्यात तैयारी सूचकांक में समग्र रूप से प्राप्त हुई 9वीं रैंक,हिमालयी राज्यों में मिला प्रथम स्थान। मुख्यमंत्री ने बतायी राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड को निर्यात तैयारी सूचकांक 2022 में देश में नवां तथा हिमालयी राज्यों में प्रथम स्थान प्राप्त होना राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है। उन्होंने इसे राज्य सरकार के प्रयासोें का भी प्रतिफल बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्यात अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए राज्य सरकार द्वारा पिछले कुछ वर्षों में काफी प्रगति की हैं   मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में विश्व स्तरीय एकीकृत औद्योगिक एस्टेट विकसित किया गया है। राज्य में पंतनगर और काशीपुर में 2 आईसीडीएस और पंतनगर में 1…

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने हरेला पर्व पर पंतनगर विश्वविद्यालय परिसर में लगाया फलदार वृक्ष,हरित क्रांति की भूमि पर मंत्री गणेश जोशी ने हरेला पर्व पर पौधा रोपण कर प्रकृति के संवर्धन का दिया संदेश।

प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पंतनगर के शिवालय मंदिर क्षेत्र में वृक्षारोपण किया और पूजा अर्चना कर देश–प्रदेश की खुशहाली, तरक्की, चहुंमुखी विकास एवम दैवीय आपदाओं के प्रकोप से से राज्य व देश बचाने की कामना की।   जनपद के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हरेला पर्व पर्यावरण के संरक्षण का प्रतीक है। उन्होने कहा कि हम सबको अधिक से अधिक संख्या में और पूरी निष्ठा से इस पर्व को मनाना चाहिए। उन्होने कहा कि यदि हम सब अब भी पर्यावरण को संरक्षित…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनपद प्रभारी मंत्री/कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुमसानी तथा चकरपुर पहुंचकर लेबड़ा नदी के बहाव के कारण उत्पन्न जल भराव की स्थिति का जायजा लिया। 

गणेश जोशी ने निरीक्षण के पश्चात कहा कि व्यक्ति का जीवन अनमोल है और आपदा के समय किसी भी प्रकार की जनहानि न हो। उन्होंने कहा कि बाजपुर में जल भराव की स्थिति मानव जनित है क्योनि लेबडा नदी जोकि 12 मीटर चौड़ी थी, उसकी वर्तमान में चौड़ाई 2 से 4 मीटर तक सिमट गई है। उन्होंने कहा कि समस्याओं का स्थायी समाधान करना है ताकि भविष्य में पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावी कार्य योजना तैयार की जाए, जिससे की इस प्रकार की पुनरावृत्ति न…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास परिसर में वृक्षारोपण किया।

उन्होंने आम की पूषा श्रेष्ठ प्रजाति का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेला प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन का पर्व है। हरेला पर्व के उपलक्ष्य में प्रदेश में सामाजिक संगठनों, संस्थाओं एवं विभागों के माध्यम से व्यापक स्तर से वृक्षारोपण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा जल संरक्षण एवं जल धाराओं के पुनर्जीवन की दिशा में राज्य में अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा देश में जल संरक्षण और संवर्द्धन के लिए सभी को आगे आने का अहवाहन किया गया है। राज्य में इस…

एस0टी0एफ0 उत्तराखण्ड /साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून द्वारा गैर राज्य बिहार के नवादा जिले से चारधाम यात्रा हेतु हैली सेवा के नाम पर पूरे भारत में ठगी करने वाले गिरोह का मुख्य सरगना को पीओएस मशीन के साथ किया गिरफ्तार।

🔸*स्पेशल टास्क फोर्स ने चार धाम हेली सेवा से जुड़ी 41 फर्जी वेबसाइटों को भी ब्लॉक कर भारत में सेकड़ो लोगों को आस्था से जुड़ी साईबर ढगी होने से बचाया* 🔸*साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून की डाटा विश्लेषण में सहायता भारत सरकार के गृह मंत्रालय के I4C ने करी* 🔸*आइए जानते हैं कि साइबर अपराधी साइबर अपराध के दौरान पीओएस मशीन का इस्तेमाल कैसे करते हैं*   वर्तमान समय में उत्तराखण्ड राज्य में चारधाम यात्रा प्रचलित है, जिस कारण विभिन्न राज्यों से श्रधालुओं द्वारा श्री केदानाथ धाम दर्शन हेतु हैलीकॉप्टर…

गाड़ी नई हो तो क्या? बिना नम्बर प्लेट के नहीं चल सकती – देहरादून ट्रैफ़िक पुलिस का अभियान,अब शो-रुम संचालक / प्रबन्धक पर भी होगी कार्यवाही।

जनपद क्षेत्रान्तर्गत कतिपय दुपहिया / चौपहिया वाहन चालकों द्वारा बिना नम्बर प्लेट / दोषपूर्ण नम्बर प्लेट लगाकर वाहन संचालित किया जा रहा है साथ ही कतिपय वाहन स्वामी द्वारा नये वाहन खरीदनें पर 02-03 माह तक बिना नम्बर प्लेट के वाहन चलाये जा रहा है, जिससे इस प्रकार के वाहनों द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन अथवा अन्य अपराध किये जाने पर वाहन को चिन्हित किये जाने में पुलिस को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है । उक्त सम्बन्ध में  अक्षय कोंडे, पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून के निर्देशानुसार यातायात पुलिस…

खतरे से बाहर है प्रदेश की सभी नदियों का जल स्तर: महाराज।

भारी बारिश के बावजूद एक-दो नदियों को छोड़कर प्रदेश की शेष सभी नदियों एवं जलाशयों में जल स्तर चेतावनी लेबल से भी नीचे रहा है।           उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश के सिंचाई, लघु सिंचाई, पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम प्रबन्धन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि भारी बारिश के बावजूद राज्य में लगभग सभी नदियों एवं जलाशयों में जल स्तर वार्निंग लेबल से नीचे ही रहा है। उन्होने कहा कि प्रदेश की सभी नदियों और जलाशयों का पूरा ब्योरा…

भारतीय किसान संघ रुड़की के पदाधिकारियो ने कृषि मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात, किसानों की समस्याओं से अवगत कराया।

कृषि मंत्री गणेश जोशी से शनिवार को भारतीय किसान संघ रुड़की के पदाधिकारियो ने पूर्व राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी के नेतृत्व में मुलाकात की। इस दौरान उन्होने मंत्री गणेश जोशी को अतिवृष्टि के कारण हुई फसलों के नुकसान के संबंध में कृषि मंत्री गणेश जोशी को ज्ञापन सौंपा।उन्होंने उत्तराखण्ड में अतिवृष्टि से भारी हानि के कारण आपदा घोषित करना तथा पीड़ितों की सहायता के संबंध में मंत्री से अनुरोध किया। जिसपर मंत्री गणेश जोशी ने सकारात्मक भरोसा देते हुए शीघ्र मामले में  कार्यवाही का भरोसा दिलाया और हरिद्वार जनपद के कृषि…