देहरादून: पहाड़ों की रानी मसूरी का आकर्षण देखते ही बनता है I पर्यटन सीजन और वीकेंड पर यहां पर्यटकों की खासी भीड़ देखी जा सकती है। हालांकि, पर्यटकों की संख्या बढ़ने पर देहरादून-मसूरी मार्ग पर जाम की समस्या विकट हो जाती है। पर्यटकों को घंटों जाम में फंसा रहना पड़ता है और इसके चलते पर्यावरण के लिहाज से संवेदनशील दूनघाटी में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है। पर्यटकों के मार्ग को सुगम बनाने के लिए जल्द ही देहरादून से मसूरी तक एसी बसों का संचालन शुरु किया जाएगा I…
Category: पर्यटन
यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, चालक सहित 26 की मौत
देहरादून: यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर उत्तरकाशी के डामटा के पास एक बस के खाई में गिरने से चालक सहित 26 यात्रियों की मौत हो गई है।बस में कुल 28 यात्री सवार थे। सभी यात्री मध्यप्रदेश के बताये जा रहे हैंI स्थानीय पुलिस के मुताबिक डामटा से तकरीबन 2 किलोमीटिर नौगांव की तरफ ये हादसा हुआ। बस में सवार सभी यात्री मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के रहनेवाले हैं। सूचना मिलने पर प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया । हादसे की सूचना पर उत्तराखंड के…
यूनेस्को की विश्व धरोहर फूलों की घाटी पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार
देहरादून: बुधवार से यूनेस्को की विश्व धरोहर फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खुलने जा रही है। पर्यटन विभाग ने पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस दौरान पर्यटकों की सभी जरूरतों का ख्याल रखा जाएगा। फूलों की 300 से ज्यादा प्रजातियों को समेटे फूलों की घाटी बुधवार से पर्यटकों का स्वागत करेगी। इस संबंध में सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने बताया कि विभागीय स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि समुद्रतल से 3962 मीटर ऊंचाई पर यह घाटी 87.5 वर्ग…
फूलों की घाटी में महकने लगी खुशबू ,एक जून से पर्यटकों के लिए खोल दी जाएगी घाटी
देहरादून : उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में स्थित फूलों की घाटी 87.50 किमी वर्ग क्षेत्र में फैली है। उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित फूलों की घाटी इस बार समय से पहले ही महकने लगी है। घाटी में फूल खिलने लग गए हैं। एक जून से घाटी पर्यटकों के लिए खोल दी जाएगी I घाटी में फूलों का समय से पहले खिलने का कारण उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फ का जल्दी पिघलना माना जा रहा है। फूलों की घाटी विभिन्न तरह के फूलों और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है। यहां…
सीएम धामी ने किया सुरकंडा देवी मंदिर रोप-वे सेवा का शुभारंभ
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सिद्धपीठ मां सुरकंडा देवी मंदिर रोपवे सेवा का शुभारंभ किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मां सुरकंडादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान सीएम ने जिलाधिकारी टिहरी को निर्देश दिए कि इस क्षेत्र में स्थाई हेलीपेड के निर्माण के लिए भूमि चिन्हित की जाय। इस मोके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मां सुरकंडा देवी के लिए रोपवे सेवा शुरू होने से श्रद्धालुओं को दर्शन करने में सुगमता होगी। इससे स्थानीय स्तर पर लोगों की आजीविका भी बढ़ेगी। राज्य में धार्मिक…
चारधाम यात्रा को सुगम बनाने के लिए सरकार की तैयारियां पूरी
देहरादून : चारधाम यात्रा को लेकर कई बैठकें आयोजित की गईं हैं I इस सिलसिले में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे यात्रा को सुगम और आसान बनाने के लिए कोई कमी कसर नहीं छोड़ें। कहा कि देश और विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि यात्रा रूट पर मार्ग अवरुद्ध होने पर वैकल्पिक रूट तलाशा जा रहा है। यात्रा रूट पर रहने की सुविधा, पेयजल सहित अन्य सुविधाओं को सुदृढ़…
चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों की सुरक्षा के लिए पंजीकरण अनिवार्य , क्यूआर कोड भी किया जायेगा जारी
देहरादून : तीन मई को अक्षया तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने वाले हैं। साथ ही 6 मई को केदारनाथ और 8 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। इस बार चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण ने रफ्तार पकड़ ली है। अब तक एक लाख से अधिक तीर्थयात्री ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं। इसमें केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए सबसे अधिक यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। इस बार चारधाम यात्रा में भारी संख्या में तीर्थ यात्रियों के आने की उम्मीद जताई गई है। पर्यटन…
पर्यटन की दृष्टि से प्रदेश में रोप- वे विकसित किए जाने की आवश्यकता: मुख्य सचिव
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरुवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में पर्यटन एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ मानसखण्ड कॉरिडोर विकसित करने एवं रोप-वे निर्माण परियोजनाओं के चिन्हीकरण एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसखण्ड कॉरिडोर के अन्तर्गत कुमाऊं मंडल में स्थित महत्त्वपूर्ण मंदिरों को जोड़ने हेतु अच्छी गुणवत्ता की सड़कों के निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार किया जाए। उन्होंने इसमें पर्यटन की दृष्टि से विकसित किए जा सकने वाले क्षेत्रों को भी शामिल करने के निर्देश…
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना से केदारनाथ और बद्रीनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों का मार्ग बनेगा सुगम
देहरादून : उत्तराखंड के लिए ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का प्रोजेक्ट काफी अहम है। यह रेल परियोजना बदरी-केदारनाथ यात्रा का स्वरूप बदल देगी। इस परियोजना की सहायता से केदारनाथ, बदरीनाथ आने वाले तीर्थयात्रियों का समय बचेगा, साथ ही उनका खर्च भी कम होगा। परियोजना को 2025 के दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस परियोजना से केदारनाथ, बदरीनाथ तक तीर्थयात्रियों का पहुंचना और भी आसान हो जाएगा। यह रेल लाइन उत्तराखंड के पांच जिलों यानी देहरादून, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयागऔर चमोली को जोड़ने वाली एक अहम कड़ी साबित होगी।…
पर्यटन पुलिस को पर्यटकों से संवाद एवं दक्षता पूर्वक कर्तव्यों को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ
देहरादून: राज्य में पुलिस महानिदेशक के आदेशों के चलते आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत पर्यटन पुलिस के लिए पुलिस लाइन देहरादून में छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून वी0 मुरुगेशन ने प्रतिभाग करते हुए कार्यक्रम का उद्घाटन किया। पर्यटन पुलिस के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में गढ़वाल परिक्षेत्र के विभिन्न जनपदों से कुल 100 उप निरीक्षक तथा आरक्षीयों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पर्यटन पुलिस के जवानों को पर्यटकों के साथ उच्च स्तर का…