खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया ऑल इंडिया इन्विटेशन बास्केटबॉल टूर्नामेंट(मेन्स) प्रतियोगिता का शुभारंभ,38 वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होगा दिव्य और भव्य,खेल महाकुंभ है खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने का सुनहरा अवसर,खेल व खिलाड़ियों के प्रति सरकार है गंभीर, चलाई जा रहीं हैं कई योजनाएं-रेखा आर्या

आज प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या हरिद्वार स्थित प्रेमनगर आश्रम पहुंची जहां पर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक के साथ ऑल इंडिया इन्विटेशन बास्केटबॉल टूर्नामेंट(मेन्स) प्रतियोगिता का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया,जहां आयोजकों द्वारा खेल मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मंत्री रेखा आर्या ने सभी खिलाड़ियों से मिलकर उनका परिचय प्राप्त किया व उन्हें शुभकामनाएं दी साथ ही खिलाड़ियो को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के जरिये हरिद्वार के लोगों को पहली बार बास्केटबॉल के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों…

हरबंस कपूर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित मैत्री क्रिकेट मैच में प्रतिभाग करते मंत्री गणेश जोशी।

प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व०हरबंस कपूर जी की पुण्य स्मृति में हरबंस कपूर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित मैत्री क्रिकेट मैच के आयोजन में प्रतिभाग । कार्यक्रम में कैंट विधानसभा विधायक सविता कपूर भी मौजूद रही। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने स्व०हरबंस कपूर को पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मंत्री गणेश जोशी ने कहा स्व०हरबंस कपूर जन नेता थे।वह हमेशा समाज की सेवा में जुट रहते थे। आज भले ही वो हमारे…

India Police Duty Meet 2023 की Lifting, Packing and Forwarding of Evidences

दिनांक 13 फरवरी, 2023 से 17 फरवरी, 2023 तक भोपाल, मध्यप्रदेश में आयोजित हो रही 66th All India Police Duty Meet 2023 की Lifting, Packing and Forwarding of Evidences स्पर्धा में उपनिरीक्षक सन्दीप बिष्ट ने स्वर्ण पदक अर्जित कर प्रदेश और उत्तराखण्ड पुलिस का मान बढ़ाया है। श्री अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड ने सन्दीप की इस उपलब्धी के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी है।

गुलमर्ग में आयोजित तीसरे खेलो इंडिया विंटर गेम्स में स्नो स्कीइंग और स्नो शू में उत्तराखण्ड के पदक विजेताओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सम्मानित किया।

उत्तराखण्ड से शालिनी राणा, ऋषभ रावत, मयंक डिमरी एवं जगदीप भट्ट ने पदक जीते। मुख्यमंत्री ने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस अवसर पर स्कीइंग एवं माउंटनेयरिंग एसोसिएशन उत्तराखण्ड से लक्ष्मण मेहता, अजय भट्ट, इन खिलाड़ियों के कोच विकेश डिमरी एवं डब्बर सिंह उपस्थित थे।

खेल मंत्री ने 2024 में होने जा रहे राष्ट्रीय खेलों को लेकर विभागीय अधिकारियों को सभी तैयारियां तय समय पर पूरा करने के दिये निर्देश,खेल मंत्री रेखा आर्या ने उत्तराखण्ड ओलम्पिक खेल संघ एवं अन्य खेल संघों के साथ की महत्वपूर्ण विषयों पर बैठक,काशीपुर स्टेडियम की स्थिति को ठीक करने की संघ ने उठाई मांग, खेल मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को व्यवस्थाए दुरुस्त करने के दिये निर्देश

आज रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने उत्तराखण्ड ओलम्पिक खेल संघ एवं अन्य खेल संघों के पदाधिकारियों व विभागीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण विषयो पर बैठक की। खेल मंत्री ने कहा कि बैठक में ओलंपिक खेल संघ व अन्य खेल संघो द्वारा कई महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त हुए जिनपर विभाग द्वारा कार्य किया जाएगा। कहा कि उनके द्वारा ओलम्पिक संघ से यह अपेक्षा कि गई है कि वह अपने वार्षिक खेल कैलेंडर को खेल विभाग के साथ साझा करें जिससे…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हम युवाओं के सपनो और आकांक्षाओं के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे।

अब जो कोई भी भर्ती परीक्षा में गड़बड़ करेगा, उसे उम्र कैद और 10 साल की सजा दी जाएगी। साथ ही संपत्ति भी जब्त कर ली जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आखिर कौन हमारे बच्चों के भविष्य को बर्बाद करना चाहता है। ये प्रश्न हम सभी के मस्तिष्क में है। हमे इनका उत्तर ढूंढना होगा। हमारी सरकार इस दिशा में काम कर रहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आखिर आज तक नकल माफिया की गर्दन पर हाथ क्यों नही डाला गया। मैं जानता था कि नकल माफिया के खिलाफ कार्यवाही…

कालसी पहुंचे मंत्री गणेश जोशी चार दिवसीय विशाल खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक महोत्सव में किया प्रतिभाग।मंत्री जोशी ने विकासखण्ड कालसी परिसर में सभागार निर्माण और कालसी की ग्राम पंचायत डिमऊ के ग्राम कोटा में “बहुउद्देशीय भवन” निर्माण की घोषणा।

प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी शनिवार को कालसी पहुंचे। जहां कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने यमुना शरदोत्सव क्रीडा एवं सांस्कृतिक समिति कालसी द्वारा रामलीला मैदान में आयोजित चार दिवसीय विशाल खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक महोत्सव 2023 में बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में प्रतिभाग। कालसी पहुंचने पर मंत्री गणेश जोशी का क्षेत्र वासियों ने ढोल दमाऊ और फूल मालाओं के साथ भव्य तरीके से जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने मेले में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जौनसार बावर का प्रवेश…

क्रिकेटर दीपक चाहर की पत्नी के साथ दस लाख की धोखाधड़ी

भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य दीपक चाहर की पत्नी जया भारद्वाज ने हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के एक पूर्व पदाधिकारी और उनके बेटे पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। आरोपियों की आगरा में पारीख स्पॉर्ट्स एंड शॉप के नाम से फर्म संचालित है। आरोप है कि पिता-पुत्र ने जूतों के व्यवसाय में साझेदारी के नाम पर 10 लाख रुपये ठगे हैं। इस मामले में यहां थाना हरीपर्वत में केस दर्ज किया गया है। शाहगंज थाना क्षेत्र के मानसरोवर कालोनी निवासी दीपक चाहर के पिता लोकेंद्र चाहर पुलिस को बताया कि उनकी…

कबड्डी प्रतियोगिता: मुजफ्फरनगर व दिल्ली की टीम ने फाइनल में बनाई जगह

देहरादून: ब्लॉक कबरई के रैपुराकलां गांव में चल रहे प्राचीन मेले में आयोजित अंतर प्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता में गुरुवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। मुकाबले में दिल्ली और मुजफ्फरनगर की टीमों ने मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। कबड्डी प्रतियोगिता देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही। मेला मैदान में चल रही अंतर प्रांतीय कबड्डी का पहला सेमीफाइनल दिल्ली और नोएडा के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने पहले राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए 15-15 अंक अर्जित किए। दूसरे राउंड में दिल्ली ने बढ़त…

ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले का हुआ निधन

देहरादून: ब्राजील के महान फुटबॉलर एडसन अरांतेस डो नैसिमेंटो (पेले) का 82 साल की उम्र में निधन हो गया| इस बात की जानकारी उनके परिवार ने दी है| वह कैंसर से जूझ रहे थे। बता दें, पेले फुटबॉल के सर्वकालिक महान खिलाड़ी माने जाते हैं और तीन बार के विश्व कप विजेता रह चुके हैं। उन्होंने 92 मैचों में 77 गोल किए। एक पेशेवर फुटबॉलर के रूप में पेले ने कुल तीन बार फीफा विश्व कप (1958, 1962, 1970) जीता जो अभी भी एक व्यक्तिगत फुटबॉलर के लिए एक रिकॉर्ड…