Blog

स्वदेशी नस्ल के पशुधन के संरक्षण विषय पर सिल्वर स्कौच पुरस्कार

दिनांक 15 फरवरी 2025 को स्कौच समुह द्वारा इण्डिया हैबिटेट केन्द्र नई दिल्ली में 100 वें स्कौच सम्मेलन में उत्तराखण्ड पशुधन विकास परिषद, पशुपालन विभाग उत्तराखंड के द्वारा संचालित लिंग वर्गीकृत वीर्य उत्पादन के द्वारा स्वदेशी नस्ल के पशुधन के संरक्षण विषय पर कार्यरत परियोजना को सिल्वर स्कौच पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम को बोर्ड द्वारा वर्ष 2018 में भारत वर्ष में राज्य स्तर पर सर्वप्रथम स्थापित किया गया। इस के कार्यान्वयन से नर पशुओं की संख्या में कमी आ रही है एवं लिंग वर्गीकृत वीर्य से 90%…

उत्तरकाशी की श्रुति इंडिया व एशिया बुक आफ रिकार्ड से सम्मानित…

श्रुति ने 10000 किलोमीटर साइकलिंग यात्रा करके महिला सशक्तिकरण व पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य किया था। जिस हेतु इन्हें इंडिया व एशिया बुक आफ रिकार्ड से फरीदाबाद में इंटरनेशनल कान वोकेशन में सम्मानित किया गया। इस साइकिल यात्रा के दौरान श्रुति भारत के आठ राज्यों व नेपाल सहित उच्च हिमालय दरों और विश्व की सबसे ऊंची झील को भी साइकिल से पार किया था। इसके अलावा इन्होंने 2000 किमी की साइकिल यात्रा 2022 में प्रगति के बीच प्रकृति को बचाने के संकल्प के साथ प्रख्यात…

राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन में स्वास्थ्य विभाग का अहम योगदान, सचिव स्वास्थ्य ने डा. आर राजेश कुमार ने की सराहना

देहरादून: 38वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने भी चाक-चौबंद प्रबंध किये थे। खिलाड़ियों के उपचार और उन्हें सुविधाएं देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक तैयारी की थी। स्वास्थ्य विभाग की टीमें सभी खेल स्टेडियमों और निकटस्थ स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात रही। स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत के दिशा-निर्देशों पर 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए चाक चौंबद व्यवस्थायें की गई थी। “38वें राष्ट्रीय खेल हमारे राज्य के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवमयी क्षण थे।…

केदारनाथ हेली बुकिंग के नाम पर लाखों ठगी, टिकट की बुकिंग ऐसे हुआ फर्जीवाड़ा

देहरादून से केदारनाथ तक के लिए हेली टिकट की बुकिंग के नाम पर पुणे के परिवार से सात लाख रुपये ठग लिए गए। इस मामले में नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने जाखन निवासी आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शीलता विजय निवासी पुणे ने पुलिस को तहरीर में बताया कि पिछले साल मई में उन्होंने परिवार संग केदारनाथ यात्रा के लिए देहरादून से हेली सेवा की टिकट बुक करवाई थी। भावना हिमालयन नाम से ट्रैवल कंपनी चलाने वाले अनुराग निवासी जाखन ने यह बुकिंग की।…

विकास कार्यो को गति प्रदान करने हेतु गैरसैंण में रिक्त उप जिलाधिकारी के पद पर की नवीन तैनाती

ग्रीष्मकालीन राजधानी परिक्षेत्र का स्थाई विकास करना मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की प्राथमिकता में शामिल है। विगत नवंबर माह में मुख्यमंत्री ने गैरसैंण का दौरा करते हुए जिलाधिकारी चमोली सहित जनपद के तमाम विभागीय अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक करते हुए राजधानी परिक्षेत्र के ढांचागत विकास पर जोर दिया था और जनभावनाओं के अनुरूप गैरसैंण का स्थाई विकास कर पहाड़ों से हो रहे पलायन को रोकने और बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री ने सारकोट गांव को गोद लेकर एक आदर्श ग्राम बनाने की…

विकास कार्यो को गति प्रदान करने हेतु गैरसैंण में रिक्त उप जिलाधिकारी के पद पर की नवीन तैनाती

ग्रीष्मकालीन राजधानी परिक्षेत्र का स्थाई विकास करना मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की प्राथमिकता में शामिल है। विगत नवंबर माह में मुख्यमंत्री ने गैरसैंण का दौरा करते हुए जिलाधिकारी चमोली सहित जनपद के तमाम विभागीय अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक करते हुए राजधानी परिक्षेत्र के ढांचागत विकास पर जोर दिया था और जनभावनाओं के अनुरूप गैरसैंण का स्थाई विकास कर पहाड़ों से हो रहे पलायन को रोकने और बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री ने सारकोट गांव को गोद लेकर एक आदर्श ग्राम बनाने की…

मुख्यमंत्री ने 39वें राष्ट्रीय खेलों के लिए अभी से तैयारी शुरू करने को कहा …

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, 38वें राष्ट्रीय खेलों में राज्य के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर बधाई देते हुए कहा है कि, अब हमें 39वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारी में जुटना होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में, राष्ट्रीय खेलों के लिए तैयार किए गए खेल इंफ्रास्ट्रक्चर के भी दीर्घ कालिक इस्तेमाल की योजना बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, 38वें राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड को आयोजन के साथ ही खेल प्रदर्शन को लेकर शानदार यादें देकर गया है। उत्तराखंड की मेजबानी को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है,…

गौरवान्वित हुआ जनपद: केदारनाथ यात्रा 2024 को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन को स्कॉच अवार्ड

रुद्रप्रयाग: जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में केदारनाथ यात्रा 2024 के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन को इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली में प्रतिष्ठित स्कॉच अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। जिसे उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा द्वारा जिलाधिकारी की ओर से अवॉर्ड प्राप्त किया। यह पुरस्कार केदारनाथ यात्रा 2024 के सफल संचालन, स्वच्छता, पारिस्थितिकी संतुलन, पशु कल्याण और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिया गया है। श्री केदारनाथ यात्रा के दौरान प्रशासन ने स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता…

मुख्यमंत्री धामी ने स्व. सुंदर लाल बहुगुणा की पत्नी श्रीमती बिमला बहुगुणा के निधन पर शोक व्यक्त किया…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरणविद् रहे स्व. सुंदर लाल बहुगुणा की पत्नी श्रीमती बिमला बहुगुणा के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने शनिवार को स्व . बिमला बहुगुणा के शास्त्री नगर स्थित आवास पर जाकर उनकी पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। इस दौरान विधायक उमेश शर्मा काऊ भी मौजूद थे।

आरसीबी ने चेज किया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर, ऋषा घोष ने छुड़ाए गुजरात जायंट्स के पसीने

आरसीबी की टीम ने महिला प्रीमियर लीग 2025 के पहले ही मुकाबले में गुजरात जायंट्स को 6 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया है। आरसीबी की टीम ने इस मैच में रिकॉर्ड 202 रन चेज कर लिए। ये महिला प्रीमियर लीग के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम ने बोर्ड पर 5 विकेट खोकर 201 रन बनाए थे, जिसको आरसीबी की टीम ने सिर्फ 18.3 ओवर्स में ही चेज कर लिया। आरसीबी के लिए इस मैच की हीरो ऋषा…