Blog

हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेल सुविधाओं के विस्तार पर धामी सरकार का बड़ा फैसला…

देहरादून। 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के बाद उत्तराखंड सरकार अब प्रदेश में जमीनी स्तर पर खेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन सदन को जानकारी दी कि प्रदेश के प्रत्येक ब्लॉक में मिनी स्टेडियम बनाए जाएंगे। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2025 में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल की सफल मेजबानी के साथ उत्तराखंड ने 103 पदक…

पूर्व उपनल कर्मियों को समान कार्य–समान वेतन के लिए 289.98 करोड़ की व्यवस्था…

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने पूर्व उपनल कर्मियों को राहत देते हुए वर्ष 2026–27 के बजट में समान कार्य के लिए समान वेतन उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने इस मद में 289 करोड़ 98 लाख 29 हजार रुपये की धनराशि का प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों और श्रमिकों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि पूर्व उपनल कर्मियों ने विभिन्न विभागों में लंबे समय तक महत्वपूर्ण सेवाएं दी हैं और उनके हितों…

भराड़ीसैंण में मुख्यमंत्री का अग्निवीर कैडेट्स से संवाद, भविष्य की सुरक्षा का दिया भरोसा…

भराड़ीसैंण 10 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को भराड़ीसैंण में अग्निवीर सैनिकों के रूप में भर्ती होने वाले कैडेट्स के साथ संवाद किया। इस दौरान कैडेट्स ने मुख्यमंत्री से विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे, जिनका उन्होंने सहजता से जवाब दिया। संवाद के दौरान कैडेट शंकर सिंह राणा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सैनिक पुत्र होने के कारण उन्होंने सेना के जीवन, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा को बहुत करीब से देखा है। उन्होंने कहा कि सेना में जाना अत्यंत सम्मान की बात है और वे स्वयं भी सैनिकों…

नंदा देवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत, तैयारियां तेज : सतपाल महाराज

देहरादून/गैरसैंण 10 मार्च। उत्तराखंड के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि हिमालयी कुंभ के नाम से प्रसिद्ध नंदा देवी राजजात यात्रा के आयोजन के लिए राज्य सरकार द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इस यात्रा के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से अब तक 109.65 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है। भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा के प्रथम सत्र 2026 के दूसरे दिन प्रश्नकाल में विधायक बृजभूषण गैराला के तारांकित प्रश्न के उत्तर में मंत्री…

टनकपुर क्षेत्र के 6 सरकारी विद्यालयों को मिला भूमि का मालिकाना हक, मुख्यमंत्री धामी ने दी मंजूरी…

चम्पावत, 10 मार्च । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर क्षेत्र के लिए बड़ा निर्णय लेते हुए छह राजकीय विद्यालयों के परिसरों की भूमि को विद्यालयी शिक्षा विभाग के नाम हस्तांतरित करने की स्वीकृति प्रदान की है। इस फैसले से लंबे समय से भूमि अभिलेखों में नाम दर्ज न होने के कारण प्रशासनिक कठिनाइयों का सामना कर रहे विद्यालयों को बड़ी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी विद्यालयों के कायाकल्प और शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही…

चार दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंचा उड़ीसा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल…

देहरादून, 10 मार्च । सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के प्रेस सूचना ब्यूरो भुवनेश्वर द्वारा आयोजित प्रेस टूर के तहत उड़ीसा से पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल चार दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंचा है। इस दौरे का उद्देश्य केंद्र सरकार की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं, कल्याणकारी योजनाओं तथा राज्य की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों से मीडिया को अवगत कराना है। प्रेस सूचना ब्यूरो भुवनेश्वर के सहायक निदेशक महेंद्र जेना और सूचना सहायक विकास रंजम दलाई के नेतृत्व में उड़ीसा के विभिन्न मीडिया संस्थानों के अनुभवी पत्रकार इस दौरे में शामिल…

जनता दर्शन में 170 शिकायतें, डीएम सविन बंसल ने कई मामलों का मौके पर किया समाधान…

देहरादून, 09 मार्च। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की कुल 170 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता दर्शन में आने वाले बुजुर्गों, महिलाओं, असहाय और जरूरतमंद लोगों की शिकायतों का संवेदनशीलता और समयबद्धता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि हर प्रकरण में की गई कार्रवाई…

वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट पेश करने विधानसभा पहुंचे मुख्यमंत्री धामी…

भराड़ीसैंण (गैरसैंण) 09 मार्च। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट प्रस्तुत करने के लिए पुष्कर सिंह धामी भराड़ीसैंण (गैरसैंण) स्थित विधानसभा के लिए प्रस्थान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश के समग्र विकास, आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और जनकल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में बजट को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि बजट के माध्यम से राज्य के सभी वर्गों—किसानों, युवाओं, महिलाओं और कर्मचारियों—के हितों को ध्यान में रखते हुए विकास की नई दिशा तय…

साड़ी गौरव मैराथन का आयोजन, महिलाओं ने परंपरा और फिटनेस का दिया संदेश…

देहरादून 08 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित ‘साड़ी गौरव मैराथन’ का आयोजन जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय, देहरादून द्वारा महिला कल्याण विभाग उत्तराखंड के तत्वावधान में किया गया। पारंपरिक भारतीय परिधान साड़ी में आयोजित इस विशेष मैराथन में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर परंपरा और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया। मैराथन की शुरुआत नारी निकेतन चौराहा, दून विश्वविद्यालय रोड से हुई और यह दून विश्वविद्यालय मार्ग पर 2 और 3 किलोमीटर की दूरी तक आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न आयु वर्ग…

देश विकास और सुशासन की नई गाथाएँ लिख रहा है : मुख्यमंत्री धामी

हरिद्वार 07 मार्च।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में वर्ष 2022 में उत्तराखंड की जनता ने सभी मिथकों को तोड़कर प्रचंड बहुमत से सरकार को दुबारा आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर एक भारत, श्रेष्ठ भारत के स्वप्न को साकार किया गया है। नागरिकता संशोधन अधिनियम को लागू कर वर्षों से उपेक्षित हिन्दू शरणार्थियों को सम्मान और सुरक्षा का अधिकार दिलाया गया। भारतीय न्याय संहिता सहित…