टिहरी/ऋषिकेश, 16 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को टिहरी जनपद के गंगा रिजॉर्ट, मुनिकीरेती में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव 2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि समग्र जीवन पद्धति है, जो आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का कार्य करता है। मुख्यमंत्री ने युवाओं से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील करते हुए कहा कि आज विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले युवाओं में थकान और तनाव की समस्या बढ़ रही है, ऐसे में योग उनके…
Blog
कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा…
हरिद्वार 16 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार पहुंचकर कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की प्रगति की समीक्षा की। डामकोठी में आयोजित बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुंभ मेले के दिव्य और भव्य आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ जैसे विशाल आयोजन में किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। सभी विभाग बेहतर समन्वय के साथ कार्य करते हुए तैयारियों को तय समय सीमा में पूरा करें। उन्होंने कहा कि साधु-संतों,…
हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी ने शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से लिया आशीर्वाद…
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार पहुंचकर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से शिष्टाचार भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण के लिए आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि संत समाज का मार्गदर्शन समाज को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मुख्यमंत्री ने संतों के योगदान को समाज के लिए प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि आध्यात्मिक परंपराएं और संतों का आशीर्वाद राज्य के विकास और सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त करने में सहायक है। भेंट के दौरान विभिन्न…
पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने मुख्यमंत्री धामी से की शिष्टाचार भेंट…
देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। राज्य के समग्र विकास, जनहित से जुड़े मुद्दों और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए सभी के अनुभव और सुझाव महत्वपूर्ण हैं। वहीं विजय बहुगुणा ने भी राज्य के विकास के लिए अपने सुझाव साझा किए। भेंट के दौरान राज्य के समसामयिक विषयों…
किसानों की फसल बचाने को केंद्र से मिले 25 करोड़…
देहरादून 13 मार्च । जंगली जानवरों से किसानों की फसलों को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए चल रही घेर-बाड़ योजना को केंद्र सरकार से फिर आर्थिक मदद मिलने लगी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों के बाद केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने उत्तराखंड के लिए 25 करोड़ की सहायता स्वीकृत की है। विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सदन में बताया कि हाल ही में गौचर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष राज्य…
वित्तीय प्रबंधन में उत्तराखण्ड को हिमालयी राज्यों में दूसरा स्थान…
गैरसैंण। पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में कहा कि उत्तराखण्ड को हाल के वर्षों में वित्तीय प्रबंधन, राजकोषीय अनुशासन और सुशासन के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। राज्य सरकार की पारदर्शी वित्तीय नीतियों और संसाधनों के प्रभावी उपयोग के चलते सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। भराङीसैण (गैरसैंण) में विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि नीति आयोग द्वारा जारी फिस्कल हेल्थ इंडेक्स 2026 (रिपोर्ट 2023-24) में उत्तराखण्ड को उत्तर-पूर्वी एवं हिमालयी राज्यों की श्रेणी में दूसरा स्थान मिला है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि राजस्व वृद्धि,…
टनकपुर में बनेगा मीडिया सेंटर, गेस्ट हाउस और कम्यूनिटी हॉल; ₹14.24 करोड़ मंजूर…
चम्पावत, 12 मार्च । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के पत्रकारों और स्थानीय नागरिकों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने टनकपुर में मीडिया सेंटर, गेस्ट हाउस तथा कम्यूनिटी हॉल के निर्माण के लिए ₹14.24 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। परियोजना को शीघ्र प्रारम्भ कराने के उद्देश्य से प्रथम किश्त के रूप में ₹1 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किए जाने को भी मंजूरी प्रदान की गई है। स्वीकृति के बाद टनकपुर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त मीडिया सेंटर एवं गेस्ट हाउस का निर्माण कराया जाएगा।…
चम्पावत में एकीकृत सैनिक कॉम्प्लेक्स के लिए भूमि हस्तांतरण को मंजूरी…
चम्पावत, 12 मार्च । पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार जनपद चम्पावत में एकीकृत सैनिक कॉम्प्लेक्स के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। तहसील चम्पावत के ग्राम राकड़ीफुलारा में चिन्हित भूमि को सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग, उत्तराखण्ड के नाम हस्तांतरित करने की आधिकारिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। सैनिक कल्याण अनुभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त आख्या एवं संस्तुति के आधार पर लोक प्रयोजन के लिए कुल 0.300 हेक्टेयर भूमि सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग को हस्तांतरित की गई है। इस भूमि पर एकीकृत सैनिक कॉम्प्लेक्स का निर्माण…
विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹44.64 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में जन सुविधाओं के विकास, आपदा न्यूनीकरण, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की अवस्थापना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, पार्किंग व सामुदायिक भवनों के निर्माण तथा विकासखंड स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए कुल ₹44.64 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने नेशनल लैंडस्लाइड रिस्क मिटीगेशन प्रोग्राम (NLRMP) के अंतर्गत संभावित जोखिम वाले भू-स्खलन क्षेत्रों के न्यूनीकरण के लिए प्रथम किश्त के रूप में ₹1 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन भी दिया है। इसके अलावा विभिन्न जनपदों के राजकीय…
एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर सख्त एक्शन, अवैध संग्रहण व रिफिलिंग पर एजेंसी होगी सील; डीएम के निर्देश
देहरादून, 12 मार्च 2026। जनपद में एलपीजी गैस की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल ने कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में तेल कंपनियों के अधिकारियों और गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक कर सख्त निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि एलपीजी गैस का अवैध संग्रहण, कालाबाजारी या अवैध रिफिलिंग पाए जाने पर संबंधित गैस एजेंसियों को सील किया जाएगा तथा दोषियों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 और बीएनएस के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि गैस…
