अपर पुलिस महानिदेशक महोदय ने सभी को विभागीय कार्यों की जानकारी दी। तत्पश्चात पुलिस मुख्यालय का भ्रमण कराया गया। इस दौरान आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर को कायम करते हुए छात्रों को उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा अपराधों पर कार्यवाही, यातायात प्रबन्धन, भीड़ नियंत्रण, आपदा प्रबन्धन, साईबर क्राइम एवं महिला अपराधों पर कार्यवाही आदि के बारे में जानकारी दी गई। जिस पर भारतीय कार्डिनेटरों द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर श्री अमित सिन्हा, अपर पुलिस महानिदेशक पुलिस दूरसंचार, विम्मी सचदेवा, पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
