उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने असम, त्रिपुरा एवं अरुणाचल प्रदेश में हाल ही में आई बाढ़ की स्थिति को लेकर संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से दूरभाष पर वार्ता की। मुख्यमंत्री धामी ने असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू से बात कर उनके राज्यों में हो रही भारी वर्षा एवं बाढ़ की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता पूर्वोत्तर राज्यों के साथ खड़ी है। उत्तराखंड सरकार आवश्यकता पड़ने पर…
Day: June 2, 2025
डीएम के जन दर्शन पर बढता जन का विश्वास; समाधान, रोजगार, प्रवर्तन
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनता दर्शन जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जनसुनवाई में आज 85 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें अधिकतर शिकायतें भूमि से सम्बन्धित प्राप्त हुई। प्राप्त शिकायतों में अधिकतर शिकायतें भूमि से सम्बन्धित प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त वित्तीय धोखाधड़ी, विद्युत, सिंचाई, नगर निगम, एमडीडीए, वन, शिक्षा, पुलिस, आदि विभागों से सम्बन्धित प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता दर्शन में प्राप्त होेन वाली शिकायतों को गंभीरता से लें। साथ ही निर्देशित किया कि जो शिकायत विभिन्न…
देहरादून: 05 जून को अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस से सभी पोलिंग बूथों पर शुरू होगा वृहद पौधरोपण अभियान
देहरादून: जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से 05 जून को अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस से जुलाई माह में हरेला पर्व के अंत तक सभी पोलिंग बूथों पर वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत जिले के सभी 1882 पोलिंग बूथों पर पर्यावरण संरक्षण के साथ निर्वाचन में भागीदारी का संदेश दिया जाएगा। पोलिंग बूथों पर वृहद स्तर पर पौधारोपण को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के क्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त एसडीएम, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी,…
उत्तरकाशी: डीएम डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट ने किया सुदूरवर्ती ब्लाक मोरी का दौरा
जिलाधिकारी डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट ने सोमवार को सुदूरवर्ती ब्लाक मोरी का दौरा किया। जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल की उपस्थिति में बैनोल गांव में सतलुज जल विद्युत परियोजना लिमिटेड से प्रभावित गांवों के परिवारों की समस्याएं सुनीं। परियोजना के तहत धरातल पर हुए निर्माण कार्यों को लेकर ग्रामीणों के साथ चर्चा हुई। तथा नए निर्माण कार्य जो यहां के सामुदायिक आवश्यकताओं को पूर्ण करते हो उन पर विचार विमर्श किया गया। अवस्थापना सिंचाई खंड के कार्यों को लेकर ग्रामीणों ने शिकायत की। जिस पर जिलाधिकारी ने कमेटी गठित कर…
उत्तरकाशी: डीएम डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट ने किया सुदूरवर्ती ब्लाक मोरी का दौरा
जिलाधिकारी डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट ने सोमवार को सुदूरवर्ती ब्लाक मोरी का दौरा किया। जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल की उपस्थिति में बैनोल गांव में सतलुज जल विद्युत परियोजना लिमिटेड से प्रभावित गांवों के परिवारों की समस्याएं सुनीं। परियोजना के तहत धरातल पर हुए निर्माण कार्यों को लेकर ग्रामीणों के साथ चर्चा हुई। तथा नए निर्माण कार्य जो यहां के सामुदायिक आवश्यकताओं को पूर्ण करते हो उन पर विचार विमर्श किया गया। अवस्थापना सिंचाई खंड के कार्यों को लेकर ग्रामीणों ने शिकायत की। जिस पर जिलाधिकारी ने कमेटी गठित कर…
पत्रकारों के स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर जल्द लगेगा विशेष मेडिकल कैम्प
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के पत्रकारों के स्वास्थ्य को लेकर संवेदनशीलता दिखाते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पत्रकारों के लिए शीघ्र एक विशेष मेडिकल कैम्प आयोजित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकार समाज का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं, जो हर परिस्थिति में जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हैं। उनके स्वास्थ्य की देखभाल सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार एवं सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी को समन्वय स्थापित कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मेडिकल कैम्प…
राइफलमैन मोहित सिंह राणा बने सेना में अधिकारी
चमोली: पोखरी विकास खंड के खन्नी गांव के मोहित सिंह राणा कड़ी मेहनत के बाद सेना में अधिकारी बन गए है। मोहित की इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। गढ़वाल राइफल्स की 14वीं बटालियन के राइफलमैन मोहित सिंह राणा ने प्रयागराज स्थित 19 SSB से भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) के अधिकारी कैडर में चयन प्राप्त किया है। यह उनका तीसरा प्रयास था। पूर्व प्रयासों में मेरिट से बाहर होने के बावजूद उन्होंने निरंतर अपने लक्ष्य की ओर मेहनत जारी रखी और तीसरे प्रयास में सफलता अर्जित…