सभी कार्यालयों में ई-ऑफिस किया जाए लागू: मुख्य सचिव

देहरादून: सभी अधिकारीगण 01 मई, 2025 से स्वयं एवं अपने अधीनस्थ विभागों में अनिवार्य रूप से बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित करें। प्रत्येक विभाग अपने विभाग के 05 से 10 महत्वपूर्ण आउटकम निर्धारित करें एवं योजना के अनुरूप कार्य करें। यह निर्देश मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने सचिव समिति के दौरान सभी अधिकारियों को दिए। जनहित एवं राज्यहित में 10-10 प्रस्तावों की सूची की जाए तैयार मुख्य सचिव ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि जनहित एवं राज्यहित में आवश्यक, महत्त्वपूर्ण एवं प्राथमिकता वाले लगभग 10-10 प्रस्तावों/योजनाओं/कार्यों की सूची…

यूसीसी पंजीकरण में उत्कृष्ट कार्य: डीएम ने 6 सब रजिस्ट्रार को किया सम्मानित

बागेश्वर: जिले में यूसीसी पंजीकरण अभियान में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छह ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों /सब रजिस्ट्रार को जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। जिलाधिकारी भटगांई ने सम्मानित किए गए अधिकारियों के कार्यों की सराहना की और जिले के अन्य कर्मचारियों को भी उनसे प्रेरणा लेकर इसी तरह का उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अधिकारियों से संवाद किया और बेहतर पंजीकरण संख्या प्राप्त करने के लिए उनकी कार्य रणनीतियों के बारे में जानकारी ली। सम्मानित होने वालों में विकासखंड गरुड़ के ग्राम…

गंगोत्री यमुनोत्री कपाटोद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने की विशेष पूजा-अर्चना

उत्तरकाशी: गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट बुधवार को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। इसके साथ ही उत्तराखण्ड की चारधाम यात्रा 2025 का भी शुभारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों धामों में कपाटोद्घाटन समारोह में संकल्प लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से पहली पूजा की और चारधाम यात्रा के सफल आयोजन तथा देश-प्रदेश की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की मंगल कामना की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यमुनोत्री धाम के कपाटोद्घाटन में…

23 क्विंटल 20 किलो नकली पनीर पकड़ा गया

चारधाम यात्रा के मद्देनज़र मिलावटी खाद्य पदार्थों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में आज देहरादून में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग औऱ पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। आज प्रातः 9:00 बजे जिला अधिकारी कार्यालय देहरादून को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रायपुर क्षेत्र में पुलिस द्वारा संदिग्ध खाद्य पदार्थ —पनीर— को पकड़ा गया है। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए जिला अभिहित अधिकारी देहरादून मनीष सयाना तथा वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश सिंह, थाना रायपुर पहुंचे।…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में जलशक्ति मंत्री सी आर पाटिल से शिष्टाचार भेंट की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में जलशक्ति मंत्री सी आर पाटिल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखण्ड के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को गति देने के लिए 08 जलविद्युत परियोजनाओं के विकास और निर्माण के लिए अनुरोध किया है। इन आठ परियोजनाओं में 647 मेगावाट क्षमता की कुल 7 और 114 मेगावाट की एक परियोजना शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार मां गंगा एवं अन्य समस्त नदियों की निर्मलता, अविरलता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और विशेषज्ञों की संस्तुतियों…

नही रूकेगी कृष्णा की पढाई, स्कूल में मिलेगा दाखिला

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल प्रतिदिन अपने कार्यालय कक्ष में जनमानस की समस्या सुनते है जनता दिवस की तर्ज पर ही समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को जारी किये जाते हैं, समस्याओं निंरतर फोलोअप किया जाता है। प्रतिदिन लगभग 40-50 फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात करते है। फरियादियों को इसका समाधान भी मिलता है। इसी क्रम आज एक फरियादी 06 नम्बर पुलिया निवासी विधवा मॉ शांति देवी अपने बच्चें कृष्णा को लेकर डीएम से मिली कृष्णा कानों से कम सुनते हैं उनके पिता की 4…

यात्रा मार्गों पर GPS एवं पर्यटन मित्रों की तैनाती, प्रत्येक घोड़े-खच्चर के लिए अनिवार्य हॉकर

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम की पवित्र यात्रा 2 मई से प्रारंभ होने जा रही है। यात्रा को सुचारु एवं सुरक्षित रूप से संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने आज जिला सभागार कक्ष में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और यात्रा तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने कहा कि पैदल यात्रा मार्ग पर रात्रि के समय समुचित रोशनी की व्यवस्था की जानी चाहिए ताकि…

घर में और आसपास पानी एकत्रित न होने दें, पानी की टंकी ढक कर रखें

देहरादून: डेंगू रोग नियंत्रण एवं रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। जिलाधिकारी सविन बंसल स्वयं डेंगू रोकथाम के लिए संचालित गतिविधियों की मॉनिटरिंग कर रहे है। जिलाधिकारी के निर्देशों पर डेंगू नियंत्रण हेतु प्रभावी गतिविधियां संचालित की जा रही है। आशा कार्यकत्री के माध्यम से घर-घर सर्वेक्षण शुरू हो गया है। अस्पतालों में डेंगू टेस्ट से लेकर इलाज तक समुचित व्यवस्थाएं की गई है। जन मन की जागरूकता एवं सुरक्षा के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने डेंगू रोग…

11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर तैयारियाँ तेज़ – जिलाधिकारी ने की बैठक, भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार

जनपद में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) को भव्यता एवं उत्साह के साथ मनाने की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने बैठक ली। बैठक में तय हुआ कि योग दिवस के उपलक्ष्य में 4 मई से 7 मई तक प्रतिदिन सुबह 6.30 बजे से 7.30 बजे तक योग अभ्यास और का सीधा प्रसारण (लाइव स्ट्रीमिंग) किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें बच्चों, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि “नमस्ते योग एवं योगा ब्रेक”…

11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर तैयारियाँ तेज़ – जिलाधिकारी ने की बैठक, भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार

जनपद में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) को भव्यता एवं उत्साह के साथ मनाने की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने बैठक ली। बैठक में तय हुआ कि योग दिवस के उपलक्ष्य में 4 मई से 7 मई तक प्रतिदिन सुबह 6.30 बजे से 7.30 बजे तक योग अभ्यास और का सीधा प्रसारण (लाइव स्ट्रीमिंग) किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें बच्चों, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि “नमस्ते योग एवं योगा ब्रेक”…