शतप्रतिशत जीत के लक्ष्य के साथ निकाय चुनावों में जीत का शतक लगाने जा रही है भाजपा: जोशी

भाजपा, शतप्रतिशत जीत के लक्ष्य के साथ निकाय चुनावों में जीत का शतक लगाने जा रही है। जिसकी सुनिश्चित करने के लिए पार्टी, सरकार के विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों को पत्रकार वार्ता श्रृंखला के माध्यम से जन जन तक पहुंचाएगी। पार्टी मुख्यालय में प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने इसकी शुरुआत करते हुए मीडिया से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि 102 में से जिन 100 निकायों में चुनाव हो रहे हैं वहां भाजपा सभी सीटों पर जीत दर्ज करने का लक्ष्य लेकर उतर रही है। नामांकन और नाम…

शतप्रतिशत जीत के लक्ष्य के साथ निकाय चुनावों में जीत का शतक लगाने जा रही है भाजपा: जोशी

भाजपा, शतप्रतिशत जीत के लक्ष्य के साथ निकाय चुनावों में जीत का शतक लगाने जा रही है। जिसकी सुनिश्चित करने के लिए पार्टी, सरकार के विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों को पत्रकार वार्ता श्रृंखला के माध्यम से जन जन तक पहुंचाएगी। पार्टी मुख्यालय में प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने इसकी शुरुआत करते हुए मीडिया से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि 102 में से जिन 100 निकायों में चुनाव हो रहे हैं वहां भाजपा सभी सीटों पर जीत दर्ज करने का लक्ष्य लेकर उतर रही है। नामांकन और नाम…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय खेलों के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को मलारी (चमोली) की शॉल और नारायण आश्रम की प्रतिकृति भेंट की। मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के विकास में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व, मार्गदर्शन और सहयोग के लिए प्रदेश की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को राज्य में संचालित विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश – कर्णप्रयाग रेल परियोजना…

दुनियाभर से बड़ी संख्या में उत्तराखण्ड मूल के प्रवासियों द्वारा राज्य में गांवों को गोद में दिखाया जा रहा अभूतपूर्व उत्साह

देश और दुनियाभर से बड़ी संख्या में उत्तराखण्ड मूल के प्रवासियों द्वारा राज्य में गांवों को गोद लेने में व्यक्त किए जा रहे अभूतपूर्व उत्साह को देखते हुए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सभी जिलाधिकारियों को इस सम्बन्ध में प्रवासियों से सम्पर्क, समन्यव तथा योजनाओं को प्रभावी रूप से धरातल पर लाने हेतु हर जिले में एक-एक नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को स्पष्ट किया है कि प्रवासियों द्वारा गोद लिए जा रहे गांवों में विकास हेतु जिस भी क्षेत्र कार्य करने…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल से शिष्टाचार भेंट की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन (ग्रामीण) से उत्तराखंड के ग्रामीणों के जीवन की गुणवत्ता में काफी सुधार आया है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्य अंतिम चरण में हैं। मुख्यमंत्री ने सभी कार्यों को समय से पूरा करने के लिए जल जीवन मिशन के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आवंटित अवशेष धनराशि जल्द उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने गंगा और उनकी सहायक नदियों के…

साइबर क्राइम और मिस इनफॉर्मेशन पर पीआरएसआई ने कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया…

देहरादून: पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI), देहरादून चैप्टर द्वारा रविवार को “साइबर क्राइम और मिस इन्फोर्मेशन : चुनौतियां और समाधान” विषय पर एक राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीपप्रज्वलन कर किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य साइबर अपराध और गलत सूचना के बढ़ते खतरे पर जागरूकता बढ़ाना और इन चुनौतियों का समाधान ढूंढना था। मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक सूचना विभाग, डॉ. नितिन उपाध्याय ने कहा कि सोशल मीडिया में मिलने वाली किसी भी सूचना को मानने या फॉरवर्ड करने से पहले उस पर कुछ पल…

उत्तरकाशी के जखोल-फिताड़ी मोटर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो की मौत…

उत्तरकाशी जिले में जखोल-फिताड़ी मोटर मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे एक यूटिलिटी वाहन जखोल से सामान और सवारियां लेकर फिताड़ी जा रहा था। धारा गांव के पास खेड़ा घाटी में वाहन अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में फिताड़ी निवासी वीरपाल (46) की मौके पर ही मौत हो गई।…

सौरभ को मैदान में उतारने से एबीवीपी व भाजयुमो में उत्साह…

देहरादून: भाजपा ने प्रदेश के सबसे बड़े नगर निगम देहरादून के मेयर पद पर सौरभ थपलियाल को मैदान में उतार कर युवा कार्ड खेला है जिसका असर दिखने लगा है। सौरभ थपलियाल के समर्थन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के पुराने दिग्गज एकजुट होकर मैदान में आ गए हैं। देहरादून नगर निगम सीट पर युवा चेहरे को टिकट दिए जाने के बाद से युवाओं में खासा उत्साह नज़र आ रहा है। सौरभ थपलियाल को मेयर पद के लिए अपना प्रत्याशी बनाकर बीजेपी ने युवा वर्ग…

सीएम धामी ने किया देहरादून-मसूरी ट्रैक मार्ग का पैदल निरीक्षण…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून से मसूरी ट्रैक रूट का पैदल निरीक्षण करते हुए इस मार्ग पर बेसिक सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने एमडीडीए को निर्देश दिए कि ट्रैक के नैचुरल लुक को बरकरार रखते हुए इस मार्ग पर देश – विदेश से आने वाले ट्रैकर्स, टूरिस्ट और आम – जनमानस को बैठने, खाने-पीने, शौचालय इत्यादि की बेसिक सुविधाएं डेवलप की जाए। बेहतर स्वच्छता, रूट मार्गदर्शन हेतु आकर्षक साइनेज और रेलिंग लगाई जाए। इसके साथ ही सुरक्षा और आपातकालीन उपाय भी किए जाएं। अवलोकन के दौरान उन्होंने सीनियर…

जल जीवन मिशन में भुगतान में हो रही देरी और बिना भुगतान के काम पूरा करने का ठेकेदारों पर दबाव

देहरादून: देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा हरिद्वार बाइपास स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया । इस प्रेस वार्ता को देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित अग्रवाल एवं अन्य सदस्यों ने संबोधित किया। अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी का लक्ष्य हर घर जल, हर घर तक नल पहुंचना था जिसको हमारे प्रदेश सरकार में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यों को करवाने के लिए अथक प्रयास किए गए…