देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून जिले में रोडवेज बस के अंदर आईएसबीटी में 16 साल की लड़की से हुए गैंगरेप के मामले में पुलिस को पांचों आरोपियों को दो दिन की रिमांड मिल गई है। अब मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। किशोरी के बयानों के आधार पर पता चला कि पहले भी उसके साथ दुष्कर्म हुआ था। इस मामले में पटेलनगर थाने में दुष्कर्म की धाराओं में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। जांच में पुलिस को पता चला है कि किशोरी लंबे समय से यौन शोषण…
Month: August 2024
हालात: घायल बेटी को पीठ पर लादकर 22 किलोमीटर की दूरी तय की पिता…
कोटाबाग विकासखंड अंतर्गत जलना गांव में देवीपुरा-सौड़ मोटर मार्ग पिछले 18 दिनों से बंद है, जिससे मरीजों और कृषि काश्तकारों समेत स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है इसी बीच एक पिता ने अपनी घायल बेटी का उपचार कराने के लिए उसे पीठ पर लादकर 22 किलोमीटर का सफर तय किया और कोटाबाग पहुंचाया, देवीपुरा-सौड़ मोटर मार्ग 25 गांवों को ब्लॉक मुख्यालय से जोड़ने वाला एकमात्र संपर्क मार्ग है। बता दें कि जलना गांव निवासी वीर सिंह रावत की बेटी ज्योति रावत के पैर में गहरी…
हादसा: भूस्लखन होने से चार मजदूरों की मौत, अभियान जारी…
रुद्रप्रयाग। जनपद के फाटा के पास भारी बारिश के कारण आये भूस्खलन में 04 नेपाली नागरिक मलबे में दब गए। रात 1:37 बजे जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग से सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम निरीक्षक कर्ण सिंह के नेतृत्व में तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। डोलिया देवी मार्ग अवरुद्ध होने के कारण SDRF टीम 02 किमी पैदल चलकर घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचने पर टीम ने पाया कि भारी बारिश के कारण वहां जेसीबी मशीन का पहुंच पाना संभव नहीं था। एसडीआरएफ के जवानों ने स्वयं खुदाई कर…
दुःखद: आवारा पशुओ के चलते एक और जान गई, कोहराम…
हल्द्वानी। आवारा जानवरो का आतंक लगातार जारी है इस बार गौलापार में रात तेज रफ्तार कार आवारा जानवर से टकराकर कार सड़क किनारे नहर में जा गिरी। चालक कार के नीचे दब गया। गंभीर हालात में उसे हॉस्पिटल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गौलापार स्थित कुंवरपुर के रहने वाले अभिषेक नेगी (28 वर्ष) पुत्र स्व. सुरेंद्र नेगी बुधवार रात करीब एक बजे काठगोदाम की ओर से कार से घर लौट रहा था। खेड़ा देवला के पास जानवर से टकराकर कार अनियंत्रित हो गई और…
छापा: विजलेंस ने कोटद्वार मे दबोचा रिश्वतखोर सहायक ARTO…
देहरादून। उत्तराखंड में विजिलेंस लगातार एक्शन मोड में नजर आ रही है। रिश्वतखोरी की मिल रही शिकायत ऊपर विजिलेंस तुरंत एक्शन ले रही है। रिश्वतखोरी के मामलों में विजिलेंस कई अधिकारियों को रंगे हाथ दबोच चुकी है। आज फिर विजिलेंस ने कोटद्वार में एआरटीओ कार्यालय में छापा मारा। छापे के दौरान विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के आरोप में वरिष्ठ सहायक एआरटीओ महेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ जारी है। कर्मचारी पर तीन हजार रुपये की रिश्वतखोरी का आरोप है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने ट्रक का…
विशेष स्वच्छता अभियान अन्तर्गत ’स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ’ कार्यक्रम आयोजित, सीएम ने किया प्रतिभाग…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गाँधी पार्क देहरादून में विशेष स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत ’स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पंचायती राज विभाग के माध्यम से 13 जनपदों के लिए स्वच्छता वाहनों (लीटर पीकर क्लीनिंग मशीन) का फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा की सफाई कर उन्हें श्रद्धांजलि दी एवं सभी को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
राष्ट्र की शान है तिरंगा: CM..
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को रुड़की में आयोजित तिरंगा बाइक रैली में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने स्वयं बाइक चलाकर रैली की शुरुआत की। सैकड़ो की संख्या में बाईकों पर लोग इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र की शान तिरंगा देश भक्ति एवं देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने तिरंगा यात्रा को देश की एकता एवं अखंडता के प्रति संकल्प लेने का भी अभियान बताया। मुख्यमंत्री ने सभी से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में भी सहयोगी बनने की अपील…
शासन ने किये 8 जिलों के आबकारी अधिकारियों के तबादले
देहरादून। शासन ने आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए आठ जिलों के आबकारी अधिकारियों के तबादले कर दिये गये है। प्रमुख सचिव एल फैनई द्वारा जारी आदेश के अनुसार देहरादून के जिला आबकारी अधिकारी राजीव चैहान को इसी पद पर उत्तरकाशी भेजा गया है। उनके स्थान पर टिहरी में तैनात कैलाश चंद बिंजोला को देहरादून लाया गया है। रुद्रप्रयाग में तैनात लक्ष्मण सिंह को जिला आबकारी अधिकारी टिहरी का दायित्व सौंपा गया है। बागेश्वर में तैनात मीनाक्षी टम्टा को जिला आबकारी अधिकारी नैनीताल का पदभार सौंपा गया है। वहीं…
केदारनाथ धाम मार्ग में फंसे पशुओं को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर लाया गया
केदारनाथ धाम मार्ग में फंसे पशुओं को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर लाया गया रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम मार्ग पर हुई विनाशकारी बादल फटने की घटना के बाद पशुपालन विभाग द्वारा पशु क्रूरता निवारण समिति और पीपल फॉर एनिमल्स उत्तराखंड के साथ मिलकर प्रभावित क्षेत्रों में फंसे हुए पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए गए हैं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि अतिवृष्टि के कारण आपातकालीन स्थिति के बादअब तक नागरिकों तथा पशु कल्याण संगठनों की…
अन्तर्राज्जीय साइबर फ्राड गिरोह का भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार
देहरादून। अंर्तराज्जीय साइबर प्रफाड गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने आठ साइबर ठगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों द्वारा स्वंय को इंटरनेशनल एन्टी हैकिंग डिपार्टमेंट का वरिष्ठ अधिकारी बताकर यू.एस.ए. तथा कनाडा के नागरिको के साथ स्कैम किया जा रहा था। जिनके कब्जे से 81 लैपटॉप, 42 मोबाइल फोन, 29 डेस्कटॉप, 5 वाईकृफाई राऊटर व अन्य उपकरण बरामद हुए है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि बीते रोज थाना राजपुर पुलिस को सूचना मिली कि राजपुर क्षेत्र आईटी पार्क के पास स्थित सायनोटेक बिल्डिंग के ग्राउंड…
