नेहरूग्राम गोलीकांडःदेर रात मुठभेड़ के बाद दो आरोपी गिरफ्तार वारदात में शामिल सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त में मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों के पैर में लगी गोली,अस्पताल मंे भर्ती देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेहरूग्राम इलाके में रविवार की रात हुए गोलीकांड मामले में फरार दो आरोपियों को दून पुलिस ने हरिद्वार पुलिस के साथ मिलकर देर रात एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। बता दें कि नेहरूग्राम…
Month: June 2024
कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी,एक की मौत,छह घायल
कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी,एक की मौत,छह घायल नैनीताल। मंगलवार रात हल्द्वानी अल्मोड़ा नेशनल हाईवे पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। साथ ही 6 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात हल्द्वानी से रानीखेत को जा रही एक कार के ब्रेक फेल हो गए। ब्रेक फेल होने से ड्राइवर कार पर से अपना नियंत्रण खो बैठा। कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस सड़क हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही…
युवती ने लगाया नौकरी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप
युवती ने लगाया नौकरी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप नैनीताल। दिल्ली निवासी युवती ने एक युवक पर नौकरी का झांसा देकर शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपी उसे नैनीताल के होटल में लाया जहां कोल्डडिंªक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। कोतवाली पुलिस ने शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले को संबंधित थाने को हस्तांतरित कर दिया है। कोतवाली को दी तहरीर में दिल्ली निवासी एक युवती ने कहा कि बीते जनवरी…
उत्तरकाशी में रात दस बजे से सुबह चार बजे तक वाहनों की नो एंट्री
उत्तरकाशी में रात दस बजे से सुबह चार बजे तक वाहनों की नो एंट्री उत्तरकाशी। आगामी मानसून सीजन के दौरान सुरक्षित चारधाम यात्रा के उद्देश्य से जनपद में रात 10 से सुबह 4 बजे तक वाहनों के आवागमन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसी के साथ गंगोत्री हाईवे पर दुर्घटना संभावित क्षेत्र सोनगाड में अस्थायी पुलिस स्टेशन खोला गया है। एसपी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि चारधाम यात्रा के सुरक्षित संचालन के लिए पूर्व में जारी विशेष कार्य योजना में आंशिक संशोधन किया गया है। नई…
सात किलो गांजे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
सात किलो गांजे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार नैनीताल। जिले के रामनगर में पुलिस ने सात किलो से अधिक गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस लगातार ओवरलोड वाहनों की तलाशी ले रही है। इस दौरान पुलिस ने रामनगर के आमडंडा क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने एक युवक को रोका तो वह घबराकर भागने लगा, शक होने पर पुलिस ने उसका पीछा…
कार शोरूम में लगी भीषण आग, तीन गाड़ियां खाक
कार शोरूम में लगी भीषण आग, तीन गाड़ियां खाक हल्द्वानी। मंगलवार सुबह बरेली हाईवे गोरापड़ाव स्थित एक कार शोरूम के परिसर में आग लग गई। आग ने परिसर में खड़ी तीन कारों को चपेट में ले लिया। सूचना मिलने के बाद जबतक दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पहंुची तब तक तीन गाड़ियां जलकर खाक हो चुकी थी। गनीमत रही कि कर्मचारियों ने समय रहते कई अन्य कारों को वहां से हटकर अलग किया। अन्यथा आग लगने की यह घटना से शोरूम को बड़ा नुकसान हो सकता था।…
नेहरूग्राम गोलीकांडः आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर लगाया जाम
नेहरूग्राम गोलीकांडः आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर लगाया जाम देहरादून। देहरादून के रायपुर थाना ़क्षेत्र रविवार रात हुए गोलीकांड को लेकर मंगलवार को सड़कों पर उतरकर लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर रिस्पना छह नंबर पर पुलिया पर जाम लगा दिया। गौरतलब है कि रायपुर का नेहरूग्राम क्षेत्र रविवार रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा था। गिरवी रखी कार को वापस लेने गए तीन लोगों को…
सुबह की सैर पर निकले धामी ने खुद बनाई अदरक की चाय
सुबह की सैर पर निकले धामी ने खुद बनाई अदरक की चाय नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मॉर्निग वॉक के दौरान खुद अपने हाथ से अदरक की चाय बनाकर लोगों से उनकी समस्यायें सुनी और मौके पर अधिकारियों को दिये निर्देश। आज यहां नैनीताल प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मॉर्निंग वॉक के दौरान आम लोगों से मुलाकात की। चाय की दुकान पर रुककर खुद अपने हाथ से अदरक कूटकर चाय बनाने में सहयोग किया। इसी बीच मैदान में खेल रहे खिलाड़ियों के पास जाकर उन्होंने उनकी…
दो दुकानदारों के बीच झगड़ा, छुड़ाने आए एक दुकानदार बेटे की चाकू से गोदकर हत्या
दो दुकानदारों के बीच झगड़ा, छुड़ाने आए एक दुकानदार बेटे की चाकू से गोदकर हत्या हरिद्वार। लालजीवाला क्षेत्र में देर रात दो दुकानदारांे के बीच ग्राहकों को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके बाद एक दुकानदार ने दूसरे दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस दौरान बीच-बचाव करने आए घायल दुकानदार के बेटे को भी चाकू से गोद डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम की कार्यवाही के लिए भेज दिया है। आरोपी…
नहाने के दौरान गंगा के तेज बहाव में बहा किशोर,तलाश जारी
नहाने के दौरान गंगा के तेज बहाव में बहा किशोर,तलाश जारी ऋषिकेश। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में नहाने के दौरान एक किशोर गंगा में बह गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम में सर्च ऑपरेशन शुरु कर दिया है। किन्तु फिल्हाल किशोर का कोई सुराग नही लग पाया है। उसकी तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार 14 वर्षी उमेश कुमार निवासी टीकरी ब्राह्मण जिला पलवल हरियाणा अपने पड़ोसी बलदेव सिंह के साथ घूमने के लिए मुनिकीरेती थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्रह्मपुरी आश्रम पहुंचा। दोपहर के…