धोखाधड़ी से लाखों रूपए हड़पे हल्द्वानी: धोखाधड़ी से पैसे और जेवर हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। राजकीय कन्या इंटर कालेज लाइन नंबर 17 बनभूलपुरा निवासी उसमान पुत्र अस्तर अली ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनके पुराने परिचित मो. युसूफ पुत्र मो. सुलेमान व उसकी पत्नी शबाना मो. नदीम निवासी हमिलाय स्ककूल गौजाजाली के मकान में किराए पर रहते हैं। उन्होंनें अपनी पारिवारिक मजबूरी बताकर उससे…
Year: 2023
ज्वेलरी शॉप से लाखों के आभूषण चोरी
ज्वेलरी शॉप से लाखों के आभूषण चोरी –पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश विकासनगर: सेलाकुई थाना क्षेत्र में एक ज्वेलरी शॉप से चोर लाखों के आभूषण चोरी कर ले गए। सुबह दुकान में फोन का चार्जर लेने गए दुकान मालिक ने जब देखा तो घटना की सूचना पर पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9,40 पर सेलाकुईस्थित दिनेश ज्वेलर्स के संचालक मयंक सिंधी अपने फोन का चार्जर लेने के लिए अपनी ज्वेलरी शॉप में पहुंचे। दुकान के बाहर…
नववर्ष 2024 किन राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ, जानिए
धर्म: नया साल शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं. हर व्यक्ति चाहता है कि नया साल पिछले साल से बेहतर हो। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल के आधार पर राशिफल की गणना की जाती है। ग्रहों की चाल के कारण कुछ राशियों के लोगों को शुभ तो कुछ राशियों के जातकों को प्रतिकूल परिणाम प्राप्त होते हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार नए साल की शुरुआत कुछ राशियों के लिए बेहद अनुकूल रहेगी। इन राशियों के लोगों पर बुध, बृहस्पति, शुक्र और मंगल की विशेष कृपा रहती…
चीन में भूकंप से मरने वालों की संख्या 131 हुई, 700 से अधिक लोग घायल
बीजिंग: उत्तर-पश्चिमी चीन के पहाड़ी क्षेत्र में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप में कम से कम 131 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि भूकंप के कारण कई घर मलबे में तब्दील हो गए तथा लोगों को कड़ाके की ठंड के बीच घरों से बाहर रहना पड़ा। उन्होंने बताया कि यह पिछले नौ वर्ष में चीन में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप था। अधिकारियों और चीनी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार आधी रात से ठीक पहले यहां 6.2 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें 700 से अधिक…
मुख्यमंत्री ने किया जी.एम.वी.एन द्वारा कैन्टीन का शुभारम्भ
मुख्यमंत्री ने किया जी.एम.वी.एन द्वारा कैन्टीन का शुभारम्भ देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय परिसर में गढवाल मण्डल विकास निगम द्वारा स्थापित कैन्टीन का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जी.एम.वी.एन. द्वारा प्रकाशित कॉफी टेबल बुक ‘‘दि होली गंगा’’ का भी विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सचिवालय परिसर में जी.एम.वी.एन. की कैन्टीन खुलने से सचिवालय कार्मिकों के साथ प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से सचिवालय आने वाले आगन्तुकों को भी जलपान व भोजन आदि की अच्छी सुविधा उपलब्ध होगी। इस दौरान उन्होंने जी.एम.वी.एन. को कैन्टीन के…
कूड़ा प्रबंधन प्रणाली विकसित करने को लेकर तैयार किया जाय आदर्श प्लान: मुख्य सचिव
कूड़ा प्रबंधन प्रणाली विकसित करने को लेकर तैयार किया जाय आदर्श प्लान: मुख्य सचिव देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने मंगलवार को सचिवालय में प्रदेश में ठोस कूड़ा प्रबंधन के तहत् कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा कि ठोस कूड़ा के 100 प्रतिशत निस्तारण के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए डोर टू डोर कूड़ा एकत्रीकरण, सोर्स सेग्रीगेशन एवं डस्टबिन फ्री सिटी की दिशा में कार्य किया जाए। मुख्य सचिव ने अगले 15 दिनों में प्रदेश में विश्वस्तरीय ठोस कूड़ा प्रबंधन प्रणाली विकसित हेतु…
सीएम धामी ने किया राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ
सीएम धामी ने किया राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर, देहरादून में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया। राज्य के सभी जनपदों से राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में प्रतिभाग करने आये खिलाड़ियों के बीच जाकर मुख्यमंत्री ने उनका उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट प्रदान की जाएगी। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के शुभारंभ के अवसर…
एटीएम काटकर की लाखों की लूट
एटीएम काटकर की लाखों की लूट उधमसिंहनगर: काशीपुर में मंगलवार तड़के बदमाशों द्वारा एटीएम काटकर लाखों की लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। एटीएम लूटे जाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस को देखकर बदमाश एक गांव के नजदीक जा छुपे है जिनके जल्द गिरफ्तार होने की संभावना जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार आज तड़के काशीपुर के रामनगर रोड पर स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम को बदमाश लूट कर ले गए। एटीएम के…
संघ चालक मोहन भागवत करेंगे हरिहर आश्रम के कार्यक्रम में शिरकत
संघ चालक मोहन भागवत करेंगे हरिहर आश्रम के कार्यक्रम में शिरकत -सीएम धामी समेत गोवा और हरियाणा के मुख्यमंत्री भी रहेंगे मौजूद हरिद्वार: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत सहित कई राज्यों के नेता 24 दिसंबर को हरिद्वार के हरिहर आश्रम में होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस आयोजन को लेकर आश्रम और अखाड़े ही नहीं प्रशासन की ओर से भी तैयारी की जा रही है। बता दें कि जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज के आचार्य महामंडलेश्वर पद के 25 साल पूरे होने…
देर रात तीन मंजिला रेस्टारेंट में लगी आग,लाखों का नुकसान
देर रात तीन मंजिला रेस्टारेंट में लगी आग,लाखों का नुकसान उत्तरकाशी: नौगांव क्षेत्रांर्तगत एक तीन मंजिला रेस्टोरेंट व एक बैकरी में देर रात आग लगने से अफरा तफरी फैल गयी। सूचना मिलने पर पुलिस व फायर सर्विस ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है जबकि आग से लाखों का नुकसान होने की बात सामने आयी है। घटना के अनुसार बीती देर रात लगभग 12 बजे पुलिस व फायर सर्विस को सूचना मिली कि नौगांव बाजार स्थित एक होटल…
