दुर्घटनाः घंटो ट्राले के नीचे दबा रहा चालक,मौत

दुर्घटनाः घंटो ट्राले के नीचे दबा रहा चालक,मौत देहरादून: ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर पाली पुलिया के निकट हुई दुर्घटना में ट्राले के नीचे दबे चालक की मौत हो गई। चालक करीब छह घंटे तक ट्राले के नीचे दबा रहा। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने उसे मशक्कत के बाद बाहर निकाला, लेकिन बेस अस्पताल में पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है।  देर शाम गौचर से ऋषिकेश जा रहा ट्राला देवप्रयाग से सात किमी आगे पाली पुलिया के पास…

छात्र दिवागम समेत कई छात्रों ने पटना में जीता स्वर्ण पदक

छात्र दिवागम समेत कई छात्रों ने पटना में जीता स्वर्ण पदक रुद्रपुर: पटना बिहार में 23 नवंबर से 28 नवंबर तक संपन्न हुई सब जूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में देवभूमि उत्तराखंड के खिलाडियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चौंपियनशिप में 3 गोल्ड 10 सिल्वर 10 ब्रोंज कुल 23 पदकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्वर्ण पदक जीतने वाले तीन खिलाडियों में एक एडवोकेट परमजीत सिंह का पोता व एडवोकेट गुरदीप सिंह का पुत्र दिवागम जोत सिंह भी शामिल है। इसके अलावा  स्वर्णपदक जीतने वाले खिलाडियों…

बैंक प्रबंधक पर धोखाधड़ी का आरोप

बैंक प्रबंधक पर धोखाधड़ी का आरोप हल्द्वानी: पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य प्रबंधक व अन्य पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित ने पुलिस में तहरीर दी है। आरोप है कि बैंक ने कार की रजिस्ट्री कराने के नाम पर सीज की गई कार की पूरी रकम वसूल ली और कार उसके नाम ही नहीं की। अब उसे टहलाया जा रहा है। छतरपुर रुद्रपुर निवासी पंकज काण्डपाल पुत्र पूरन चन्द काण्डपाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 30 मार्च 2023 को पंजाब…

गौरक्षक दल गठित, मुख्य मार्गों से हटाएंगे पशु

गौरक्षक दल गठित, मुख्य मार्गों से हटाएंगे पशु हल्द्वानी:  नगर निगम की ओर से गौरक्षक दल का गठन किया गया है। इसमें 20 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। गौरक्षक दल नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्ग में घूमने वाले गोवंश को मुख्य मार्गों से हटाने का कार्य करेंगे ताकि मुख्य मार्ग में विचरण करने वाले गोवंश से होने वाली दुर्घटनाएं रोकी जा सकें। यह गौरक्षक दल मोटरसाइकिल के माध्यम से रानीबाग से लेकर तीनपानी, रामपुर रोड, कालूसिद्ध मंदिर से ब्लॉक ऑफिस तक, कुसुमखेड़ा चैराहे से कमालुवागांजा मोड तक , लालडांठ…

ट्रांसपोर्टरों की हड़तालः दो हजार ट्रकों के पहिए जाम

ट्रांसपोर्टरों की हड़तालः दो हजार ट्रकों के पहिए जाम हल्द्वानी: देवभूमि ट्रक आनर्स वेलफेयर महासंघ के आह्वान पर कुमाऊं मंडल में मंगलवार से ट्रांसपोर्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी है। इसके तहत दो हजार से अधिक ट्रकों के पहिए जाम हो गये हैं। इससे कुमाऊं भर में आपूर्ति व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। ट्रांसपोर्टर चालान का अधिकार केवल आरटीओ व टीआई को ही दिये जाने जैसी मांगों को लेकर आंदोलित हैं। उनका कहना है कि पूर्व में शासन-प्रशासन को मांगों से अवगत कराया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ट्रांसपोर्टरों…

आंध्र प्रदेश से थोड़ी देर में टकराएगा साइक्लोन मिचैंगः110 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, चेन्नई में 8 की मौत

नई दिल्ली: बंगाल की खाड़ी से 2 दिसंबर को उठा साइक्लोन मिचैंग मंगलवार दोपहर आंध्र प्रदेश के बापटला के पास नेल्लोर-मछलीपट्‌टनम के बीच टकराएगा। मौसम विभाग  के मुताबिक, इस दौरान 90 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। साइक्लोन को लेकर आंध्र प्रदेश में हाई अलर्ट है। राज्य सरकार ने तिरुपति, नेल्लोर, प्रकाशम, बापटला, कृष्णा, पश्चिम गोदावरी, कोनसीमा और काकीनाड़ा जिले में रेड अलर्ट जारी किया है। इन 8 जिलों में राहत बचाओ दल की 5-5 टीमें तैनात हैं। इसके अलावा कोस्ट गार्ड, आर्मी और…

पीएम मोदी का जादू बरकरार, प्रदेश में डटी धामी सरकार,उत्तराखण्ड कांग्रेस में फिर मायूसी

पीएम मोदी का जादू बरकरार, प्रदेश में डटी धामी सरकार,उत्तराखण्ड कांग्रेस में फिर मायूसी देहरादून: बीते दिनों पांच राज्यों में हुए चुनाव को लोकसभा चुनाव प्री बोर्ड इम्तेहान के रूप में देखा जा रहा था। जिसमें भाजपा पूरी तरह से पास होती नजर आई और कांग्रेस गठबंधन ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। देश के तीन प्रमुख राज्यों में कांग्रेस को मिली करारी हार ने यह साबित कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मैजिक अब भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। कांग्रेस की करारी हार…

माइनस छह डिग्री पहुंचा केदारनाथ का तापमान

माइनस छह डिग्री पहुंचा केदारनाथ का तापमान रूद्रप्रयाग:  केदारनाथ में सोमवार देर शाम को तापमान माइनस छह डिग्री पहुंच गया। धाम में जमकर बर्फबारी भी हुई। मौसम की बेरुखी से केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। इधर, निचले इलाकों में भी सोमवार को कुछ देर हल्की बारिश हुई, जिससे ठंड बढ़ गई है।सोमवार को सुबह से ही केदारनाथ में हल्के बादल छाए रहे। दिन चढ़ने के साथ यहां मौसम खराब होता गया और दोपहर 3 बजे से हल्की-हल्की बर्फबारी होने लगी। देर रात तक रुक-रुककर हल्की बर्फबारी…

हरिद्वार व पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों को 1900 पदों की मंजूरी

–2005 से पूर्व सेवानिवृत्ति वालों को पुरानी पेंशन देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में न्यायिक सेवा नियमावली में संशोधन को मंजूरी देने तथा चिकित्सा सेवा विभाग और शिक्षा विभाग से जुड़े कई अहम फैसलों को हरी झंडी दे दी गई है। कैबिनेट की बैठक के बाद सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगोली ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि आज 14 अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि बैठक में राज्य के दो राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार और पिथौरागढ़…

सीएम धामी ने किया ‘‘ मेरी योजना’’ पुस्तक का ई बुक के रूप में विमोचन

सीएम धामी ने किया ‘‘ मेरी योजना’’ पुस्तक का ई बुक के रूप में विमोचन देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग, उत्तराखण्ड शासन द्वारा तैयार की गई पुस्तक ‘‘ मेरी योजना’’ का विमोचन ई बुक के रूप में किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग के प्रयासो की सराहना करते हुए कहा कि आम जनता के हित में लागू की जाने वाली विभिन्न योजनाओं को पुस्तक के माध्यम से सरल भाषा में समझाने का प्रयास किया गया है। इससे जन सामान्य को जनहितकारी योजनाओं…