सेक्स रैकेट का भंडाफोड़,  महिला सरगना और एक व्यक्ति गिरफ्तार

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़,  महिला सरगना और एक व्यक्ति गिरफ्तार  हल्द्वानी: पुलिस ने शहर में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की महिला हल्द्वानी में किराए के मकान में सेक्स रैकेट चला रही थी। पुलिस ने सेक्स रैकेट की सरगना और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक महिला भागने में कामयाब रही। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मुखानी क्षेत्र में किराए का मकान लेकर एक महिला देह व्यापार कर रही है। सूचना मिलने के…

क्षतिग्रस्त मालन पुल के शीघ्र निर्माण को लेकर पर्व सैनिकों ने किया प्रदर्शन

क्षतिग्रस्त मालन पुल के शीघ्र निर्माण को लेकर पर्व सैनिकों ने किया प्रदर्शन कोटद्वार: लालढंग मोटर मार्ग और क्षतिग्रस्त मालन पुल का निर्माण न होने से लोगों में आक्रोश है।  पूर्व सैनिकों की अगुवाई में चिलरखाल में स्थानीय लोगों ने  प्रदर्शन किया।। बारिश के दौरान मालन पुल अचानक भरभराकर टूट गया था, जिसके चलते यहां आवागमन ठप है। हालांकि लोनिवि दुगड्डा की ओर से बीते 13 जुलाई को टूटे मालन पुल के पुनर्निर्माण की कवायद तेज कर दी गई है। रविवार को आईआईटी बीएचयू (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बनारस हिंदू विश्वविद्यालय)…

पीआरडी के स्थापना दिवस का मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ

पीआरडी के स्थापना दिवस का मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ NewsIndiaAlert Team 11/12/2023 उत्तराखण्ड देहरादून: प्रांतीय रक्षक दल के स्थापना दिवस का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया। उन्होंने परेड की सलामी ली। आज की परेड में 8 दस्ते शामिल है। इस दौरान सीएम धामी ने पीआरडी जवानों का हौसला बढ़ाया। पीआरडी जवानों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आपदा जैसी मुश्किल घड़ी में जवान डट कर सामना करते है। कहा इस हौसले की वजह से हम मिलकर मुश्किल हालात का…

मृतक ग्राम विकास अधिकारी के शव को चुहों ने कुतरा

मृतक ग्राम विकास अधिकारी के शव को चुहों ने कुतरा  पौड़ी: ब्लाक एकेश्वर के ग्राम में सेवारत कोट ब्लॉक निवासी एक ग्राम विकास अधिकारी की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई थी। उनका शव जिला मुख्यालय में बनी मोर्चरी में रखा जहां रात में चूहों ने शव कुतर दिया। सुबह जब परिजनों ने शव देखा तो विभाग पर घोर लापरवाही लगाते हुए कड़ी नाराजगी जताई। पीड़ितो ने कहा कि मोर्चरी की सुविधाओं के प्रति स्वास्थ्य महकमा लापरवाह बना है। मृतक के परिजनों ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग…

गुलदार ने महिला पर हमला किया,घायल महिला अस्पताल में भर्ती

गुलदार ने महिला पर हमला किया,घायल महिला अस्पताल में भर्ती उत्तरकाशी: जनपद के चिन्यालीसौड प्रखंड के खालसी गांव में मायके जा रही महिला को गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। गुलदार ने पैर पर पंजा मारकर महिला को लहूलुहान कर दिया। महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार महिला गढवालगाड से अपने पति के साथ बाइक से ज रही थी। साथ में बेटा भी था। तभी गुलदार ने पीछे से महिला पर झपट्टा मार दिया। जिससे वह घायल हो गयी। उसके…

उत्तराखण्ड में देवीय शक्ति भी और डेवलेपमेंट भी:अमित शाह

उत्तराखण्ड में देवीय शक्ति भी और डेवलेपमेंट भी:अमित शाह देहरादून:  शनिवार को ग्लोबल समिट के समापन के अवसर पर गृहमंत्री अमित शाह शिकरत की। वे मंच पर पहुंचे और समारोह के सफल आयोजन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज समारोह का समापन नहीं शुभारंभ है। गृहमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड ही एक ही स्थान है, जहां देवीय शक्ति भी है और डेवलेपमेंट भी है। और मुख्यमंत्री धामी ने इसके साथ परफार्मेंस भी जोड़ दी। गृहमंत्री अमित शाह ने सिलक्यारा सुरंग में फंसीं 41…

सीएम धामी सहित भाजपा नेताओं  ने पूर्व काबीना मंत्री गांववासी के पार्थिव शरीर पर किए पुष्प अर्पित

सीएम धामी सहित भाजपा नेताओं  ने पूर्व काबीना मंत्री गांववासी के पार्थिव शरीर पर किए पुष्प अर्पित देहरादून: पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी का शुक्रवार को निधन हो गया। जिसके बाद उत्तराखण्ड भाजपा में शोक की लहर है। शनिवार को उनका पार्थिक शरीर अंतिम दर्शनों के लिए भाजपा कार्यालय लाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिजनों को ढांढस बंधाया। वह पिछले काफी समय से अस्वस्थ थे। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह रावत गांववासी…

आधे दाम पर वाहन दिलवाने का झांसा देकर 30 लाख ठगी

किच्छा: सरकारी योजना का लाभ दिला आधे दाम पर वाहन दिलवाने का झांसा देकर जालसाजों ने 30 लाख रुपये ठग लिए। वाहन न मिलने पर जब पैसे वापस मांगे तो उसे झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भिजवाने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलभट्टा पुलिस ने तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है बलजीत कौर पत्नी सतनाम सिंह निवासी करमचा थाना मिलक जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश ने उसे बताया कि उसकी मौसेरी बहन राजवीर…

सोशल मीडिया पर भी छायी उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट

सोशल मीडिया पर भी छायी उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट देहरादून: प्रदेश की राजधानी देहरादून में शुक्रवार  से शुरु हुई उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की धूम वैश्विक व्यापारिक गलियारों के साथ ही सोशल मीडिया पर भी छायी रही। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखण्ड पहुंचते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  पर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट नंम्बर एक  पर ट्रेंड करने लगा। इसके साथ ही डेस्टीनेशन उत्तराखण्ड भी ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल रहा। खास बात यह है कि इन हैशटैग की ट्रेंडिंग 12 घंटों तक लगातार बनी रही। उत्तराखण्ड के साथ ही देश की बड़ी…

मुख्यमंत्री ने गांववासी को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने गांववासी को दी श्रद्धांजलि NewsIndiaAlert Team 09/12/2023 उत्तराखण्ड देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा कार्यालय, देहरादून पहुंचकर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ का निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।