चमोली पुलिस का ऑफिशियल फेसबुक पेज हैक

चमोली पुलिस का ऑफिशियल फेसबुक पेज हैक देहरादून: साइबर अपराधी पुलिस को भी खुली चुनौती देने से नही चूक रहे हैं। साइबर अपराधियों ने चमोली पुलिस का ऑफिशियल फेसबुक पेज हैक कर दिया।   इससे पहले भी साइबर अपराधियों ने  उत्तराखंड पुलिस का फेसबुक पेज हैक किया था। शुरुआत में कोई समझ ही नहीं पाया कि यह पुलिस का ऑफिशियल पेज ही है या फिर किसी ने दूसरा पेज बनाया है। इस पर एक अश्लील तस्वीर लगी हुई थी। देखते ही देखते इस पर कमेंट की बाढ़ आ गई थी।…

 बाघ ने किया दो बाइक सवार युवकों पर हमला,दहशत

 बाघ ने किया दो बाइक सवार युवकों पर हमला,दहशत नैनीताल: शनिवार को रामनगर में बाइक सवार दो युवकों पर बाघ ने हमला कर दिया। इस हमले में युवकों की जान बाल-बाल बची है। इस हमले के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहोल हैै। मिली जानकारी के अनुसार मालधन चंद्रनगर निवासी दो युवक धमेन्द्र कुमार व जिन्तेद्र प्रसाद रामनगर से अपने घर जा रहे थे। हाथी डंगर वन रेंज  में  बाघ ने बाइक सवार दोनों युवकों पर हमला किया है। बाघ के हमले से इलाके में हड़कंप मचा है। लोगों…

मसूरी में 26 दिसंबर से शुरू होगा विंटर कार्निवाल

देहरादून: मसूरी में नए साल और क्रिसमस की तैयारियां जोरों पर हैं ,इसके साथ ही विंटर कार्निवाल को लेकर भी लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। मसूरी में 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक विंटर कार्निवाल का आयोजन किया जाएगा। सूर्यास्त के समय विंटर लाइन लगभग 2 घंटे तक दिखाई देती है। इसी विंटर लाइन के नाम पर मसूरी में दिसंबर महीने में विंटर लाइन कार्निवाल का आयोजन भी किया जाता है। मसूरी में लगातार बढ़ रही ठंड के बीच पाला भी परेशानी बढ़ा रहा है। मसूरी में ठंड…

बाल संप्रक्षण गृह की दो महिला कर्मियों पर पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज

बाल संप्रक्षण गृह की दो महिला कर्मियों पर पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज हल्द्वानी: एक किशोरी को बाहर ले जाकर दुष्कर्म करवाने के आरोप में  बाल संप्रेक्षण गृह की दो महिला कर्मचारियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर में चल रहे बाल संप्रेषण गृह से एक किशोरी के शोषण की खबर सामने आई है। आरोप है कि बाल संप्रेषण गृह की दो महिला कर्मचारी एक किशोरी को बाहर ले जाती थी। इसके बाद बाहर इस किशोरी के साथ गलत काम किया…

आदिवासी महिला को निर्वस्त्र घुमाने के मामले की जांच को लेकर समिति गठित

आदिवासी महिला को निर्वस्त्र घुमाने के मामले की जांच को लेकर समिति गठित कर्नाटक: बेलगावी में एक आदिवासी महिला को निर्वस्त्र घुमाने के मामले की जांच के लिए पांच नेत्रियों की समिति बनाई गई है। इस समिति में अपराजिता सरांगी, सुनीता दुग्गल, लॉकेट चटर्जी, रंजीता कोली और डॉ आशा लकरा को शामिल किया गया है। ये सभी नेत्रियां आज बेलगाव एयरपोर्ट पर पहुंच चुकी है। इस मामले में लापरवाही दिखाने के लिए काकती पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर विजयकुमार सिन्नुर को निलंबित किया गया है। मामले के मुताबिक कर्नाटक के बेलगवी…

लोकसभा में सुरक्षा चूक: सरकार ने कहा कि उच्च-स्तरीय जांच शुरू, राजनीतिक रंग देने की जरूरत नहीं

लोकसभा में सुरक्षा चूक: सरकार ने कहा कि उच्च-स्तरीय जांच शुरू, राजनीतिक रंग देने की जरूरत नहीं नई दिल्ली:  सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि लोकसभा में बुधवार को सुरक्षा चूक की घटना के मामले में उच्च-स्तरीय जांच शुरू कर दी गई है और विपक्ष को इस मुद्दे पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। लोकसभा की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद अपराह्न दो बजे जब शुरू हुई तो विपक्षी सदस्यों ने बुधवार को सदन में सुरक्षा की चूक संबंधी घटना को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी।  इसी बीच संसदीय…

शिक्षक के घर के बाहर फायरिंग से दहशत,पुलिस मामले की जांच में जुटी

शिक्षक के घर के बाहर फायरिंग से दहशत,पुलिस मामले की जांच में जुटी रूड़की: एक शिक्षक के घर के बाहर  देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की। फायरिंग की आवाज सुन परिवार और क्षेत्रवासी दहशत में आ गए। इस दौरान जैसे ही परिवार और क्षेत्र के लोग बाहर निकले तो बाइक सवार बदमाश फरार हो चुके थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। कैमरे में एक बाइक पर तीन बदमाश सवार दिखाई दिए। पुलिस बदमाशों की…

वरिष्ठ अधिकारियों का अभिवादन सही तरीके से करेंः डीजीपी

वरिष्ठ अधिकारियों का अभिवादन सही तरीके से करेंः डीजीपी देहरादून: पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों का सही से अभिवादन नहीं किया जा रहा है, पुलिस एक अनुशासित बल है, अनुशासित बल द्वारा इस प्रकार का कृत्य कदापि उचित नहीं है। भविष्य में ऐसा देखा गया तो सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही होगी। आज यहां अभिनव कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा समस्त पुलिस अधिकारियोंध् कर्मचारियों हेतु निर्देशित किया गया है कि अति विशिष्ट ध् विशिष्ट महानुभावों तथा वरिष्ठ अधिकारियों के भ्रमण के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस कार्मिक…

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत देहरादून: गुरूवार सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मिली जानकारी के अनुसार ब्राहमणवाला निवासी पप्पू गडोही ने पटेलनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका भाई अजयपाल कडोही गुरूवार प्रातः निरंजनपुर आईटीआई के पास से जा रहा था, तभी उसको अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में…

आंदोलनकारी मंच ने सरकार से की विशेष सत्र जल्द से जल्द बुलाने की मांग

आंदोलनकारी मंच ने सरकार से की विशेष सत्र जल्द से जल्द बुलाने की मांग देहरादून: राज्य आंदोलनकारी सँयुक्त मंच के तत्वावधान में गुरूवार को शहीद स्मारक  में एक पत्रकार वार्ता कर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। सँयुक्त मंच ने बीते रोज के समाचार पत्रों में इस आशय की खबरें प्रकाशित होने पर कि सरकार विधानसभा का विशेष सत्र जनवरी के अंतिम सप्ताह या फरवरी में आयोजित करने पर विचार कर रही है, इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज की। सँयुक्त मंच के संयोजक क्रांति कुकरेती ने कहा कि सरकार…