गुजरात विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन विधायकों को संबोधित करेंगे राष्ट्रपति मुर्मू नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के तहत बुधवार को प्रदेश की राजधानी गांधीनगर में राज्य विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन विधायकों को संबोधित करेंगी। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मंगलवार को अहमदाबाद पहुंचने पर मुर्मू की अगवानी की। मुर्मू गुजरात विधानसभा के चार दिवसीय मानसून सत्र के पहले दिन बुधवार को गांधीनगर में राष्ट्रीय ई-विधान ऐप्लीकेशन (एनईवीए) परियोजना का उद्घाटन करने के साथ ही विधायकों को संबोधित करेंगी। विधानसभा सचिवालय…
Month: September 2023
राज्य की आर्थिकी को बढ़ाने में निवेश सम्मेलन निभायेगा अहम भूमिका: धामी
राज्य की आर्थिकी को बढ़ाने में निवेश सम्मेलन निभायेगा अहम भूमिका: धामी देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के लिए आवासीय परियोजनाओं एवं अन्य विषयों पर रियल एस्टेट इन्वेस्टर के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिसम्बर 2023 में प्रस्तावित इन्वेस्टर समिट राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। राज्य की आर्थिकी को बढ़ाने में निवेश सम्मेलन अहम भूमिका निभायेगा। कहा कि राज्य सरकार अगले 25 सालों के रोडमैप को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है। विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े निवेशकों से लगातार…
सीएम धामी व केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने किया विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने मंगलवार को ननूरखेड़ा स्थित शिक्षा निदेशालय में राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया। इस अवसर पर राज्य के 141 पी.एम.श्री विद्यालयों एवं नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय का शिलान्यास भी किया गया। मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने राज्य में मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा मेधावी छात्रवृत्ति योजना एवं मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना का भी शुभारंभ किया। कार्यक्रम में एन.डी.ए एवं आई.एम.ए में चयनित कैडेट को पुरूस्कार की धनराशि भी प्रदान की गई। कार्यक्रम के…
उत्तराखंड के लिए वरदान साबित होगा दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कॉरिडोरःमहाराज
-लोनिवि मंत्री ने पैदल चलकर किया टनल का निरीक्षण, कहा तेजी हो रहा है काम देहरादून: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को दिल्ली- देहरादून निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे का स्थलीय निरीक्षण कियाI इस दौरान उन्होंने दिल्ली-देहरादून इकोनोमिक कारिडोर और टनल का पैदल चलकर स्थलीय निरीक्षण कियाI निरीक्षण के दौरान लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि यह कारिडोर हमारे लिए एक वरदान है। इसके बनने से हम मात्र -ढाई से तीनघंटे में दिल्ली पहुंच जायेंगे। उन्होंने कहा कि इसका निर्माण तेजी से चल रहा है और इसमें जो 3.60 किमी उत्तराखंड…
चोपता वैली में तैयार होगा इको टूरिज्म जोन, वन विभाग ने भेजा प्रस्ताव
– साढे तीन करोड की लागत से तैयार होगा टूरिज्म जोन मिनी रुद्रप्रयाग: स्विट्जरलैंड के नाम से प्रसिद्ध रूद्रप्रयाग जिले की चोपता घाटी में इको टूरिज्म जोन तैयार होने जा रहा है। वन विभाग ने इसके लिए कवायद शुुरू कर दी है। विभाग ने इको टूरिज्म बोर्ड को साढे तीन करोड रूपये की लागत का प्रस्ताव भेजा है। बोर्ड से स्वीकृति मिलने के बाद विभाग अग्रिम कार्रवाई शुुरू कर देगा। प्रभागीय वनाधिकारी रुद्रप्रयाग अभिमन्यु ने बताया कि मुख्य सचिव ने सभी जिलों मेें इकोे टूरिज्म जोन तैयार करने के निर्देश…
एम्स के डाक्टरों ने दिया नया जीवन, बिना ओपन हार्ट सर्जरी किया स्वदेशी वाल्व रिप्लेस…
ऋषिकेश : एम्स ऋषिकेश के कार्डियोलाॅजी विभाग के चिकित्सकों ने बिना ओपन हार्ट सर्जरी के माध्यम से रोगी के हृदय (हार्ट) के वाॅल्व सफलतापूर्वक रिप्लेसमेंट कर उसे नया जीवन प्रदान करने में सफलता पाई है। रोगी अब स्वस्थ है और बिना किसी सहारे के चलने-फिरने लगा है। उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत के रहने वाले विभुरंजन पाल पिछले 8-10 महीनों से दिल की बीमारी की गंभीर समस्या सहित शरीर के विभिन्न जटिल रोगों से ग्रसित थे। उनके हृदय के वाॅल्व खराब हो चुके थे और इलाज के अभाव में एक…
मानसून के धीमा पड़ते ही चारधाम यात्रा ने रफ्तार पकड़ी
मानसून के धीमा पड़ते ही चारधाम यात्रा ने रफ्तार पकड़ी उत्तरकाशी: मानसून की रफ्तार धीमी होते ही एक सिंतबर से शुरू हुए चारधाम यात्रा के दूसरे चरण ने अब गति पकड़ ली है। दूसरे चरण की शुरुआत के पहले ही दिन यानी एक सितंबर को चारों धाम में 5,666 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे, जबकि सात सितंबर तक यह आंकड़ा 17,100 पर पहुंच गया था। वर्षाकाल में भूस्खलन के चलते मार्ग के ध्वस्त होने से कई-कई दिन यात्रा को रोका गया और यात्रियों को मार्ग पर समय गुजारना पड़ा था।…
नम आंखों से दी गई शहीद दीपेंद्र को अंतिम विदाई
नम आंखों से दी गई शहीद दीपेंद्र को अंतिम विदाई -अंतिम यात्रा में उमड़ा लोगों का हुजूम पौड़ी जम्मू-कश्मीर में 9-गढ़वाल में तैनात शहीद दीपेंद्र सिंह रावत को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। शहीद जवान दीपेंद्र अपने पीछे पत्नी और एक बेटे को छोड़ गये हैं।शहीद की अंतिम विदाई में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। उत्तराखंड में कोटद्वार के बीरोंखाल विकासखंड के पसोल गांव का बेटा राइफलमैन दीपेंद्र सिंह रावत (30) पुत्र राजेंद्र सिंह रावत जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए थे। शुक्रवार देर शाम…
डेंगू का कहरः स्वास्थ्य सचिव डाक्टर ने अस्पतालों का किया निरीक्षण
डेंगू का कहरः स्वास्थ्य सचिव डाक्टर ने अस्पतालों का किया निरीक्षण हरिद्वार: शनिवार दोपहर स्वास्थ्य सचिव डाक्टर आर राजेश कुमार ने जिला अस्पताल, राजकीय महिला अस्पताल और मेला अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला अस्पताल में उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, डेंगू आइसोलेशन वार्ड, निराश्रित वार्ड बाल रोग विभाग का निरीक्षण किया। उन्होंने डेंगू आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीजों से इलाज आदि को लेकर फीडबैक भी लिया। महिला अस्पताल में उन्होंने निर्माणाधीन मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। बताया कि 15 दिनों के भीतर अस्पताल को हैंडओवर ले…
प्रधानमंत्री मोदी ने जी20 नेताओं का हाथ मिलाकर किया स्वागत, पृष्ठभूमि में कोणार्क चक्र ने बढ़ाई शोभा
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन स्थल ‘भारत मंडपम’ पहुंचे विश्व नेताओं से हाथ मिलाकर शनिवार को उनका स्वागत किया और इस दौरान पृष्ठभूमि में ओडिशा के पुरी स्थित सूर्य मंदिर के कोणार्क चक्र की प्रतिकृति ने स्वागत स्थल की शोभा बढ़ाई। कोणार्क चक्र का निर्माण 13वीं शताब्दी में राजा नरसिम्हादेव-प्रथम के शासनकाल में किया गया था। कुल 24 तीलियों वाले इस पहिये को तिरंगे में भी दर्शाया गया है। यह चक्र भारत के प्राचीन ज्ञान, उन्नत सभ्यता और वास्तुशिल्प उत्कृष्टता का प्रतीक है। इस चक्र का…