डेंगू रोकथाम को प्रभावी कदम उठायें सीएमओः डॉ. धन सिंह रावत,कहा, डेंगू संभावित जनपदों में जनजागरूता अभियान में लायें तेजी,रेखीय विभागों के साथ वृहद स्तर पर चलायें रोकथाम गतिविधियां।

सूबे में डेंगू रोग के नियंत्रण एवं रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड़ पर रहने के निर्देश दिये गये हैं। इसके अलावा सभी जिलाधिकारियों एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को जनपद स्तर पर डेंगू नियंत्रण को प्रभावी कदम उठाने को कहा गया है। रेखीय विभागों के साथ मिलकर प्रदेश के डेंगू संभावित जनपदों में वृहद स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं। अस्पतालों में आने वाले डेंगू मरीजों को उचित उपचार मुहैया कराने को कहा गया है, साथ ही अधिकारियों को…

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को गुनियाल गांव, देहरादून स्थित सैन्यधाम में शहीदों के आंगन की पवित्र माटी के प्रतिस्थापना समारोह में प्रतिभाग किया।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में हुए इस समारोह में सीडीएस जनरल अनिल चौहान बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राज्यपाल, सैनिक कल्याण मंत्री, सीडीएस एवं उपस्थित वीर नारियों द्वारा शहीदों के आंगन की पवित्र मिट्टी के साथ-साथ प्रदेश की प्रमुख नदियों के पवित्र जल को सैन्यधाम में निर्मित होने वाली ‘अमर जवान ज्योति’ की आधारशिला में अर्पित किया।   कार्यक्रम के अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि आज का दिन, हमारे वीर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने का दिन है। 1734 शहीदों के आंगन…

मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को दी शुभकामनायें।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ यात्रा में देवभूमि उत्तराखण्ड आने वाले शिव भक्तों का स्वागत करते हुए सभी की मंगलमय यात्रा की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मां गंगा की कृपा सभी पर बनी रहे तथा भगवान भोलेनाथ का सभी को आशीर्वाद प्राप्त हो, शिव एवं गंगा भक्त कांवड़ियों की यात्रा की सुगमता की राज्य सरकार द्वारा प्रभावी व्यवस्था की गई है।         मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड आये शिव भक्तों में भगवान शिव का अंश दिखता है। उन्होंने कहा…

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने अपनी माता जी और गुरुजनों का लिया आशिर्वाद।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आज मंत्री गणेश जोशी ने सर्व प्रथम अपनी माता जी  मोहनी जोशी का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा माँ ही सबसे बड़ी गुरु है, वो हमे सिर्फ दुनिया मे ही नही लाती बल्कि जीवन जीना भी सिखाती है। माँ ही पहली गुरु है जो हमे एक अच्छा इन्सान बनना सिखाती है। मंत्री जोशी ने कहा मां का स्थान ईश्वर के बराबर है। क्योंकि ईश्वर ने मानवता के सृजन का उत्तरदायित्व मां को ही दिया है।   इसके उपरांत मंत्री जोशी…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण से भेंट कर उत्तराखंड राज्य से संबंधित विषयों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से सौंग बांध पेयजल परियोजना के लिए 1774 करोड़ की धनराशि का वित्त पोषण भारत सरकार से विशेष सहायता के अन्तर्गत कराने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री से उत्तराखंड की विशेष परिस्थितियों और सीमित वित्तीय संसाधनों को देखते हुए बाह्य सहायतित परियोजनाओं की ऋण राशि पर लगाई गई सीलिंग को हटाए जाने का भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून की बढ़ती हुई आबादी के कारण पेयजल की मांग निरन्तर तेजी से बढ़ती जा रही है। इसके दृष्टिगत व भविष्य में सतत्…

उप निदेशक सेवायोजन विभाग चन्द्रकांता ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अन्तर्गत विदेश में रोजगार के अवसर से जुड़ने के लिए नर्सिंग, एल्डरली केयर, हॉस्पिटैलिटी आदि क्षेत्रों में अवसर उपलब्ध हैं।

इसके लिए कुल प्रशिक्षण लागत का 20 प्रतिशत राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा एवं स्किल लोन की सुविधा भी उपलब्ध है। उन्होंने जानकारी दी विभिन्न क्षेत्रों में कुशल / प्रशिक्षित युवा विदेश रोजगार से जुड़ने हेतु अपणि सरकार पोर्टल https://eservices.uk.gov.in पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं एवं अधिक जानकारी के लिये निकटतम जिला सेवा योजना कार्यालय एवं विभागीय कॉल सेंटर 155267 पर सम्पर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।       नोडल अधिकारी विदेश रोजगार प्रकोष्ठ प्रवीण गोस्वामी ने जानकारी दी कि विदेश रोजगार प्रकोष्ठ, सहसपुर में…

दिल्ली से देहरादून का सफर हुआ महंगा, अब इतने देने होंगे रुपए, देखें रेट लिस्ट…

दिल्ली से देहरादून जाने वाले यात्रियों के लिए काम की खबर है। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सिवाया टोल प्लाजा पर टोल टैक्स के दाम बढ़ा दिए गए हैं, जिससे अब सफर करना मंहगा होगा। बताया जा रहा है कि नई कीमतें 1 जुलाई से लागू हुई है। ये टैक्स मल्टीएक्सल वाहनों का बढ़ाया गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एनएच 58 दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सिवाया टोल प्लाजा में टोल टैक्स बढ़ाया गया है, जिसके अनुसार 1 जुलाई से मल्टीएक्सल वाहनों को 10 रुपये और बस-ट्रक को 05 रुपये ज्यादा टोल देना…

प्रदेश की प्रमुख नदियों से एकत्रित पवित्र जल संग्रहण यात्रा पहुंची देहरादूनसैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने देहरादून घंटाघर में यात्रा का पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत,03 जुलाई को सैन्य धाम में निर्मित अमर जवान ज्योति के मुख्य स्तंभ की आधारशिला में किया जाएगा पवित्र जल अर्पित।

प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आज देहरादून के घंटाघर में जल संग्रहण यात्रा का देहरादून पहुंचने पर पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य रूप से स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक सविता कपूर, विधायक खजान दास महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल भी उपस्थित रहे। गौरतलब है कि 03 जुलाई यानी को उत्तराखण्ड के पंचम धाम सैन्य धाम में शहीदों के आंगन की पवित्र माटी को अमर जवान ज्योति के निर्माण में प्रतिस्थापन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सैन्य धाम…

सैन्य धाम में शहीदों के आंगन की पवित्र माटी का प्रतिस्थापन समारोह की तैयारियों का मंत्री गणेश जोशी ने किया, कार्यक्रम स्थल का निरीक्षणसैनिक कल्याण मंत्री ने अधिकारियों को कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के दिए निर्देश,कल 03 जुलाई को सैन्य धाम में निर्मित अमर जवान ज्योति में की जाएगी शहीदों के आंगन की पवित्र माटी प्रतिस्थापित,कार्यक्रम में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, सीडीएस जनरल अनिल चौहान, वीर नारियां होंगी शामिल।

प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को देहरादून गुनियाल गांव में निर्माण हो रहे सैन्य धाम स्थल में कल यानी 03 जुलाई को उत्तराखण्ड के पंचम धाम सैन्य धाम में आयोजित होने वाले शहीदों के आंगन की पवित्र माटी का प्रतिस्थापन समारोह की तैयारियों को लेकर कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर अधिकारियों को तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।   मंत्री ने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने तथा कार्यक्रम को अंतिम रूप…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री परुषोत्तम रूपाला से भेंट कर उत्तराखंड में पशुपालन और डेयरी से संबंधित विषयों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से नेशनल लाईवस्टाॅक मिशन योजना के अन्तर्गत पशुधन बीमा की अवशेष धनराशि अवमुक्त करने और राज्य में संचालित सचल पशुचिकित्सा वाहन की सेवाएं शेष 35 विकासखण्डों में भी उपलब्ध कराए जाने का भी आग्रह किया।   मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के विकास में सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में संचालित विभिन्न रोजगार योजनाओं में पशुपालन से सम्बन्धित योजनाओं का महत्वपूर्ण स्थान है। भारत सरकार द्वारा उत्तराखण्ड राज्य के सीमान्त पर्वतीय व मैदानी क्षेत्रों के पशुपालकों हेतु नेशनल लाईवस्टाॅक मिशन योजना के…