मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में कावड़ पट्टी का किया औचक निरीक्षण,मुख्यमंत्री धामी ने कावड़ियों पर की पुष्प वर्षा,अस्थाई चिकित्सा शिविर का किया निरीक्षण,दूसरे राज्यों से हरिद्वार आए कावड़ियों से लिया फीडबैक।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को शंकराचार्य चौक, हरिद्वार में कावड़ पट्टी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न राज्यों से आए कावड़ियों से प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कावड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के विभिन्न इलाकों से आए कावड़ियों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने उनसे सरकार द्वारा की गई विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक भी लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शंकराचार्य चौक स्थित अस्थाई चिकित्सा…

गुरू सिंघ सभा प्रेमनगर देहरादून के पाधिकारियो ने मंत्री गणेश जोशी से की भेंट।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से आज श्री गुरू सिंघ सभा (रजि०) प्रेमनगर देहरादून के पाधिकारियो ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मंत्री गणेश जोशी से लंगर के लिए शेड निर्माण के संबंध मे आ रही समस्या को उनके सम्मुख रखा। कमेटी के पाधिकारियों ने मंत्री जोशी को अवगत कराया कि गत 25 वर्षों से अधिक समय से गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा प्रेमनगर की समय समय की प्रबंधक कमेटी गुरुद्वारा के पीछे की भूमि पर लंगर बनाने के स्थान पर शेड बनवाना चाहती रहीं हैं ताकि ठंड में सेवादारों…

नागल हटनाला पेयजल योजना का शिलान्यास करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी,मंत्री ने अधिकारियों को तय समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ कार्य करने के दिए निर्देश।

कैबिनेट मंत्री गणेश ने नागल हटनाला में मुख्यमंत्री घोषणा के तहत रूपये 398.86 लाख की पेयजल योजना का शिलान्यास किया। लगभग 04 करोड़ की लगात से निर्मित होने वाले इस ट्यूबवेल के निर्माण से क्षेत्र के करीब 2500 से 3000 तक की आबादी को पेयजल के समस्या से निजात मिलेगी।     अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जो सपना है, हर घर जल हर नल, वह साकार होगा। मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार भी प्रकट करते हुए…

बहुआयामी पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा नगर निगम देहरादून का निरंजनपुर मछली तालाब।

देहरादून शहर के पश्चिम की तरफ एक प्राचीन तालाब स्थित है जो निरंजनपुर मछली तालाब के नाम से जाना जाता है शीघ्र ही यह तालाब कुल 3.129 हेक्टर क्षेत्र में पर्यटन का बाहुआयामी केंद्र बनने जा रहा है। इस तालाब के सौंदर्यीकरण तथा पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए नगर निगम द्वारा डी0पी0आर0 तैयार करवाकर शासन को भेज दी गयी है। अब निगम को शासन स्तर से स्वीकृति की अपेक्षा है। मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड* द्वारा भी निरन्जनपुर मछली तालाब में पर्यटन केन्द्र की उपयोगिता एवं आवश्यकताओं को…

मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में सुनी आम लोगो की समस्या, कई समस्याओ का किया समाधान।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से कैंप कार्यालय में थराली विधानसभा के पूर्व सैनिक एवं अल्ट्रा रनर कलम सिंह बिष्ट ने मुलालत की। इस अवसर पर उन्होंने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को अवगत कराया कि उनके द्वारा थराली में मंदोली राइडर्स क्लब नाम से एक संस्था को खोला गया है। जिसमे होनहार बच्चों को रनिंग, साइकलिंग, योगा,डांसिंग आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। गौरतलब है, कि कलम बिस्ट द्वारा अभी अल्ट्रारन मैराथन में 100 से अधिक मैडल प्राप्त कर चुके है। जिसपर मंत्री गणेश जोशी ने खुशी व्यक्त करते हुए…

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शनिवार को राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान उनके मध्य राज्य की विभिन्न विकास योजनाओं और समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।  

मोदी सरकार के 9 वर्षों के कार्यकाल में हुए कई महत्वपूर्ण कार्य: महाराज,महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में चलाया महा जनसमपर्क अभियान।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने नौ वर्षों में अनेक महत्वपूर्ण काम किए है। धारा 370, राम मंदिर जैसे कई महत्वपूर्ण फैसले भी इसी दौरान हुए है। उक्त बात चौबट्टाखाल विधायक व कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में भाजपा द्वारा चलाये जा रहे महा जनसम्पर्क अभियान के दौरान कही। चौबट्टाखाल विधायक व कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे महा जनसंपर्क अभियान के तहत अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल में भारी बारिश के बावजूद बौंसाल, मेटाकुंड, अमोठा, पाटीसैण…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरूवार को सचिवालय में अगले वर्ष राज्य में आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के सम्बन्ध में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित हुई।

बैठक में आयोजन तिथियों, आयोजन स्थलों, खेल के आयोजनों के साथ ही राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से सम्बन्धित अवस्थापना सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में व्यापक विचार विमर्श हुआ।   बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्य, मुख्य सचिव डा. एस. एस. संधु अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, विशेष प्रमुख सचिव श्री अभिनव कुमार, सचिव मुख्यमंत्री विनय शंकर पाण्डेय श्री एस. एन. पाण्डेय सहित खेल विभाग तथा भारतीय एवं उत्तराखण्ड ओलंपिक संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे। निदेशक खेल जितेन्द्र कुमार सोनकर ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से आयोजन व्यवस्थाओं की जानकारी…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में गुरूवार को सशक्त उत्तराखण्ड @ 25 के लक्ष्यों की प्राप्ति के संबंध में ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज विभाग की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने इन विभागों द्वारा तैयार की गई अल्प, मध्य एवं दीर्घकालिक रोडमैप की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन योजनाओं के तहत केन्द्रांश एवं राज्यांश क्रमशः 90 और 10 के अनुपात में हैं, उनकी यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण कर प्रस्ताव केन्द्र सरकार को जल्द भेजने की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। केन्द्रीय प्रायोजित योजनाओं में शासन स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि केन्द्रांश एवं राज्यांश क्रमशः 90 और 10 के अनुपात की यदि कोई योजनाएं…

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में मण्डी समिति की 36वीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता की।

मंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड किसानों के हित में कार्य करता है जिसमें किसानों के लिए कृषि कार्य करते हुए दुर्घटना में दी जाने वाली सहायता राशि को 1.50 लाख रूपये से बढ़ाकर 2.50 लाख रूपये कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कृषि से संबंधित योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए एक वैन कुमाऊं मण्डल में चल रही है तथा गढ़वाल मण्डल में भी एक वैन को सुचारू रूप से चलाने के लिए 10 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। मंत्री ने कहा कि…