प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पंतनगर के शिवालय मंदिर क्षेत्र में वृक्षारोपण किया और पूजा अर्चना कर देश–प्रदेश की खुशहाली, तरक्की, चहुंमुखी विकास एवम दैवीय आपदाओं के प्रकोप से से राज्य व देश बचाने की कामना की। जनपद के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हरेला पर्व पर्यावरण के संरक्षण का प्रतीक है। उन्होने कहा कि हम सबको अधिक से अधिक संख्या में और पूरी निष्ठा से इस पर्व को मनाना चाहिए। उन्होने कहा कि यदि हम सब अब भी पर्यावरण को संरक्षित…
Month: July 2023
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनपद प्रभारी मंत्री/कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुमसानी तथा चकरपुर पहुंचकर लेबड़ा नदी के बहाव के कारण उत्पन्न जल भराव की स्थिति का जायजा लिया।
गणेश जोशी ने निरीक्षण के पश्चात कहा कि व्यक्ति का जीवन अनमोल है और आपदा के समय किसी भी प्रकार की जनहानि न हो। उन्होंने कहा कि बाजपुर में जल भराव की स्थिति मानव जनित है क्योनि लेबडा नदी जोकि 12 मीटर चौड़ी थी, उसकी वर्तमान में चौड़ाई 2 से 4 मीटर तक सिमट गई है। उन्होंने कहा कि समस्याओं का स्थायी समाधान करना है ताकि भविष्य में पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावी कार्य योजना तैयार की जाए, जिससे की इस प्रकार की पुनरावृत्ति न…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनपद प्रभारी एवम ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने काशीपुर पहुंचकर आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और जनता की समस्याएं सुनी।
उन्होंने बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र हेमपुर स्माइल पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का गहनता से निरीक्षण किया और स्थानीय जनता से बात करते हुए विस्तार से समस्याएं सुनी। उन्होंने राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बनाए गए आपदा राहत कैंप पहुंचकर बाढ़ प्रभावितों से मिले तथा प्रभावितों से राहत कैंप में भोजन, बिजली, पानी आदि आधारभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। सभी प्रभावितों ने जिला प्रशासन द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए जल भराव से स्थायी निजात हेतु कार्य की मांग की। जिसपर श्री जोशी ने…
हरेला पर्व पर वृक्षारोपण करते कृषि मंत्री गणेश जोशी,मंत्री ने फलदार पौधों का रोपण कर वृक्षों के संवर्धन का किया आह्वान, बोले- एक वृक्ष लगाना दस पुत्रों के समान।
प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अपने हाथीबड़कला स्थित शासकीय कार्यालय में धर्मपत्नी निर्मला जोशी के साथ विभिन्न प्रजातियों के फलदार वृक्षों का रोपण किया। मंत्री ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रो में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण किया। मंत्री ने श्रीदेव सुमन नगर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत की अध्यक्षता में न्यू कैंट रोड़ बाबा की कुटिया के समीप हरेला पर्व पर आयोजित वृक्षा रोपण कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभाग कर अमरूद के फलदार पौधों का रोपण किया। इसके बाद मंत्री ने मसूरी…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास परिसर में वृक्षारोपण किया।
उन्होंने आम की पूषा श्रेष्ठ प्रजाति का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेला प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन का पर्व है। हरेला पर्व के उपलक्ष्य में प्रदेश में सामाजिक संगठनों, संस्थाओं एवं विभागों के माध्यम से व्यापक स्तर से वृक्षारोपण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा जल संरक्षण एवं जल धाराओं के पुनर्जीवन की दिशा में राज्य में अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा देश में जल संरक्षण और संवर्द्धन के लिए सभी को आगे आने का अहवाहन किया गया है। राज्य में इस…
एस0टी0एफ0 उत्तराखण्ड /साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून द्वारा गैर राज्य बिहार के नवादा जिले से चारधाम यात्रा हेतु हैली सेवा के नाम पर पूरे भारत में ठगी करने वाले गिरोह का मुख्य सरगना को पीओएस मशीन के साथ किया गिरफ्तार।
🔸*स्पेशल टास्क फोर्स ने चार धाम हेली सेवा से जुड़ी 41 फर्जी वेबसाइटों को भी ब्लॉक कर भारत में सेकड़ो लोगों को आस्था से जुड़ी साईबर ढगी होने से बचाया* 🔸*साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून की डाटा विश्लेषण में सहायता भारत सरकार के गृह मंत्रालय के I4C ने करी* 🔸*आइए जानते हैं कि साइबर अपराधी साइबर अपराध के दौरान पीओएस मशीन का इस्तेमाल कैसे करते हैं* वर्तमान समय में उत्तराखण्ड राज्य में चारधाम यात्रा प्रचलित है, जिस कारण विभिन्न राज्यों से श्रधालुओं द्वारा श्री केदानाथ धाम दर्शन हेतु हैलीकॉप्टर…
गाड़ी नई हो तो क्या? बिना नम्बर प्लेट के नहीं चल सकती – देहरादून ट्रैफ़िक पुलिस का अभियान,अब शो-रुम संचालक / प्रबन्धक पर भी होगी कार्यवाही।
जनपद क्षेत्रान्तर्गत कतिपय दुपहिया / चौपहिया वाहन चालकों द्वारा बिना नम्बर प्लेट / दोषपूर्ण नम्बर प्लेट लगाकर वाहन संचालित किया जा रहा है साथ ही कतिपय वाहन स्वामी द्वारा नये वाहन खरीदनें पर 02-03 माह तक बिना नम्बर प्लेट के वाहन चलाये जा रहा है, जिससे इस प्रकार के वाहनों द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन अथवा अन्य अपराध किये जाने पर वाहन को चिन्हित किये जाने में पुलिस को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है । उक्त सम्बन्ध में अक्षय कोंडे, पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून के निर्देशानुसार यातायात पुलिस…
खतरे से बाहर है प्रदेश की सभी नदियों का जल स्तर: महाराज।
भारी बारिश के बावजूद एक-दो नदियों को छोड़कर प्रदेश की शेष सभी नदियों एवं जलाशयों में जल स्तर चेतावनी लेबल से भी नीचे रहा है। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश के सिंचाई, लघु सिंचाई, पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम प्रबन्धन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि भारी बारिश के बावजूद राज्य में लगभग सभी नदियों एवं जलाशयों में जल स्तर वार्निंग लेबल से नीचे ही रहा है। उन्होने कहा कि प्रदेश की सभी नदियों और जलाशयों का पूरा ब्योरा…
कारगिल दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।
सैनिक कल्याण विभाग द्वारा 26 जुलाई को कारगिल दिवस के अवसर पर गांधी पार्क देहरादून में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में शनिवार को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में बैठक की। बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारियां तय समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि कारगिल दिवस के दिन कारगिल में शहीद हुए जवानों के…
भारतीय किसान संघ रुड़की के पदाधिकारियो ने कृषि मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात, किसानों की समस्याओं से अवगत कराया।
कृषि मंत्री गणेश जोशी से शनिवार को भारतीय किसान संघ रुड़की के पदाधिकारियो ने पूर्व राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी के नेतृत्व में मुलाकात की। इस दौरान उन्होने मंत्री गणेश जोशी को अतिवृष्टि के कारण हुई फसलों के नुकसान के संबंध में कृषि मंत्री गणेश जोशी को ज्ञापन सौंपा।उन्होंने उत्तराखण्ड में अतिवृष्टि से भारी हानि के कारण आपदा घोषित करना तथा पीड़ितों की सहायता के संबंध में मंत्री से अनुरोध किया। जिसपर मंत्री गणेश जोशी ने सकारात्मक भरोसा देते हुए शीघ्र मामले में कार्यवाही का भरोसा दिलाया और हरिद्वार जनपद के कृषि…