खतरे से बाहर है प्रदेश की सभी नदियों का जल स्तर: महाराज।

भारी बारिश के बावजूद एक-दो नदियों को छोड़कर प्रदेश की शेष सभी नदियों एवं जलाशयों में जल स्तर चेतावनी लेबल से भी नीचे रहा है।           उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश के सिंचाई, लघु सिंचाई, पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम प्रबन्धन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि भारी बारिश के बावजूद राज्य में लगभग सभी नदियों एवं जलाशयों में जल स्तर वार्निंग लेबल से नीचे ही रहा है। उन्होने कहा कि प्रदेश की सभी नदियों और जलाशयों का पूरा ब्योरा…

कारगिल दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।

सैनिक कल्याण विभाग द्वारा 26 जुलाई को कारगिल दिवस के अवसर पर गांधी पार्क देहरादून में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में शनिवार को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में बैठक की। बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारियां तय समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।   सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि कारगिल दिवस के दिन कारगिल में शहीद हुए जवानों के…

भारतीय किसान संघ रुड़की के पदाधिकारियो ने कृषि मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात, किसानों की समस्याओं से अवगत कराया।

कृषि मंत्री गणेश जोशी से शनिवार को भारतीय किसान संघ रुड़की के पदाधिकारियो ने पूर्व राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी के नेतृत्व में मुलाकात की। इस दौरान उन्होने मंत्री गणेश जोशी को अतिवृष्टि के कारण हुई फसलों के नुकसान के संबंध में कृषि मंत्री गणेश जोशी को ज्ञापन सौंपा।उन्होंने उत्तराखण्ड में अतिवृष्टि से भारी हानि के कारण आपदा घोषित करना तथा पीड़ितों की सहायता के संबंध में मंत्री से अनुरोध किया। जिसपर मंत्री गणेश जोशी ने सकारात्मक भरोसा देते हुए शीघ्र मामले में  कार्यवाही का भरोसा दिलाया और हरिद्वार जनपद के कृषि…