इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड पुलिस की ई-बीट एप्प, उत्तराखंड के नागरिकों हेतु सी.ई.आई.आर सेवा पोर्टल का शुभारंभ भी किया। आरक्षी नागरिक पुलिस, अन्तः कक्ष प्रशिक्षण विषय पुस्तिका का विमोचन भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भवन के लोकार्पण के पश्चात अब पुलिस विभाग को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पडे़गा। डायल 112 का क्रियान्वयन भी भवन से किया जा रहा है। जिससे आम लोगों की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सकेगा।…
Month: June 2023
केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज देश रक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बन रहा है। टैंक, तोप, गोला, बारूद जैसे महत्वपूर्ण रक्षा उपकरण 25 देशों को निर्यात किये जा रहे हैं।
केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज देश रक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बन रहा है। टैंक, तोप, गोला, बारूद जैसे महत्वपूर्ण रक्षा उपकरण 25 देशों को निर्यात किये जा रहे हैं। 16 हजार करोड़ का निर्यात इस क्षेत्र में किया जा चुका है। वह दिन दूर नही जब हम रक्षा से सम्बन्धित सामग्री भारत में ही बनाकर दुनिया को इसका निर्यात करेंगे। निजी क्षेत्र के उद्यमियों को प्रोत्साहित कर उनसे भी सामग्री क्रय की जा रही है। सोमवार को सर्वे ऑफ इंडिया…
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में प्रदेश के वन क्षेत्रों (वन पंचायत आदि) में जड़ी-बूटी उत्पादन के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक आयोजित हुई।
मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में वन पंचायतों एवं वन से लगे क्षेत्रों में जड़ी-बूटी के उत्पादन एवं इससे रोजगार सृजन की असीम सम्भावनाओं को देखते हुए इस दिशा में गम्भीरता से कार्य किए जाने की आवश्यकता है। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में लगभग 70 प्रतिशत वन क्षेत्र होने के कारण इस क्षेत्र में अत्यधिक सम्भावनाएं हैं। उन्होंने इसके लिए सभी सम्बन्धित विभागों को मिलकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस दिशा में अच्छा कार्य कर रहे राज्यों की…
गोवा के सीएम प्रमोद सावंत से शिष्टाचार भेंट करते मंत्री गणेश जोशी।
काबीना मंत्री गणेश जोशी ने आज गोवा में सीएम आवास में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से शिष्टाचार भेंट की। काबीना मंत्री गणेश जोशी ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को पहाड़ी टोपी और बद्रीनाथ मंदिर के मोमेंटो को भेंट किया। इस अवसर पर कई समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। गौरतलब है, कि COSAMB और गोवा राज्य कृषि विपणन बोर्ड “ई-एनएएमः परिचालन कठिनाइयों और अवसरों” पर राष्ट्रीय सम्मेलन की कृषि मंत्री गणेश जोशी और राज्य कृषि विपणन बोर्ड की राष्ट्रीय परिषद के अध्यक्ष अध्यक्षता में 19-21 जून,…
प्रधानमंत्री जी के 9 वर्ष के कार्यकाल में देश को मिली हैं कई सारी उपलब्धियां और योजनाएं-रेखा आर्या,प्रधानमंत्री मोदी ने बढ़ाया है देश का मान व सम्मान-रेखा आर्या,कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के तहत आयोजित ‘टिफिन सम्मेलन’ में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ किया संवाद, केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की कही बात।
आज प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपनी सोमेश्वर विधानसभा के मजखाली मंडल स्थित काकड़ीघाट में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के अभूतपूर्व 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत आयोजित “टिफिन बैठक” में प्रतिभाग किया।कार्यकर्ताओं को संबोधित कर उन्हें केंद्र की भाजपा सरकार के अभूतपूर्व 9 वर्ष की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया और देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन भोज ग्रहण किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…
हमारे सभी विभाग अगले 10 वर्षों के रोडमैप पर गंभीरता से कार्य कर रहे हैं- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
कार्यक्रम के दौरान गत 1 वर्ष की उपलब्धियो पर बात करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमने बहुत से महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं | हमारे सभी विभाग अगले 10 वर्षों के रोडमैप पर गंभीरता से कार्य कर रहे हैं | हम पर्यटन, कृषि,बागवानी, होमस्टे के क्षेत्र में नई नीतियां एवं योजनाएं लाए हैं | अगले 5 वर्षों में उत्तराखंड की जीएसडीपी दुगनी हो, इसके लिए प्रत्येक वर्ष का एक लक्ष्य निर्धारित कर, उस पर तेजी से कार्य किया जा रहा है | मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड…
रविवार को जीबी पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में जनपद प्रभारी व कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्ष्ता में District as Fulcrum of Development विषय पर एक दिवसीय जनपद स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जिसका उद्देश्य आगामी 05 वर्षों में राज्य के सकल घरेलू उत्पाद को दोगुना करने के लक्ष्य तथा वर्ष 2025 तक राज्य को श्रेष्टतम राज्य बनाने हेतु राज्य सरकार के सशक्त उत्तराखण्ड @ 25 की परिकल्पना को पूरा करना है। उन्होने कहा केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का क्रियान्वयन जनपद स्तर सही तरीके से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार के विजन सशक्त उत्तराखण्ड 2025 में जनपद ऊधम सिंह नगर सबसे महत्वपूर्ण रोल रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा अनेक प्रकार के कार्य किये…
भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रबुद्ध जनसम्मेलन में की शिरकत।
सरकार ने ओबीसी वर्ग के गरीब व पिछड़ों के लिए विशेष प्रावधान किऐ गए हैं। ओबीसी वर्ग आयोग, समावेशी ओबीसी सूची अधिकार, ओबीसी क्रीमी लेयर मापदंड को 6 लाख से बढाकर 8 लाख कर दिया गया। उक्त बात जनपद के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने भारतीय जनता पार्टी के महाजनसंपर्क अभियान के अंतर्गत जिला ओबीसी मोर्चा की ओर से भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रबुद्ध जनसम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन…
माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पिछले 9 वर्षों में देश को दी एक नई पहचान और दिशा,बीते 9 वर्षों में प्रधानमंत्री ने करा गरीबों का उद्धार:- रेखा आर्या।
आज भगवान सोमनाथ की नगरी विधानसभा सोमेश्वर में लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया , कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद रेखा वर्मा व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य मौजूद रहीं,सांसद रेखा वर्मा व मंत्री रेखा आर्या ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और सरकार की सफल गरीब कल्याणकारी नीतियों और राष्ट्र सर्वोपरि की सोच को जनसाधारण के समक्ष रखा गया। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि एक महिला पूरे समाज को शिक्षित करती है नारी तुम नारायणी सरकार की नीतियां महिला सशक्तिकरण हेतु…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून में स्वच्छता सप्ताह के अंतर्गत आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने गांधी पार्क से पं० दीनदयाल उपाध्याय पार्क तक स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति शपथ भी दिलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कुल 102 निकायों में स्वच्छता का महा अभियान चल रहा है। आमजन में स्वच्छता को लेकर जागरूकता निरंतर बढ़ रही है। देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक उत्तराखंड आते हैं। राज्य का प्रत्येक जिला एवं पर्यटन स्थल स्वच्छ एवं सुंदर रखने की जिम्मेदारी यहां के प्रत्येक व्यक्ति की है। मुख्यमंत्री पुष्कर…