कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को सचिवालय में श्री अन्न महोत्सव 2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की।

यह महोत्सव 13-14 मई 2023 को सर्वे ऑफ इण्डिया, हाथीबड़कला देहरादून में प्रस्तावित है। कृषि विभाग द्वारा आयोजित श्री अन्न महोत्सव का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित मिलेट्स के अर्न्तराष्ट्रीय वर्ष की संकल्पना के अनुरूप मोटे अनाजों के स्वास्थ्यवर्धक लाभों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है। इस महोत्सव में आंगतुक भारत के विभिन्न राज्यों के स्थानीय अनाजों के स्टॉलों का अवलोकन कर सकेंगे। इसके साथ ही इस महोत्सव में मिलेट्स की उपयोगिता पर चर्चा, वैज्ञानिक सत्र, सम्बन्धित संस्थानों, विश्वविद्यालयों तथा स्टार्टअप द्वारा मिलेट्स पर प्रस्तुतिकरण आदि आयोजित किए जाएंगे। यह मिलेट्स…