उत्तराखंड श्री अन्न महोत्सव की तैयारियो को लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते कृषि मंत्री गणेश जोशी।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को देहरादून स्थित सर्वे स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष के उपलक्ष्य में आगामी 13 से 16 मई तक आयोजित होने वाले उत्तराखंड श्री अन्न महोत्सव की तैयारियो का निरीक्षण किया। मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कार्यक्रम से सम्बंधित सभी तैयारियां को अंतिम रूप देने तथा सुनियोजित ढंग से कार्यक्रम का क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। https://ukexpress.co.in/wp-content/uploads/2023/05/VID-20230511-WA0035.mp4 इस अवसर पर कृषि निदेशक गौरी शंकर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।, https://ukexpress.co.in/wp-content/uploads/2023/05/VID-20230511-WA0031-1.mp4

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने 13 से 16 मई तक आयोजित होने वाले श्री अन्न महोत्सव के प्रचार प्रसार एवं जागरूकता हेतु स्कूली छात्र छात्राओं की रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को देहरादून स्थित पवेलियन ग्राउंड में कृषि विभाग द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष के उपलक्ष में आगामी 13 से 16 मई तक देहरादून में आयोजित होने वाले श्री अन्न महोत्सव के प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता हेतु स्कूली छात्र छात्राओं की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में देहरादून के करीब 21 विद्यालयों के 2000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने रैली में प्रतिभाग किया। यह जागरूकता रैली पवेलियन ग्राउंड से प्रारंभ होकर घंटा घर होते हुए वापस पवेलियन ग्राउंड में रैली का समापन किया जाएगा। इस…

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में राज्य सड़क सुरक्षा कोष प्रबन्धन समिति की बैठक सम्पन्न हुयी। मुख्य सचिव ने सभी सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा कार्यों से सम्बन्धित वार्षिक कार्ययोजना को ससमय पूर्ण कर लिया जाए।

मुख्य सचिव ने प्रत्येक जनपद में चिल्ड्रन ट्रेफिक पार्क स्थापित किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे बच्चों को यातायात से सम्बन्धित नियमों की जानकारी जीवन के शुरूआती समय से मिलेगी, जिससे बच्चे यातायात नियमों के प्रति जागरूक हो सकेंगे। उन्होंने बच्चों के पाठ्यक्रम में भी इससे सम्बन्धित अध्यायों को जोड़े जाने हेतु शिक्षा विभाग को निर्देश दिए। साथ ही, यातायात नियमों की जागरूकता हेतु लघु फिल्मों और सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाए।   मुख्य सचिव ने पुलिस विभाग को प्रदेशभर में सीसीटीवी कैमरे…

कृषि मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात करते जीआई बोर्ड के महानियंत्रक डा0 उन्नत पी0 पण्डित।

बुधवार को केन्द्रीय उद्योग संवर्द्धन और आंतरिक व्यापार विभाग, भारत सरकार के महानियंत्रक डा0 उन्नत पी0 पण्डित ने प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने डा0 पंडित और उनकी टीम को उत्तराखण्ड में निर्मित जैविक उत्पाद भेंट किये। मंत्री ने बताया कि सरकार द्वारा तोर, झिंगोरा, काला भट्ट को भी नयी पहचान दिलाने के लिए विशिष्ट कार्य किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि हम श्रीअन्न के उत्पादन के लिए ऐसी कार्ययोजना तैयार कर रहे हैं जिससे…

मणिपुर से छात्र-छात्राएं सकुशल लौटे देहरादून, एयरपोर्ट पर जताया मुख्यमंत्री धामी का आभार,जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर फूल मालाएं पहनाकर किया स्वागत,छात्र-छात्राओं ने कहा, राज्य सरकार के त्वरित प्रयासों से बिना परेशानी हुई वापसी।

मणिपुर से 17 लोग आज सुकशल देहरादून पहुँच गए। इनमें 14 छात्र-छात्राएं एवं एक फैकल्टी व उनके परिवार के दो सदस्य शामिल हैं। देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुँचने पर इन सभी ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार की त्वरित मदद से ही वे सभी इतना जल्दी सुरक्षित तरह से देहरादून पहुँच सके। मणिपुर स्थित नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में राज्य के छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। मणिपुर में इनकी सुरक्षा को लेकर अभिभावक खासे परेशान थे। बीते दिनों इन छात्रों की समस्या को समझते हुए…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी तथा उत्तराखंड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी के निधन पर दुःख व्यक्त किया है।

सीएम धामी ने सुशीला बलूनी के डोभालवाला स्थिति आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पृथक उत्तराखण्ड के निर्माण में  सुशीला बलूनी के योगदान को सदैव याद रखा जायेगा। https://ukexpress.co.in/wp-content/uploads/2023/05/VID-20230510-WA0010.mp4   इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी ने भी सुशीला बलूनी को श्रद्धांजलि दी।

महाराज ने सुशीला बलूनी के निधन को अपूरणीय क्षति बताया।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड की वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी व राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी के निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।   प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड की वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी व राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी के निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इसे एक अपूरणीय क्षति बताया है उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलन में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।    

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी के निधन पर शोक संवेदना की व्यक्त।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी के निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने बलूनी के निधन को दुःख प्रकट करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया है। कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य निर्माण में आंदोलन में सुशीला बलूनी के योगदान को हमेशा याद किया जायेगा।

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा एवं राज्य आंदोलनकारी श्रीमती सुशीला बलूनी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

डॉ. रावत ने श्रीमती बलूनी को याद करते हुये कहा कि वह राज्य आंदोलन की सशक्त पक्षकार थी और पृथक राज्य आंदोलन के दौरान कई बार जेल भी गयी। डॉ. रावत ने श्रीमती बलूनी के शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुये, ईश्वर से इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल में सपरिवार दि केरला स्टोरी फिल्म का अवलोकन किया।

सीएम धामी ने कहा कि द केरल स्टोरी एक ऐसी फिल्म है जिसमें दिखाया गया है कि कैसे बिना गोली और बम के देश में आतंकवाद फैलाया जा रहा है। फ़िल्म में इस तथ्य को भी प्रदर्शित किया गया है कि किस तरह से बालिकाओं का ब्रेनवॉश कर धर्म परिवर्तन किया जा रहा है। उन्होंने इस फिल्म को वास्तविकता से परिचित कराने तथा धर्मान्तरण एवं आतंकवाद के विरूद्ध जनजागरूकता को बढावा देने वाली बताते हुए सभी से इस फिल्म को देखने की भी अपेक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश…