मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज का यह आयोजन ‘श्री अन्न’ को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगा। इस तरह के आयोजनों से न केवल मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि इससे किसानों को भी मोटे अनाजों से संबंधित आवश्यक जानकारियां प्राप्त होंगी। देश में वर्ष 2023 को ’’मिलेट्स ईयर’’ के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन व दूरदर्शिता के कारण ही आज समस्त विश्व हमारे देश की…
Month: May 2023
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में जंगली जानवरों के हमलों की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिये कारगर व्यवस्था बनाये जाने के दिये निर्देश।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों जंगली जानवरों के हमलों की घटनाओं को रोकने के लिये कारगर व्यवस्था बनाये जाने के निर्देश प्रमुख वन संरक्षक को दिये है। उन्होेंने ऐसी घटनायें फिर न घटित हो इसके लिये भी प्रभावी कार्यवाही करने को कहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सांय प्रदेश में हाल ही में पौड़ी व सहसपुर आदि स्थानों पर आदमखोर बाघ/गुलदार द्वारा किये गये हमले में हुई बच्चे व अन्य लोगों की मृत्यु पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं…
जनउपयोगी विकास योजनाओं को क्षेत्र एवं आम जनता के हित को ध्यान में रखते हुए क्रियान्वित करें- मुख्य सचिव।
प्रदेश के मुख्य सचिव एसएस संधू ने अपने तीन दिवसीय दौरे में नैनीताल पहुंचने पर उत्तराखंड प्रशासनिक एकेडमी, नैनीताल में जिले के तमाम अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि हल्द्वानी महानगर के विकास को लेकर राज्य सरकार 2200 करोड़ की लागत से बेहतर पेयजल व्यवस्था, सड़कें, यातायात, जलभराव की समस्या से स्थानीय लोगों को राहत देने की कार्य योजना बना रही है। जल्द ही हल्द्वानी में कार्य शुरू कर दिया जाएगा। मुख्य सचिव एसएस संधू ने बताया उत्तराखंड के…
राज्य सरकार का प्रयास है कि हमारे औद्योगिक जगत से जुड़े लोगों से लगातार संवाद बना रहे, जिससे सभी समस्याओं का समाधान आसानी से हो सके।
राज्य में जल्द ही इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया जायेगा। इन्वेस्टर समिट के ब्रांड एम्बेसडर भी हमारे औद्योगिक जगत से जुड़े लोग हैं। राज्य में औद्योगिक विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा हर सम्भव प्रयास किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को होटल रेडिसन ब्लू रूद्रपुर में राज्य स्तरीय उद्योग मित्र समिति की बैठक में सभी उद्योगपतियों का स्वागत करते हुए यह बात कही । उन्होंने कहा कि औद्योगिक नीति में उद्योगपतियों के सुझावों को शामिल किया गया है। उत्तराखण्ड में औद्योगिक विकास के क्षेत्र में…
13 मई से प्रारंभ होने वाले चार दिवसीय उत्तराखण्ड श्री अन्न (मिलेट) महोत्सव के संबंध में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की प्रेस वार्ता,प्रदेश सरकार द्वारा श्री अन्न फसलों मोटे अनाज के प्रचार-प्रसार के लिए किये जा रहे विशेष प्रयास -जोशी,वर्ष 2025 तक मिलट्स के उत्पाद को दोगुना किया जायेगा -गणेश जोशी।
प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून स्थित एक निजी होटल में 13 से 16 मई तक आयोजित होने वाला चार दिवसीय उत्तराखण्ड श्री अन्न (मिलेट) महोत्सव के संबंध में प्रेस वार्ता की। प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की दूरदर्शिता के कारण संयुक्त राष्ट संघ द्वारा भारत सरकार के प्रस्ताव के क्रम में इस वर्ष 2023 को अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में मिलेट फसलों को…
अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड डॉ0 वी मुरूगेशन द्वारा प्रचलित चारधाम यात्रा एवं आगामी श्री हेमकुण्ड साहिब यात्रा के दृष्टिगत समस्त जनपद प्रभारियों को आवश्यक पुलिस प्रबन्ध किये जाने के सम्बन्ध में निम्न निर्देश जारी किये गये हैं।
1. श्री हेमकुण्ड साहिब यात्रा के दृष्टिगत समस्त गुरूद्वारों के ग्रंथियों से समय से मीटिंग करते हुए उनसे श्रद्धालुओं को उचित दिशा-निर्देश देने हेतु अनुरोध कर लिया जाये। 2. जनपदीय वरिष्ठ/पुलिस अधीक्षक अपने-अपने जनपदों में यात्रा मार्गाे पर उपयुक्त स्थानों में आवश्यकतानुसार पुलिस बल नियुक्त कर नियमानुसार चैकिंग कराना सुनिश्चित करेगें। 3. यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिये चिन्हित प्रेशर प्वाइन्टों पर यातायात संचालन के लिये पुलिस बल की नियुक्ति की जाए। 4. चैकिंग के दौरान श्रद्धालुओं के साथ कोई दुर्व्यवहार व असुविधा न हो और पुलिस का आचरण…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीबीएसई के 10वीं और 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण होने वाले प्रदेश के सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी है एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
सूबे का विद्या समीक्षा केन्द्र बनकर तैयारः डॉ. धन सिंह रावत,केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान करेंगे केन्द्र का शुभारम्भ,शिक्षकों एवं छात्रों का होगा ऑनलाइन मूल्यांकन एवं अनुश्रवण।
सूबे में शिक्षा व्यवस्था को ऑनलाइन प्लेटफार्म पर लाने एवं निरंतर अनुश्रवण व मूल्यांकन करने दृष्टिगत स्वीकृत विद्या समीक्षा केन्द्र बनकर तैयार हो गया है। जिसका शुभारम्भ शीघ्र ही केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के द्वारा किया जायेगा। विद्या समीक्षा केन्द्र की स्थापना से विद्यालयी शिक्षा के अंतर्गत समस्त शिक्षकों एवं अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का सम्पूर्ण डाटा ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा। जिसको शासन एवं विभागीय अधिकारी अपने कार्यालय से एक क्लिक पर देख सकेंगे। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि समग्र शिक्षा के अंतर्गत वर्ष 2022 में…
मुख्यमंत्री ने किया स्मार्ट स्कूल-स्मार्ट ब्लॉक कार्यक्रम का शुभारंभ,आदर्श चंपावत एवं आदर्श उत्तराखण्ड बनाने की दिशा में बढ़ा एक और कदम- मुख्यमंत्री,प्रथम चरण में 137 विद्यालय चुने गये है इस अभियान में। लगभग 5500 बच्चे होंगे लाभान्वित,मुख्यमंत्री ने 10 विद्यालयों को संपर्क टीवी, डिवाइस एवं शिक्षा किट भी की प्रदान,विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार के माध्यम से बच्चों तक आसानी से बनेगी शिक्षा की पहुंच,विद्यालयों में होगी स्मार्ट कक्षाएं संचालित।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को चम्पावत के गोरलचोड़ स्थित आडिटोरियम में स्मार्ट स्कूल-स्मार्ट ब्लॉक कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि इससे शिक्षा के क्षेत्र में नये आयाम प्राप्त होंगे उन्होंने इसे चंपावत को आदर्श जनपद बनाने की दिशा में बढ़ाया कदम बताते हुए कहा कि यह आदर्श उत्तराखण्ड के लिये भी अच्छी पहल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ’’सम्पर्क’’ अर्थात ’’जुड़ना’’, समाज के वंचित और हाशिए पर रह रहे लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना संपर्क फाउण्डेशन के उद्वेश्य को सार्थक करता है। उन्होंने इसके…
द केरला स्टोरी मूवी देख भावुक हुईं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, की ये अपील।
आज महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या देहरादून स्थित निजी सिनेमा हॉल पहुंची ,जहां उन्होंने अपनी विभागीय बहनों के साथ द केरला स्टोरी मूवी देखी।उन्होंने कहा कि वह इस मूवी को देखकर स्तब्ध हैं साथ ही उन्होंने कहा कि वह इसे बनाने वाले फ़िल्म मेकर के हिम्मत क़ी तारीफ करती हैं कि जिन्होंने ऐसी फ़िल्म बनाई और उसका साहस किया।मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस मूवी को देश के हर कॉलेज और यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में दिखाई जानी चाहिए ताकि वहाँ पढ़ने वाले हर लड़के व लड़की…