मुख्यमंत्री ने किया भाजपा जिला कार्यालय काशीपुर का भूमि पूजन व शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को काशीपुर में भाजपा जिला कार्यालय का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि आज देश में प्रधानमंत्री के आह्वान पर जिस ’’नव भारत’’ के निर्माण के यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है उसमें हम सभी ने अपने श्रम की आहुति देनी है तथा ’’एक भारत’’ और ’’श्रेष्ठ भारत’’ के महासंकल्प को साकार करना है। हमारा देश आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में प्रवेश कर चुका है और आदरणीय प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के कुशल व ऊर्जावान नेतृत्व में देश में अमृत युग प्रारंभ हो चुका…

श्री अन्न महोत्सव के दूसरे दिन जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण और माया उपाध्याय के क्रीम पोडरा जैसे गीतों ने बांधा समा।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि विभाग द्वारा आयोजित उत्तराखंड श्री अन्न मिलेट महोत्सव 2023 के दूसरे दिन आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में परिवार संग प्रतिभाग किया। श्री अन्न महोत्सव जागर सम्राट पद्मश्री डॉ. प्रीतम भरतवाण, लोक गायिका माया उपाध्याय ने अपनी लोक गीतों के माध्यम से महोत्सव में उपस्थित लोगों का लोक संस्कृति की मनमोहक छटा बिखेरी। जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण के मिजाजी होंसिया, सरूली मेरु जिया और माया उपाध्याय के क्रीम पोडर जैसे गीतों से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी और दर्शकों ने महोत्सव का जमकर लुत्फ…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार सांय को ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के रजत जयंती समारोह ग्राफेस्ट में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान बालीवुड की जानीमानी गायिका और अनेक अवार्ड से नवाजी गयी नेहा कक्कड द्वारा गानों की प्रस्तुति दी गयी।

कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अपने भविष्य के लिये मेहनत करते हुए अपने सर्वोत्तम को प्राप्त करें, ऐसी मेरी कामना है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारतवर्ष नई-नई ऊँचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जी-20 की अध्यक्षता का सौभाग्य हमारे देश को प्राप्त हुआ है, यह हम सभी के लिये गर्व की बात है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी,…

उत्तराखण्ड श्री अन्न (मिलेट) महोत्सव के दूसरे दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ करते केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, हरियाणा के कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल और उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी।

अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष के उपलक्ष में कृषि विभाग द्वारा देहरादून में आयोजित उत्तराखण्ड श्री अन्न महोत्सव 2023 के दूसरे दिन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर हरियाणा के कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने प्रतिभाग कर शुभांरभ किया। इस अवसर पर महोत्सव में उपस्थित सभी अतिथियों ने मिलेट्स पर आधारित विभिन्न स्टोलों का निरीक्षण किया। कृषि मंत्री जोशी ने सभी अतिथियों को पहाड़ी टोपी शाल और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। महोत्सव…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को दून विश्वविद्यालय, देहरादून में राष्ट्रीय होम्योपैथिक सम्मेलन ‘होम्योकॉन- 2023’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने होम्योपैथिक पर बनी डॉक्यूमेंट्री को लॉच किया। होम्योपैथी के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले चिकित्सकों को मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होम्योपैथी के जन्मदाता सैमुअल क्रिश्चियन हैनिमैन का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने होम्योपैथी के रूप में एक ऐसी उपचार पद्धति विकसित की, जो अत्यंत कारगर होने के साथ साथ किफायती भी थी। उन्होंने कहा कि शरीर ही सारे कर्तव्यों को पूर्ण करने का एकमात्र साधन है। शरीर की रक्षा करना और उसे निरोगी बनाये रखना मनुष्य का सर्वप्रथम कर्तव्य है। यदि मनुष्य निरोगी होगा तो, वह जीवन में सब कुछ कर सकता है। जीवन शैली में तेजी से बदलाव हो रहा है, ऐसे में…

देहरादून यातायात पुलिस का Fellowship कार्यक्रम।

यातायात पुलिस देहरादून द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के अन्तर्गत *पथ दर्शक Fellowship कार्यक्रम किया जा रहा है जिसमें 18 से 30 वर्ष के युवा वर्ग को आवेदन पत्र के माध्यम से आमन्त्रित किया जायेगा तथा प्राप्त आवेदन की स्कीनिंग कर 10-15 युवाओं को चयनित किया जायेगा, जिन्हें यातायात नियमों के प्रति प्रशिक्षत कर सीनियर अधिकारी के साथ उनकी फैलोशिप के लिए तैनात किया जायेगा । चयनित युवा निर्धारित कार्यक्रम (01माह) में प्रतिदिन 03-04 घण्टे तिराहों / चौराहों पर यातायात पुलिस के साथ काम कर सकेंगे । जिसके उपरान्त चयनित युवाओं को…

विश्वविद्यालयों में समर्थ पोर्टल से होंगे प्रवेशः डा. धन सिंह रावत,मई से पंजीकरण व 10 जुलाई से शुरू होगा शैक्षिक सत्र।।

प्रेस नोट- 01   *विश्वविद्यालयों में समर्थ पोर्टल से होंगे प्रवेशः डा. धन सिंह रावत*   *प्रत्येक छात्र-छात्रा 10 महाविद्यालयों के लिये कर सकता है आवेदन*   *25 मई से पंजीकरण व 10 जुलाई से शुरू होगा शैक्षिक सत्र*   देहरादून, 13 मई 2023 सूबे की उच्च शिक्षा को पूरी तरह डिजिटल प्लेटफार्म पर लाने के लिये इस बार राजकीय विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में प्रवेश समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किये जायेंगे। प्रत्येक छात्र-छात्रा को प्रवेश हेतु 10 महाविद्यालयों में ऑनलाइन आवेदन करने सहूलियत मिलेगी। नये शैक्षणिक सत्र हेतु…

श्री अन्न महोत्सव में आयोजित सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में प्रतिभाग करते मंत्री गणेश जोशी,श्री अन्न महोत्सव में गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी, मीना राणा, सौरव मैठाणी के लोक गीतों ने बांधा समा,कृषि मंत्री गणेश जोशी ने लोक गायक और कलाकारों को किया सम्मानित।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि विभाग द्वारा आयोजित उत्तराखंड श्री अन्न मिलेट महोत्सव 2023 के प्रथम दिन आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। श्री अन्न महोत्सव गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी, लोक गायक सौरव मैठाणी, मीना राणा ने अपनी लोक गीतों के माध्यम से महोत्सव में उपस्थित लोगों का लोक संस्कृति की मनमोहक छटा बिखेरी। कलाकारों ने लोक नृत्य और लोक गीतों की झड़ी लगाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी के ‘स्याली रामदेई’ और सौरव मैठाणी के ‘ऊंचा ऊंचा सैंडल पैरों लो बनारसी…

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से पूरा उत्तराखण्ड ही एक डेस्टिनेशन है। राज्य को विभिन्न सर्किटों के माध्यम से जोड़ने का हमारा प्रयास है। पर्यटन के साथ एडवेंचर टूरिज्म एवं अन्य पर्यटन गतिविधियों में भी प्रदेश में अनेक संभावनाएं हैं। पर्यटन की दृष्टि से विभिन्न क्षेत्रों को विकसित करने की दिशा में भी ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन प्रदेश की आर्थिकी का मजबूत आधार होने के नाते पर्यटन क्षेत्र से जुडे उद्यमी हमारे ब्रांड अम्बेसडर है। 

शनिवार को राजपुर रोड स्थित होटल में एक न्यूज चैनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने पर्यटन क्षेत्र से जुडे उद्यमियों एवं व्यापारियों को हॉस्पिटैलिटी एण्ड टूरिज्म एक्सीलेंस अवार्ड प्रदान करते हुये कहा कि प्रदेश में पर्यटन को बढावा देने के लिये पर्यटन नीति बनायी गई है। पर्यटन के क्षेत्र में निवेश को बढावा देने के लिये कई योजनाओं में शत प्रतिशत सब्सिडी दिये जाने की व्यवस्था की गयी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी को मजबूत किया जा…

स्मार्ट तकनीकी व डिजीटल प्रक्रिया का सदुपयोग कर वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात पुलिस की ठोस कार्यवाही,सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत यातायात पुलिस है मुस्तैद, ओवर स्पीड वाहन संचालन पर लग रही लगाम, 06 दिन में किये 680 वाहनों के चालान।

देहरादून यातायात पुलिस सुरक्षित यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरुक करने के साथ ही यातायात संचालन एवं यातायात नियमों के उल्लंघन करनें वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है । यातायात पुलिस देहरादून द्वारा अपने यातायात आधुनिकीकरण के तहत विभिन्न युक्ति / तकनीकी का प्रयोग कर यातायात नियमों की बढ़ते उल्लंघन की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाये जाने हेतु संतोषजनक कार्यवाही कर अपने मूल उद्देश्यों की अपेक्षानुरुप पूर्ति सुनिश्चित की जा रही है जिसका देहरादून शहर की यातायात व्यवस्था में स्पष्ट रुप से प्रभाव परिलक्षित हो रहा…