उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से बड़ी खबर है। यहां सीमाद्वार में आईटीबीपी के जवान ने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मार ली है। बताया जा रहा है कि जवान ने सर्विस इंसास राइफल से गोली चलाई। जवान को अस्पताल ले जाया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं घटना से हड़कंप मच गया है। मामले में मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार घटना थाना वसंत विहार क्षेत्र की है। यहां बुधवार को हेड कांस्टेबल सिद्धिराम गौड़ ने खुद को गोली…
Month: February 2023
सरकारी अस्पतालों में आपूर्ति की जाने वाली दवाओं की खेप गड्ढे में मिली, डीएम ने दिए ये आदेश…
हरिद्वार बैरागी कैंप से जुड़ी बड़ी खबर है। यहां एक गड्ढे की खोदाई में सरकारी अस्पतालों में आपूर्ति की जाने वाली दवाओं की खेप मिली है। जिसपर डीएम ने बड़ा एक्शन लिया है। डीएम ने मामले में स्वास्थय विभाग और पर्यावरण विभाग को मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए है। साथ ही उन्हें बताया जा रहा है कि डीएम द्वारा जारी आदेश में लिखा है कि आज दिनांक 07.02.2023 को दूरभाष पर प्राप्त शिकायत के क्रम में अधोहस्ताक्षरी द्वारा बैरागी कैम्प का मौका निरीक्षण किया गया । मौका निरीक्षण में…
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने मंगलवार को सचिवालय में पर्यटन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा की।
मुख्य सचिव ने प्रदेश में पर्यटन को आर्थिकी को मजबूत करने के लिए एक महत्त्वपूर्ण श्रोत बताया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को प्रकृति ने पर्यटन की दृष्टि से बहुत अधिक समृद्ध बनाया है। मुख्य सचिव ने पिछली बैठक के निर्देशों के अनुपालन में पर्यटन विभाग द्वारा की गई तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राफ्टिंग और कयाकिंग के लिए सर्वे करवा कर नए स्थानों का चिन्हीकरण कर राफ्टिंग और कयाकिंग को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने पैरा सेलिंग, वाटरबाइक, ऐरो पैरामोटर, ऐरो पैराग्लाइडिंग आदि गतिविधियों को बढ़ावा दिए जाने की…
सूबे के 1124 स्कूल में तैयार होगी स्मार्ट क्लासः डॉ0 धन सिंह रावत,200 विद्यालयों में नये सत्र से शुरू होंगे सात व्यावसायिक पाठ्यक्रम,समग्र शिक्षा के अंतर्गत बीआरपी/सीआरपी सहित शीघ्र भरे जायेंगे रिक्त पद!
सूबे में शिक्षा के डिजिटलाइजेशन को लेकर राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में वर्ष 2023-24 तक सूबे के 1124 स्कूलों में स्मार्ट क्लासेज तैयार कर बच्चों को हाईब्रिड माध्यम से पढ़ाया जायेगा। इसके लिये शिक्षा विभाग ने समग्र शिक्षा के अंतर्गत आईसीटी परियोजना के तहत विद्यालयों का चयन किया है। इसके साथ ही राज्यभर के 200 अन्य विद्यालयों में व्यावसायिक पाठ्यक्रम भी शुरू किये जायेंगे। समग्र शिक्षा के अंतर्गत बीआरपी/सीआरपी सहित राज्य व जिला स्तर पर रिक्त सभी पदों को प्रतिनियुक्ति एवं आउटसोर्स के माध्यम से मार्च 2023…
प्रदेश में मौसम बिगड़ने की संभावना, इन जिलों में बारिश का यलो अलर्ट…
उत्तराखंड। मौसम विभाग ने प्रदेश में मौसम बिगड़ने की संभावना जताई है। जिस कारण देहरादून समेत कुछ जिलों में बारिश का अनुमान जताया गया है। वहीं गर्जन व आकाशीय बिजली चमकने का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। 07.02.2023- उत्तराखंड राज्य के जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा 08.02.2023- उत्तराखंड राज्य के जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा । 09.02.2023- उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग एवं बागेश्वर जनपदों के कुछ स्थानों में बहुत हल्की से हल्की वर्षा / बर्फबारी होने की संभावना है। राज्य के शेष जनपदों में मौसम…
मुख्यमंत्री धामी ने आयुक्त एवं आईजी को दिए ये सख्त निर्देश, कहा इन्हें रंगे हाथ पकड़कर करें कड़ी कार्रवाई…
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी दौरे पर है। आज यहां उन्होंने सर्किट हाउस काठगोदाम में अधिकारियां संग बैठक की। इस दौरान सीएम ने मुख्यमंत्री धामी ने आयुक्त एवं आईजी को सख्त निर्देश दिये है कि जो भी भष्टाचारी होगा उसे रंगेहाथों पकडकर कडी कार्यवाही की जाए।साथ ही उन्होंने आयुक्त दीपक रावत को निर्देश दिये कि कुमाऊं मण्डल को कार्यों में कोताही व शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ निलंबन के साथ ही कठोर कार्यवाही अमल मे लाई जाए। सीएम ने अधिकारियों को कहा कि प्रदेश को भष्टाचार मुक्त…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट क्षमता 28 एमएलडी लागत 35 करोड 58 लाख तथा लिगेसी वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट लागत 3 करोड की योजनाओं का लोकार्पण कर हल्द्वानी को समर्पित किया।
मुख्यमंत्री धामी द्वारा पर्यटन एवं वन्यजीवों के पहचान के लिए बनने वाले अंतर्राष्ट्रीय चिड़ियाघर के लिए आवश्यकतानुसार धनराशि स्वीकृत करने की घोषणा की साथ ही उन्होंने कहा कि नशे से युवाओं को दूर रखने हेतु वर्ष 2025 रजत जयंती ड्रग्स फ्री देवभूमि प्रदेश होगा इसके लिए हल्द्वानी में नशा मुक्ति केन्द्र खोलने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सुशीला तिवारी चिकित्सालय में आधुनिक कैथलैब स्थापना की घोषणा करते हुए कहा कि चिकित्सालय में कैथलैब खुल जाने से हृदय रोगियों को आसानी से ईलाज मिल सकेगा। मुख्यंमत्री ने गौलापार क्षतिग्रस्त नहर…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सर्किट हाउस काठगोदाम में अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रदेश को भष्टाचार मुक्त करने के लिये जो भी शिकायतें लोगों द्वारा की जाती है उन पर त्वरित कार्यवाही की जाय।
सीएम धामी ने कहा कि जन शिकायतों एवं समस्याओं का निराकरण होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने आयुक्त एवं आईजी को सख्त निर्देश दिये है कि जो भी भष्टाचारी होगा उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाय। उन्होंने कहा कि प्रदेश का कोई भी नागरिक भष्टाचार के सम्बन्ध में टॉल फ्री नम्बर 1064 पर जानकारी दे सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से उत्तराखण्ड में आने वाले बाहरी असामाजिक तत्वों पर रोक लगाना जरूरी है। इसके लिए पुलिस महकमे के साथ ही वन विभाग व अन्य विभागों को चौकन्ना रहने…
फर्जी बीएएमएस डिग्री मामले में टिहरी से हुई गिरफ्तारी, अब तक 12 गिरफ्तार…
उत्तराखंड में इन दिनों भर्ती घोटाला, फर्जी डिग्री जैसे मामले सुर्खियों में है। आज फर्जी बीएएमएस डिग्री मामले की जांच टिहरी तक पहुंच गई है। मामले में आज एसआइटी ने 12वीं गिरफ्तारी की है। बताया जा रहा है कि एसआईटी ने एक और झोलाछाप डॉक्टर को टिहरी से गिरफ्तार किया है। मामले में कई बड़े खुलासे हुए है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार फर्जी बीएएमएस डिग्री मामले नेहरू कॉलोनी पुलिस ने टिहरी के सत्यों से एक फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने इमलाख से छह लाख रुपये में डिग्री…
हल्द्वानी में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट सहित कई योजनाओं का सीएम ने किया लोकार्पण…
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी दौरे पर है। सीएम ने अपने दौरे पर जिले को बड़ी सौगात दी है। इसके साथ ही उन्होंने जिले के लिए कई बड़ी घोषणाएं की है। साथ ही उन्होंने 35 करोड़ रुपए की लागत से बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और तीन करोड़ की लागत से बने लिगेसी बेस प्लांट का लोकार्पण किया। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट सहित कई योजनाओं का लोकार्पण किया। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार लगातार…