सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल की चौथी पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि,देहरादून के नेशविला रोड के प्रवेश द्वार पर शीघ्र बनेगा शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल का द्वार – जोशी।

प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी शनिवार को नेशविला रोड़ स्थित अखिल गढ़वाल सभा भवन में मेजर शहीद विभूति शंकर ढौंडियाल की चौथी पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा के कार्यक्रम में शामिल हुए। अखिल गढ़वाल सभा के प्रांगण में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद मेजर के चित्र पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों की तलाश के दौरान शहीद हुए शौर्य चक्र से सम्मानित मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल की चौथी पुण्यतिथि…

उत्तराखंड में रविवार से मौसम ले सकता है करवट, अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम…

Weather Update: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। बताया जा रहा है कि इन दिनों मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है। वहीं मौसम विभाग ने 19 फरवरी से मौसम को लेकर अपडेट जारी किया है। 19 से 21 फरवरी तक कई जिलों में बारिश बर्फबारी की संभावना जताई गई है। विभाग ने कई जिलों के लिए तापमान बढ़ने को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रदेश में कई क्षेत्रों में तापमान में अत्यधिक वृद्धि की आशंका को लेकर मौसम विभाग…

सीएम धामी पहुंचे भोले के दर !

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर चकरपुर, उधम सिंह नगर स्थित वनखंडी महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने वनखंडी महादेव मंदिर में मेले का शुभारंभ भी किया। इस दौरान जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, उप जिलाधिकारी रविंद्र बिष्ट, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

उपन्यास ‘छूट गया पड़ाव’ पर आधारित गढ़वाली फ़िल्म “य कन्नु रिश्ता” का विधिवत शुभारंभ…

देहरादून में शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के सिल्वर सिटी मॉल में गढ़वाली फ़िल्म “य कन्नु रिश्ता” का विधिवत शुभारंभ किया। मंत्री जोशी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ० रमेश पोखरियाल निशंक के उपन्यास ‘छूट गया पड़ाव’ पर बनी यह फिल्म उत्तराखण्ड की संस्कृति तथा सांस्कृतिक धरोहरों को देश एवं विदेश तक प्रचारित करने में अहम भूमिका निभायेगी। उन्होंने फिल्म की सफलता की कामना करते हुये पूरी टीम को बधाई भी दी। इस अवसर पर निर्माता अंकित कंडियाल ‘लक्की’, कार्यकारी निर्माता डॉ. बेचैन कण्डियाल, निर्देशक गणेश वीरान…

UKPSC ने जारी किया इस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें चेक…

UKPSC Update: उत्तराखंड में युवाओं के लिए बड़ी खबर है। आयोग से भर्ती परीक्षा के रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि आयोग ने। अनुवादक द्विभाषीय ( अंग्रेजी एवं हिन्दी) महाधिवक्ता कार्यालय परीक्षा- 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यार्थी UKPSC की ऑफिशियल वेबसाइट psc.uk.gov.in पर विजिट कर रिजल्ट चेक कर सकते है। बताया जा रहा है कि  अनुवादक द्विभाषीय ( अग्रेजी एवं हिन्दी ) महाधिवक्ता कार्यालय परीक्षा- 2022 के अन्तर्गत दिनांक 02 दिसम्बर 2022 को आयोजित लिखित ( वस्तुनिष्ठ ) परीक्षा के…

काठगोदाम से चलने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस के समय और रूट में होगा ये बदलाव…

Uttarakhand News: अगर आप ट्रेन का सफर करते है तो आपके लिए काम की खबर है। उत्तराखंड में काठगोदाम से कानपुर जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस के समय और रूट में बदलाव होने वाला है। बताया जा रहा है कि आगामी पांच जून से ये बदलाव होगा। इस दिन से ट्रेन का रूट और समय दोनों बदल रहे है। ये होगा समय यह ट्रेन काठगोदाम से 18:15 बजे, हल्द्वानी से 18:33 बजे, लालकुआं से 19:08 बजे, रुद्रपुर सिटी से 19:42 बजे, बिलासपुर रोड से 19:57 बजे, रामपुर से 21:20 बजे,…

बाबा केदारनाथ के 25 अप्रैल को खुलेंगे कपाट, ये है शुभ मुहुर्त…

उत्तराखंड के चार धामों में एक केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख का ऐलान हो गया है। बाबा केदारनाथ के कपाट 25 अप्रैल को खुलेंगे। मंदिर व पंचकेदार गद्दीस्थल को आठ क्विंटल गेंदा के फूलों से सजाया गया है। आज सुबह नौ बजे केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि तय करने के लिए पंचांग गणना की प्रक्रिया शुरू की गई थी। बताया जा रहा है कि मंदिर के कपाट 25 अप्रैल को प्रात: 6:20 पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। 20 अप्रैल को भैरवनाथ जी की पूजा होगी।…

हरिद्वार में श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की मौत , एक गंभीर घायल…

उत्तराखंड में जहां महाशिवरात्री पर श्रद्धालु उमड़ रहे है। हरिद्वार में श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। वहीं घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे के आसपास हुआ है। बताया जा रहा है कि हादसे में दिल्ली से…

काशीपुर में वेस्ट टू एनर्जी प्लांट शुरू, सीएम धामी ने किया वर्चुअली लोकार्पण…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में उत्तराखण्ड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा आयोजित “प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट” कार्यशाला में प्रतिभाग कर राज्य के पहले वेस्ट टू एनर्जी प्लांट, काशीपुर इकाई का वर्चुअली लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज घरों, उद्योगों, होटलों, रेस्टोरेंट, प्रतिष्ठानों से निकलने वाला प्लास्टिक वेस्ट हमारे लिए बहुत बड़ी चुनौती बन गया है। इस चुनौती से निपटने के लिए हमें आधुनिक तकनीक से प्लास्टिक कचरे के रिसाइक्लिंग तकनीक को विकसित करने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा प्लास्टिक उत्पादन…

आउटसोर्स के भरे जायेंगे बीआरपी-सीआरपी के 955 पदः डॉ0 धन सिंह रावत,कैबिनेट में लाया जायेगा परिषदीय परीक्षा अंक सुधार का प्रस्ताव!

सूबे में समग्र शिक्षा के अंतर्गत राज्य एवं जिला स्तरीय कार्यालयों में रिक्त बीआरपी-सीआरपी के 955 पदों को आउट सोर्स के माध्यम से भरा जायेगा, जिसके लिये नियमानुसार आउटसोर्स एजेंसी का चयन करने का निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं। विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड की परीक्षाओं में अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को एक विषय में अंक सुधार का मौका दिये जाने संबंधी प्रस्ताव आगामी कैबिनेट में लाया जायेगा। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में आज सचिवालय स्थित मुख्य सचिव सभागार में विद्यालयी शिक्षा विभाग की…