राज्य आंदोलनकारी मंच के जिला अध्यक्ष ने किया मुलायम सिंह के निधन पर शोक व्यक्त

देहरादून: उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच के जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने उत्तरप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के निधन पर शोक व्यक्त कर उनके आत्मा की शांति की प्रार्थना की। कुकरेती ने कहा कि व्यक्ति के जाने के बाद कड़वे और मीठे अनुभव को जनमानस याद रखता है। प्रदीप कुकरेती ने कहा राज्य आंदोलनकारियों में हमेशा ये पीड़ा रहेगी कि मुलायम सिंह मुख्यमंत्री रहते 02 अक्टूबर को जो मुजफ्फरनगर गोली काण्ड व जो विभत्स घटना हुई थी। लोहिया आंदोलन में संघर्ष करने वाले मुलायम सिंह ने कभी भी मुजफ्फरनगर की…

हेमकुंड साहिब कपट शीतकाल के लिए बंद, सेना बैंड की मधुर धुनों के साथ पड़ी गई अंतिम अरदास

देहरादून: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए विधि विधान के साथ बंद कर दिए गए है। सुबह 10 बजे सुखमणी पाठ शुरू के साथ 11:15 से 12:30 बजे तक शबद कीर्तन और 12:30 से एक बजे तक इस साल की अंतिम अरदास पढ़ी गई। इस अवसर पर गुरु महाराज के दरवार में हाजिरी भरने के लिए सुबह से पूर्व ही संगतों के आने का सिलसिला शुरू हो गया थाI इस दौरान भारतीय सेना का 418 लाईट दल भी मौजूद रहाI इसके अलावा गुरुद्वारा ट्रस्ट के अध्यक्ष सरदार जंक सिंह…

दूसरों की मदद करने से मिलता है आत्मीय सुख: सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम कैम्प कार्यालय में दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम अंग वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कृत्रिम अंग वितरण कार्यक्रम का आयोजन महावीर सेवा सदन एवं परमार्थ निकेतन ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग उपलब्ध कराये गये। मुख्यमंत्री धामी ने परमार्थ के कार्य में लगे महावीर सेवा सदन एवं परमार्थ निकेतन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, जिस सेवा भाव से इनके द्वारा दिव्यांगों के कल्याण के लिए कार्य किये जा रहे हैं, यह सराहनीय प्रयास है। जब हम दूसरों…

मौसम विभाग की चेतावनी,अगले 24 घंटों में बताई भारी बारिश की सम्भावना

देहरादून: मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटों के भीतर राज्य के कुछ जनपदों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक जनपद देहरादून, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी में भारी बारिश पड़ने की संभावना है।  मौसम विभाग ने नदी नालों के किनारे बसे लोगों के अलावा भूस्खलन सम्भावित क्षेत्रों में रह रहे लोगों को भी सावधान रहने की चेतावनी दी हैI मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि, देहरादून, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी में अगले…

कैबिनेट मंत्री की हत्या के षड्यंत्र का पर्दाफाश

देहरादून: राज्य के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या के षड्यंत्र का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मंत्री की हत्या के लिए उत्तर प्रदेश के शूटरों से सौदा तय किया गया था। यहां तक कि शूटरों ने मंत्री बहुगुणा की रेकी भी कर डाली थी। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार उधमसिंहनगर जिले के ग्राम कोटाफार्म निवासी हीरा सिंह पुत्र चंबा राम पूर्व में चोरी के मामले में जेल गया था। आरोपित इसके लिए सौरभ बहुगुणा को जिम्मेदार मानता है। इसलिए वह उनसे रंजिश रखने लगा। ओर उसने मंत्री की…

नहीं रहे मुलायम सिंह यादव, लम्बे समय से चल रहे थे बीमार

देहरादून: समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का सोमवार को निधन हो गया है। मुलायम सिंह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंनेआखिरी सांस ली। पूर्व मुख्यमंत्री के निधन के बाद यूपी में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया गया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा संरक्षक के निधन पर शोक जताया। सीएम धामी सहित प्रदेश के अन्य मंत्रियों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने किया विरासत मेले का शुभारम्भ

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कौलागढ़ रोड स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम में आयोजित विरासत आर्ट एण्ड हेरिटेज फेस्टिवल का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजन विभिन्न राज्यों के परम्परागत हस्तशिल्प एवं लोक कलाओं को प्रभावी मंच प्रदान करने के साथ उनके संरक्षण के लिये भी प्रोत्साहन मिलता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन शिल्पियों, बुनकरों एवं कारीगरों को अपने उत्पादों के विपणन के लिये बाजार भी उपलब्ध कराने का कार्य करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 दिवसीय यह आयोजन संगीत, मनोरंजन के साथ…