देहरादून: खेलों में युवाओं के बढ़ते जूनून को देखते हुए राज्य में खिलाडियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने खेल पुरस्कारों की राशि में भारी इजाफा कर दिया है। गुरुवार को खेल विभाग के निदेशक जितेंद्र सोनकर की ओर से यह आदेश जारी किया गया है I आदेश के अनुसार ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ी को दो करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। जबकि, रजत पदक विजेता को डेढ़ करोड़ और कांस्य पदक विजेता को एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इसके इलावा ओलंपिक…
Day: September 9, 2022
सहकारी संस्थानों में परिवारवाद खत्म करने के लिए बनाई जाए राष्ट्रीय नीति : डॉ. धन सिंह रावत
देहरादून: बृहस्पतिवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में केंद्रीय मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में देश भर के सहकारिता मंत्रियों के सम्मेलन का आयोजन किया गया I सम्मेलन में सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रतिभाग किया I इस दौरान उन्होंने सहकारिता के क्षेत्र में उत्तराखंड में संचालित विभिन्न योजनाओं, शत प्रतिशत पैक्स कंप्यूटरीकरण, ब्याज मुक्त ऋण वितरण, विभागीय उपलब्धियों की जानकारी दी I साथ ही उन्होंने भविष्य की योजनाएं व सुझाव भी रखे। उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत पैक्स समितियों का कंप्यूटरीकरण करने से 84 प्रतिशत पैक्स…
फरीद अहमद और आसिफ अली पर आईसीसी ने लगाया जुर्माना
देहरादून: एशिया कप में सुपर चार के मुकाबले के दौरान अफगानिस्तान के फरीद अहमद और पाकिस्तान के आसिफ अली आपस में भीड़ गए थे| इन दोनों खिलाड़ियों पर आईसीसी ने मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना लगाया है। आईसीसी के प्रेस रिलीज में कहा गया कि आसिफ ने आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.6 का उल्लंघन किया, जो ‘अंतर्राष्ट्रीय मैच के दौरान अश्लील, आक्रामक या अपमानजनक इशारे का उपयोग करने’ से संबंधित है, जबकि फरीद को अनुच्छेद 2.1.12 का उल्लंघन करते पाया गया, जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ,…
कैबिनेट की बैठक आज शाम, कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर
देहरादून: शुक्रवार को शाम साढ़े चार बजे सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी। बैठक में अनेक अहम फैसले लेने की उम्मीद जताई जा रही है I बैठक में प्रदेश में चल रहे पेपर लीक विवाद के बीच सरकार समूह-ग की भर्ती परीक्षाओं को लेकर अहम फैसला ले सकती है। इसमें समूह-ग की भर्ती परीक्षाओं का प्रस्ताव आ सकता है। मुख्यमंत्री धामी इसके बारे में पहले ही बता चुके हैं कि, सरकार अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की अटकी हुई करीब आठ भर्ती परीक्षाओं को…
विराट कोहली का 71वां शतक, पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने दी बधाई
देहरादून: विराट कोहली ने 33 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाया है। यह शतक उन्होंने एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ लगाया है। यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का 71वां शतक और टी-20 में पहला शतक है। इस शतक के बाद सोशल मीडिया पर कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने विराट कोहली को बधाई दी है। सुरेश रैना ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पहला टी20 शतक, मैं आपके लिए बेहद खुश हूं विराट कोहली। आप इसके पूरे हकदार हैं। इस जबरदस्त पारी को सलाम। दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी और आईपीएल टीम…
सीएम धामी ने हिमालय दिवस के अवसर पर परमार्थ निकेतन में सम्मेलन का किया शुभारंभ
देहरादून: हिमालय दिवस के अवसर पर परमार्थ निकेतन में तीन दिवसीय सम्मेलन आज से शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सम्मलेन ने इस सम्मलेन का शुभारंभ किया I इस दौरान परमार्थ निकेतन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विकास और आर्थिक दोनों ही जरूरी है। पर्यावरण संरक्षण के दायित्व को भी हमें महसूस करना है। हिमालय दिवस का अवसर बहुत महत्वपूर्ण है। देश और समाज के लिए आर्थिक और पर्यावरण दोनों जरूरी हैं। इन दोनों में संतुलन कायम करके ही हम हिमालय को…
जौनपुर दौरे पर योगी आदित्यनाथ, विपक्ष पर साधा निशाना
देहरादून: सीएम योगी आदित्यनाथ आज शुक्रवार को जौनपुर दौरे पर हैं। जिसके चलते सीएम पूर्वांचल विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बोला कि विकास के लिए ईमानदारी से काम हो रहा है। पूर्व सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकार खुद के फायदे के लिए गुंडों-गुर्गों को बढ़ावा देती थी। हमने तय किया है कि कोई भी भ्रष्टाचार करेगा तो उसकी संपत्ति को कुर्क कर गरीबों के विकास में लाया जाएगा। पहले यूपी के लोगों के साथ धोखा होता था। आज यूपी में अपराधी डरते हैं। सीएम ने विभिन्न…
सीएम धामी ने समान नागरिक संहिता के सुझावों के लिए गठित समिति के साथ की बैठक
देहरादून: प्रदेश में समान नागरिक संहिता के सुझावों के लिए गठित विशेषज्ञ समिति ने सचिवालय में मुख्यमंत्री से भेंट की। मुख्यमंत्री ने समिति के अध्यक्ष और सदस्यों के साथ विचार विमर्श किया। राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की जनजातियों को इसके दायरे में लाने के संबंध में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। इस दिशा में काम चल रहा है। विशेषज्ञ समिति की अध्यक्ष जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई ने कहा कि प्रदेश के लोग समिति को सात अक्तूबर तक अपने सुझाव दें। समिति…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया गेट पर ‘कर्तव्य पथ’ का किया उद्घाटन, कहा- नेताजी के बताए रास्ते पर चला होता तो आज नई ऊंचाई पर होता भारत
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया गेट पर ‘कर्तव्य पथ’ के उद्घाटन किया| साथ ही उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 28 फीट की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत ने गुलामी के दो और प्रतीकों से मुक्ति पा ली। अब इसमें सिर्फ नए भारत का भविष्य नजर आएगा। इस अवसर पर उन्होंने आजादी के बाद नेताजी को नजरअंदाज किए जाने को लेकर कांग्रेस पर तंज भी कसा हैं| मोदी ने कहा कि आजादी के बाद अगर देश नेताजी के बताए रास्ते पर चला होता तो…
महारानी एलिजाबेथ ने 96 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
देहरादून: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ एलेक्जेंड्रा मैरी द्वितीय का गुरुवार को स्काटलैंड के बालमोरल कैसल में निधन हो गया| एलिज़ाबेथ काफी लम्बे समे से बीमार चल रही थी, जिस कारण उन्होंने 96 की आयु में अपने दम तोड़ दिए| बता दें, एलिजाबेथ कुल 70 साल और 211 दिन तक सिंहासन पर रहीं। वह दुनिया की सबसे लंबे समय तक शासन प्रमुख रहीं। एलिजाबेथ-2 का विवाह 1947 में फिलिप माउंटबेटन से हुआ था ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर उनके सबसे बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स ब्रिटेन ने शोक जाहिर…
