देहरादून: कोटा में 19 साल की बेटी ने +अपने प्रेमी को 50 हजार रुपये की सुपारी देकर अपने पिता की हत्या करवा दी। लड़की पिता के नशेड़ी होने और कर्ज से परेशान थी। जिसके बाद उसने पिता की हत्या करने की साजिश की। पुलिस ने युवती, उसके प्रेमी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के आरोप में मृतक की बेटी शिवानी (19), प्रेमी अतुल उर्फ सेंटी (20) निवासी नापाहेड़ा, ललित मीणा (21) निवासी सुन्दलक जिला बारां, विष्णु भील (21) और विजय सैनी (20) निवासी नांता को कोटा से गिरफ्तार…
Month: July 2022
मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘बीज बम अभियान सप्ताह’ का शुभारंभ
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘बीज बम अभियान सप्ताह’ का शुभारंभ किया। हिमालय पर्यावरण जड़ी-बूटी एग्रो संस्थान ‘जाड़ी’ द्वारा यह बीज बम अभियान सप्ताह 09 जुलाई से 15 जुलाई 2022 तक चलाया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित पुस्तक ‘हिमालयी जन सरोकार’ का भी विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हिमालय पर्यावरण जड़ी-बूटी एग्रो संस्थान द्वारा द्वारिका प्रसाद सेमवाल के नेतृत्व में बीज बम अभियान की शुरूआत कर सराहनीय कार्य किया जा रहा…
मुख्यमंत्री से हरियाणा गर्वेनेस रिफार्म अथोरिटी के चेयरमैन ने की भेंट
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास कैम्प कार्यालय में हरियाणा गर्वेनेस रिफार्म अथॉरिटी के चेयरमैन डा. प्रमोद कुमार ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को हरियाणा सरकार द्वारा राज्य में जन सुविधाओं के विकास, सेवाओं की आम जनता तक त्वरित ढंग से पहुंच सुनिश्चित करने, जन शिकायतों के त्वरित निराकरण आदि के सम्बन्ध में किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। इस दौरान मुख्य सचिव डा. एस.एस.संधु व सचिव शैलेश बगोली भी उपस्थित रहे। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के परिपेक्ष में राज्य की…
मुख्यमंत्री धामी से मिले अग्निपथ योजना के जोनल रिक्रूटिंग ऑफिसर मेजर जनरल, राजपुरोहित
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में मेजर जनरल एन.एस. राजपुरोहित ने शिष्टाचार भेंट की। मेजर जनरल एन.एस. राजपुरोहित ने अग्निपथ योजना के जोनल रिक्रूटिंग ऑफिसर मेजर जनरल, राजपुरोहित ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उत्तराखण्ड में अगस्त एवं सितम्बर माह में अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो रही है, जिसके लिए ऑनलाईन पंजीकरण प्रक्रिया सेना की वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in के माध्यम से शुरू हो गयी है। गढ़वाल रीजन के सभी जनपदों के लिए भर्ती रैली 19 अगस्त, 2022 से 31 अगस्त, 2022 तक कोटद्वार में आयोजित…
मुख्यमंत्री ने कांवड़ मेले को लेकर अधिकारियों को दिये अहंम निर्देश, बोले. मेला शुरू होने से पहले की जाएं सभी व्यवस्थाएं पूर्ण
हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सी.सी.आर हरिद्वार में कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि कांवड़ मेला शुरू होने से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण की जाएं। सकुशल कांवड़ मेला सम्पन्न कराने के लिए कांवड़ मेले से संबधित अन्य राज्यों के अधिकारियों से भी निरन्तर समन्वय बनाकर रखें। यह सुनिश्चित किया जाए कि 14 जुलाई से 26 जुलाई 2022 तक होने वाले कांवड़ मेले में स्वास्थ्य, विद्युत, पेयजल, पार्किंग, स्वच्छता एवं अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं अच्छी हों। मुख्यमंत्री…
बोधिसत्व विचार मंथन कार्यक्रम में बोले सीम धामी, 2025 तक खेलों में भी बनेगा उत्तराखण्ड आदर्श राज्य
-खिलाड़ियो एवं खेल से जुड़े लोगों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित -प्रदेश में खेलो के विकास के लिये खिलाड़ियों के सुझावों पर दिया जायेगा ध्यान- मुख्यमंत्री देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सीएम कैम्प कार्यालय में आयोजित आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड @ 25 बोधिसत्व विचार मंथन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने खिलाड़ियों एवं खेल से जुड़े लोगों से संवाद करने के साथ ही उनके विचार भी सुनने के बाद उन्हें सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में जनसंवाद पर आधारित विकास का मॉडल तैयार करने का हमार प्रयास…
अमरनाथ यात्रा मार्ग पर हुए हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने किया दुःख व्यक्त, रक्षा मंत्री मंत्री राजनाथ सिंह से की फोन पर वार्ता
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमरनाथ यात्रा मार्ग पर हुई दुर्घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की ईश्वर से कामना की। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करने की भी कामना की। सीएम ने रक्षा मंत्री मंत्री राजनाथ सिंह से वार्ता कर हर सम्भव मदद पहुंचाने का अनुरोध भी कियाI मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अमरनाथ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकलने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रभावितों को हर संभव मदद दी जाएगी।…
सीएम धामी ने किया मेक इन इंडिया के तहत प्रदेश की पहली ड्रोन फैक्ट्री का शुभारम्भ
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को रुड़की में रोटर प्रेसिजन इंस्ट्रूमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मेक इन इंडिया के तहत प्रदेश की पहली ड्रोन फैक्ट्री का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने स्वदेशी तकनीक से बनाए जा रहे ड्रोन उपकरणों की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के साथ ही रोटर ग्रुप को बधाई देते हुए आज के दिन को प्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन बतायाI कहा कि आज हमारे प्रदेश में देश की सबसे बड़ी और प्रदेश की पहली आधुनिक ड्रोन तकनीक फैक्ट्री की शुरुआत हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत…
नदी के तेज बहाव में बही पर्यटकों की कार,नौ की मौत एक घायल
रामनगर: रामनगर घुमने आए पर्यटकों की कार ढेला नदी के तेज बहाव में बह जाने से उसमें सवार नौ पर्यटकों की मौत हो गई हैI जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैI घायल महिला का रामनगर के सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे में मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई हैI स्थानीय पुलिस उनकी शिनाख्त में जुटी है। सभी पर्यटक पंजाब के पटियाला निवासी बताए जा रहे हैं। घटना के मुताबिक पंजाब के पटियाला से रामनगर घुमने आए पर्यटकों की इनोवा कार उस वक्त पनादी…
मां काली का पोस्टर मामले में धर्मनगरी हरिद्वार में लीला मणिमेकलाई समेत 11 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हरिद्वार: मां काली का पोस्टर में अपमान करने के मामले को लेकर धर्मनगरी हरिद्वार में हिन्दू युवा वाहिनी के संगठन मंत्री की शिकायत पर फिल्म निर्माता लीला मणिमेकलाई समेत 11 के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कनखल थाना के प्रभारी मुुकेश चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि हिन्दू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री विक्रम सिंह राठौर समेत सिद्धपीठ दक्षिण काली मन्दिर व आदिशक्ति महाकाली आश्रम कनखल ने इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। बता दें कि फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलाई द्वारा मां काली…