देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में डेंगू की रोकथाम और नियंत्रण हेतु अंतर्विभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव ने डेंगू की रोकथाम और नियंत्रण के लिए स्टेकहोल्डर विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने पूरे प्रदेश में विशेषकर मैदानी क्षेत्रों और पर्वतीय क्षेत्रों के घाटी क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहरी विकास विभाग और स्थानीय निकायों आदि के माध्यम से लगातार फॉगिंग कराई जाए। उन्होंने नई फॉगिंग…
Day: July 7, 2022
ओवरसीज स्कॉलरशिप योजना का किया जाय राज्य में प्रचार-प्रसार: रामदास अठावले
देहरादून: केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले द्वारा गुरूवार को बीजापुर अतिथि गृह सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना, जनधन योजना, मुद्रा योजना. एस.सी. व ओ.बी.सी. छात्रवृत्ति योजना, ओल्ड ऐज होम और आवासीय स्कूल के सम्बन्ध में उच्चाधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया गया। बैठक में केन्द्रीय मंत्री द्वारा निर्देश दिये गये कि ओवरसीज स्कॉलरशिप योजना का राज्य में प्रचार-प्रसार किया जाये ताकि विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों को इस योजना का लाभ दिया जा सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि अन्य…
बड़े राज्यों की तुलना में उत्तराखंड तेजी से बढ़ रहा स्टार्टअप और स्किल डेवलपमेंट की दिशा में आगे: सीएम धामी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सुभाष रोड स्थित एक होटल में आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित “राइज़ इन उत्तराखण्ड” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार के विभिन्न उपक्रम एवं विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री रामदास अठावले भी मौजूद रहेI मुख्यमंत्री ने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं को कुछ नया करने की प्रेरणा मिलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र…
सीएम धामी ने किया एन.आई.सी.डी.आई.टी की बैठक में प्रतिभाग
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी ऑॅफनेशनल इंडस्ट्रियल कोरिडोर डेवलपमेंट एण्ड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट की बैठक में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पियूष गोयल, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. सुमन बेरी एवं विभिन्न राज्यों के उद्योग मंत्री उपस्थित थे। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड में इन्टीग्रेटेड मैनुफैक्चरिंग क्लस्टर (आई.एम.सी) की स्थापना हेतु उधमसिंह नगर जनपद…
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में अग्निपथ योजना के तहत भर्ती को लेकर शासन पुलिस एवं सेना के अधिकारियों के मध्य हुई बैठक
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में गुरूवार को सचिवालय में अग्निपथ योजना के तहत अगस्त एवं सितम्बर माह में राज्य में होने वाली भर्तियों के सम्बन्ध में शासन के उच्चाधिकारियों, पुलिस एवं सेना के अधिकारियों के मध्य बैठक आयोजित की गयी। मुख्य सचिव ने मेजर जनरल एन.एस. राजपुरोहित को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार भर्ती प्रक्रिया में सेना को हर सम्भव सहयोग उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में होने वाली इस भर्ती प्रक्रिया में अत्यधिक भीड़भाड़ होने की सम्भावना है। राज्य के युवाओं भर्ती प्रक्रिया में…
मुख्यमंत्री ने कोड योगी द्वारा प्रशिक्षित युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र एवं लेपटॉप, विभिन्न संस्थानों में मिली नियुक्तियां
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सीएमआवास कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में कोड योगी द्वारा प्रशिक्षित युवाओं को विभिन्न कंपनियों द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किये। कोड योगी द्वारा प्रशिक्षित एवं नियुक्ति पत्र पाने वाले प्रदेश के विभिन्न आई.टी.आई. एवं पॉलिटेक्निक में अध्ययनरत छात्रों को शुभकामनायें देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नये जीवन की शुरूआत करने वाले युवाओं को जीवन में सकारात्मक सोच के साथ बेहतर करने के प्रयास करने होंगे। यह उनके जीवन की सफलता की राह प्रशस्त करेगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री…
हम मुसलमान हैं लेकिन हिंदू देवी-देवताओं का सम्मान करते है: इकबाल अंसारी
देहरादून: डॉक्यूमेंट्री हिंदी फिल्म काली को लेकर लगातार विरोध चल रहा हैं। साधु संतो सहित हिंदू संगठनों ने इस फिल्म पर आपत्ति जताई है। साथ हीअयोध्या के मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोगों ने भी ऐसे कृत्य को शर्मनाक बताया है। उनका कहना है कि हिन्दू हो या मुस्लिम समाज किसी भी धर्म के प्रति इस प्रकार के कृत्य स्वीकार नहीं करेगा| उन्होंने सरकार से कार्रवाई की मांग की है। बाबरी के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने कहा कि सवाल हमारे देश का है और देश में देवी देवताओं को सिगरेट…
डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ शादी के बंधन में बंधे सीएम भगवंत मान, सीएम केजरीवाल निभाएंगे पिता की रस्में
देहरादून: गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। चंडीगढ़ स्थित आवास पर हुए शादी समारोह में राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर एक सादे समारोह में विवाह बंधन में बंध गए। 48 वर्षीय भगवंत मान ने डॉक्टर गुरप्रीत कौर से शादी की। आप नेता चड्ढा ने रस्मों से जुड़ी एक फोटो पोस्ट की और लिखा, ‘मान साहब नू लख लख वदाइयां’ मीडिया रिपोर्ट्स…
ईडी-सीडी जो भी बुलाएगा जाएंगे और कुछ नहीं बताएंगे: आजम खान
देहरादून: 27 महीने जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर आए सपा नेता आजम खान की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। जांच और मुकदमे में उलझे आजम खान ने रामपुर में बुधवार को एक टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि ईडी-सीडी जो भी बुलाएगा जाएंगे और कुछ नहीं बताएंगे। दरअसल आजम खां पर ईडी ने 2019 में केस दर्ज किया था। इस दौरान आजम खान पर जौहर विश्वविद्यालय के लिए जमीन कब्जाने के कई मुकदमे दर्ज थे। आजम खान को भू माफिया भी घोषित कर दिया…
विदेश मंत्रालय ने मोहम्मद जुबेर की गिरफ्तारी पर उठाए सवाल
देहरादून: पत्रकार मोहम्मद जुबैर की गिरफ्तारी को लेकर तमाम प्रकार की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। इसी बीच अब जर्मनी के विदेश मंत्रालय ने मोहम्मद जुबैर की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि पत्रकारों का उनकी पत्रकारिता के लिए उत्पीड़न नहीं होना चाहिए और ना ही इसके लिए उन्हें जेल में डाला जाना चाहिए। हम पत्रकार मोहम्मद जुबैर के मामले से वाकिफ हैं। दरअसल, जर्मनी के विदेश मंत्रालय की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पत्रकार ने मोहम्मद जुबैर की गिरफ्तारी का जिक्र किया| जिसके जवाब पर विदेश…
